देहरादून : उत्तराखंड सरकार द्वारा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ओम प्रकाश को प्रदेश का नया मुख्य सचिन नियुक्त किया गया है। प्रदेश के वर्तमान मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी जगह 1987 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी और वर्तमान में अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वह 31 जुलाई को ही नया पदभार ग्रहण कर सकते हैं। ![]()
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि शासन द्वारा जनहित में आपको मुख्य सचिव के पद पर तैनात करने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि वर्तमान मुख्य सचिव 31 जुलाई यानी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।


