उत्तराखंड में हादसा: टाटा सूमो खाई में गिरी, चार घायल
रामनगर : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के अंतर्गत विकास खंड सल्ट के रामनगर मौलेखाल मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो गहरी खाई में जा गिरी है। हादसे में सूमो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल भेजा जा रहा है। बताया जा रहा कि टाटा सूमो रामनगर से...
उत्तराखंड में खेती और उत्पदों को बचाने के लिए ग्रामीणों एवं बुद्धिजिवियों का संघर्ष
“कोदा-झंगोरा खाएंगे, उत्तराखंड बनाएंगे” उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान पहाड़ के हर व्यक्ति की जुबां पर यही नारा था। लेकिन, राज्य गठन के 18 वर्षों बाद प्रदेश में कोदा-झंगोरा मिलना किस कदर मुश्किल हो चला है, यह बात महिला और बाल विकास परियोजना से जुड़े विभिन्न समूहों से बेहतर कौन जान सकता है। असल में शासन ने प्रदेश के...
दिल्ली से आई समाजसेवियों की टीम ने घण्डियाल में निर्धन बच्चों को स्कूल बैग वितरित किये
कल्जीखाल : नई पहल नई सोच के तहत दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोडा के नेतृत्व में दिल्ली से पौड़ी गढ़वाल के कल्जीखाल ब्लॉक स्थित घण्डियाल बाजार पहुंची समाजसेवियों की टीम ने गुरुवार को क्षेत्र के निर्धन बच्चों को स्कूल बैग भेंट किये। इसके साथ ही नई पहल नई सोच टीम ने घण्डियाल क्षेत्र की युवा संगठन समिति...
गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्रों को लेकर जा रही ईको वैन पलटी, 10 छात्र घायल 2 की हालत गम्भीर
ग्रेटर नोएडा : दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे गुरूवार दोपहर एक तेज रफ्तार ईको वैन अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ईको वैन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के दो छात्राओं समेत दस छात्र घायल हो गए। घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया...
माउंट एवरेस्ट विजेता बनी उत्तराखंड की बेटी शीतल
नई दिल्ली : उत्तराखंड के पिथोरागढ़ जनपद के सल्मोड़ा गाँव की शीतल राज ने 16 मई (गुरुवार) सुबह दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर लिया है। इससे पहले भी प्रतिभाशाली पर्वतारोही शीतल राज ने दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा को सबसे कम उम्र में फतह करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है।...
अल्मोड़ा के बग्वाली पोखर स्थित डोटलगांव में होगा भव्य ‘सांस्कृतिक महोत्सव 2019’ का आयोजन
नई दिल्ली: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के अंतर्गत द्वाराहाट ब्लॉक के बग्वाली पोखर स्थित ग्रामसभा डोटलगांव में आगामी 31 मई 2019 को उत्तराखंडी पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ व अपनी विलुप्त होती जा रही लोक संस्कृति के संरक्षण हेतु प्रयासरत डोटलगांव सेवा समिति, दिल्ली (पंजीकृत) द्वारा एक भव्य 'सांस्कृतिक महोत्सव 2019' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैl इस...
पौड़ी जनपद के सभी स्कूलों में सप्ताह में 1 दिन “नशा उन्मूलन प्रतिज्ञा” कराना अनिवार्य
पौड़ी गढ़वाल: राजकीय इंटर कॉलेज सुमाड़ी के हिन्दी अध्यापक अखिलेश चन्द्र चमोला द्वारा नशा उन्मूलन के क्षेत्र मे निस्वार्थ भाव से निरतंर किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के सकारातमक परिणामों को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा पहले उन्हें पौड़ी जनपद का नशा उन्मूलन प्रभारी बनाया गया। और अब नशा उन्मूलन पर लिखी गई उनकी कविता को “नशा उन्मूलन...
शराब पीकर महिला से गाली-गलौज करने के आरोपी को गांव की पंचायत ने दी अनोखी सजा
घण्डियाल : कल्जीखाल ब्लॉक के अंतर्गत घंडियाल बाज़ार में मंगलवार देर शाम महिला होटल व्यवसायी मीनू नेगी के साथ शराब पीकर गाली-गलौज और अभद्रता करने के वाले मीट विक्रेता मेहरचंद को गाँव की पंचायत द्वारा अनोखी सजा दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी मीट विक्रेता पहले भी कई बार शराब पीकर बाजार में कई लोगो के साथ उलझ...
द हंस फाउंडेशन आई केयर बहादराबाद, हरिद्वार में 18-19 मई को लगेगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
हरिद्वार : इंसान को खूबसूरत आंखें कुदरत का अनमोल तोहफा हैं, लेकिन आंखों को लेकर थोड़ी सी लापरवाही किसी के लिए भी मुसीबत बन सकती है। ग्लूकोमा (काला मोतिया), मोतियाबिंद एवं कॅन्जंक्टिवाइटिस भारत में तेजी से बढ़ रहा है। आंखों की नियमित जांच से ही इन गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। ताजा आंकड़ों के अनुसार 3 से...
कलश यात्रा के साथ शुरू हुई सतपुली के राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में भागवत कथा
सतपुली : नगर पंचायत सतपुली के राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में आज से भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। भागवत कथा के शुभारंभ से पहले सतपुली की कीर्तन मंडलियों के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। जो पूरे नगर का भ्रमण कर वापस राधाकृष्ण मंदिर कथा स्थल में पहुंची। कलश यात्रा सुबह 10 बजे से शुरू की गई जो दोपहर 12...









