block-pramukh-election-uttarakhand

देहरादून : उत्तराखंड में हरिद्वार को छोड़कर सभी 12 जनपदों में जिलापंचायत अध्यक्षों व ब्लाँक प्रमुखों के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है. राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट द्वारा आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार 2 नवंबर से इन चुनावों के लिए नामांकन होगा, 4 नवंबर को नाम वापसी तथा 6 व 7 नवम्बर को चुनाव कराये जायेंगे.

ब्लाँक प्रमुख/वरिष्ठ प्रमुख/ कनिष्ठ प्रमुख पदों के लिए 6 नवम्बर को चुनाव कराये जायेंगे और इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जायेंगे. वहीँ जिलापंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए 7 नवंबर को चुनाव कराये जायेंगे तथा इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जायेंगे.

block-pramukh-election

यह भी पढ़ें:

प्रेम सती की हस्तकला में अनूठी जादूगरी, चीड़ की छाल, किल्मोड़ा की जड़ से बनाए देश के विभिन्न मंदिरों के मॉडल