गढवाल हितैषिणी सभा द्वारा बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए निशुल्क करियर काउंसलिंग का आयोजन
नई दिल्ली : दिल्ली की सामाजिक संस्था “गढवाल हितैषिणी सभा” द्वारा 12वीं में पढ़ रहे या 12वीं पास कर चुके बच्चों को अपनी रुचि के क्षेत्र में स्मार्ट कैरियर बनाने हेतु आगे की राह तय करने में मदद के लिए आगामी 1 जून 2019 को नई दिल्ली के “गढ़वाल भवन” में विशेषज्ञ काउंसलरों द्वारा निशुल्क करियर काउंसलिंग का आयोजन...
नोएडा, ग्रेनो. में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीएम ने पंप मालिकों को दिए सख्त निर्देश
ग्रेटर नोएडा : नोएडा, ग्रेटर नोएडा के किसी भी पेट्रोल पंप पर आगामी 27 मई के बाद से बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालक को पेट्रोल नहीं मिलेगा। मंगलवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह ने इस संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में जनपद के सभी पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी पेट्रोल पंप संचालक 27 मई...
बस चालक को चलती बस में आया हार्ट अटैक, दम तोड़ने से पहले बचा गया 30 तीर्थयात्रियों की जान
उत्तरकाशी : गुजरात के सूरत शहर से चारधाम यात्रा करने उत्तराखंड आये 30 तीर्थयात्रियों की जान आज उत्तराखंड के एक बस चालक ने अपनी जान गंवाकर बचा ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सूरत, गुजरात के 30 तीर्थयात्री गंगोत्रीधाम से दर्शन कर बस से वापस लौट रहे थे। भटवाड़ी के पास ऋषिकेश निवासी बस चालक भारत सिंह पंवार...
मीट व्यापारी ने शराब पीकर महिला से की गाली-गलौज
घंडियाल: कल्जीखाल ब्लॉक के अंतर्गत घंडियाल बाज़ार में मंगलवार देर शाम मीट विक्रेता मेहरचंद द्वारा महिला होटल व्यवसायी श्रीमती मीनू नेगी के साथ शराब पीकर गाली-गलौज की गई। घटना देर शाम 7 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम 7 बजे जब श्रीमती मीनू नेगी अपनी होटल में थी तभी अचानक मेहरचंद शराब...
सामाजिक संगठनों द्वारा आग से बेघर हुए 54 पीड़ित परिवारों को दी गई राहत सामग्री
ग्रेटर नोएडा : कासना स्थित राजकीय आयुर्वेदिक संस्थान के पास बनी झुग्गियों में बीते सात मई को आग लगने से बेघर हुए 54 परिवारों की मदद के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी आगे आकर हाथ बढ़ाया है। मंगलवार को एक्टिव सिटीजन टीम, व्यापार मंडल, उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति, रामलीला कमेटी व महिला...
इंदिरा अम्मा भोजनालय पौड़ी के संचालकों को कैंटीन खाली करने का नोटिस
पौड़ी गढ़वाल : जिला मुख्यायल पौड़ी में पिछले तीन वर्षों से संचालित इंदिरा अम्मा भोजनालय (कैंटीन) को खाली करने के लिए संचालकों को जिला प्रशासन द्वारा नोटिस भेज दिया गया है। बद्रीनाथ स्वयं सहायता समूह, बौंसरी की महिलाओं द्वारा नवम्बर 2015 से पौड़ी कलक्ट्रेट परिसर के बाहर इंदिरा अम्मा भोजनालय संचालित किया जा रहा है। जहाँ आम आदमी को...
सैलरी मागने आई युवती को सरेआम लाठी डंडों से पीटा, पिटाई का विडियो हुआ वायरल
ग्रेटर नोएडा : नॉलेज पार्क स्थित पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान परिसर में स्थित वीनस सैलून में काम करने वाली एक युवती व सैलून मालिक के बीच सैलरी के लेन देन को लेकर हुए विवाद में सैलून मालिक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर युवती की डंडों से पिटाई कर दी और बाल पकड़ कर जमीन पर घसीटा।...
आग लगने से बेघर हुए 54 परिवारों की मदद के लिए आगे आई सामाजिक संस्थाएं
ग्रेटर नोएडा: कासना स्थित राजकीय आयुर्वेदिक संस्थान के पास बनी झुग्गियों में बीते मंगलवार को आग लगने से बेघर हुए 54 परिवारों की मदद के लिए शहर की सामाजिक संस्थाओं में हाथ बढ़ाये हैं। सोमवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं संस्थापक सदस्य आलोक नागर के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर बेघर...
उत्तराखंड महासंघ बेंगलुरु द्वारा अपनी बोली, भाषा व संस्कृति को युवाओं तक पहुंचाने के लिए पहाड़ी कनेक्ट का आयोजन
उत्तराखंड की धरोहरों को बचाने के लिए बहुत से कार्य, सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा किये जा रहे हैं। व्यक्तिगत व संस्थाएं भी इस मुहिम में ऐसे कार्यों में लगी हुई हैं। कुछ ऐसे ही कार्य उत्तराखंड महासंघ बेंगलुरु द्वारा इस शनिवार व रविवार को आयोजित किया गया। उत्तराखंड महासंघ बेंगलुरु द्वारा अपनी, बोली भाषा व संस्कृति को...
खैरालिंग (मुंडनेश्वर) मेले की तैयारियां शुरू, इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर भी विचार
सतपुली : पौड़ी गढ़वाल के कल्जीखाल ब्लॉक के अन्तर्गत आगामी 6-7 जून को होने वाले पौराणिक खैरालिंग (मुंडनेश्वर) मेले को लेकर मंदिर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को “खैरालिंग मुंडनेश्वर महादेव मंदिर समिति” द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष बलवन्त सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में...









