पेंशनर 10 दिन के भीतर जिला कोषागार में जमा करवाएं अपने पैन कार्ड तथा आधार कार्ड की कॉपी : मुख्य कोषाधिकारी
पौड़ी : मुख्य कोषाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोषागार में डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया वर्तमान में गतिमान है। उन्होंने समस्त पेंशनरों को अवगत कराया कि जो पेंशनर कोषागार पौड़ी से पेंशन आहरित करते हैं, वह अपन पैन कार्ड तथा आधार कार्ड की प्रति 10 दिन के भीतर जिला कोषागार पौड़ी में जमा करवाएं।
उत्तराखंड : लोक कलाकारों को संस्कृति विभाग द्वारा जारी किया जाएगा पहचान पत्र : सतपाल महाराज
पौड़ी : प्रदेश के संस्कृति, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण एवं भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज आज प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां भगवती कालिंका मंदिर, विकास खण्ड बीरोंखाल पौडी गढ़वाल पहुंचे। जहां उन्होंने मां भगवती कालिंका की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। संस्कृति मंत्री ने मां भगवती की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।...
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सबसे पहले कनेक्टिविटी पर किया जाए कार्य : मुख्य सचिव एसएस संधू
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि माउंटेनियर्स और ट्रैकर्स के लिए रिस्टबैंड की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें सैटेलाईट व अन्य माध्यमों से उनकी लोकेशन की जानकारी मिल सके। सर्च ऑपरेशन्स में इससे काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहियों एवं ट्रैकर्स की सुरक्षा के लिए...
पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक शख्स को किया गिरफ्तार
लक्ष्मणझूला : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्याम...
उत्तराखंड में युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के लिए आर्थिक सहायता का शासनादेश जारी
युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के अन्तर्गत युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल को स्वावलम्बन के लिए छः माह आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के अन्तर्गत युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों को स्वावलम्बन के लिए 22 करोड़ 24 लाख 50 हजार...
ग्रेटर नोएडा : ग्रीन बेल्ट के रखरखाव में लापरवाही करने पर लगाया एक लाख का जुर्माना, संबंधित इंजीनियर से भी मांगा स्पष्टीकरण
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा टू की ग्रीन बेल्ट के रखरखाव में लापरवाही करने पर प्राधिकरण ने कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अगर दोबारा लापरवाही मिली तो कंपनी के खिलाफ और कठोर कार्रवाई की चेावनी दी गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर दिवाली पर्व को देखते हुए...
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज भी नहीं मिली जमानत, अब 20 को होगी सुनवाई
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को उम्मीद थी आज उनके बेटे आर्यन खान को कोर्ट से जमानत मिल जाएगी। लेकिन गुरुवार को उन्हें एक बार फिर निराश होना पड़ा। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने पुत्र आर्यन खान को जमानत दिलाने के लिए मुंबई के टॉप वकीलों की फौज खड़ी कर दी है। उसके बावजूद यह वकील आर्यन खान को आज...
विश्व दृष्टि दिवस : अपनी आंखों से करें प्यार, उचित देखभाल से न करें इनकार, पढ़ें नेत्र रोग विशेषज्ञ के सुझाव
नोएडा : “लव योर आइज” यह अपील भी है, संदेश भी है और थीम भी है “विश्व दृष्टि दिवस 2021” की। जनपद गौतमबुद्ध नगर में इसी थीम के साथ बृहस्पतिवार को विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया। हर वर्ष अक्टूबर माह के दूसरे बृहस्पतिवार को आंखों की देखभाल के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता...
गौतमबुद्ध नगर जनपद में एएनएम के चार पदों के लिए 291 आवेदन, प्रमाणपत्र सत्यापन की तिथि अब 18 अक्टूबर तक बढ़ी
नोएडा : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत गौतमबुद्धनगर जनपद में चार ऑक्जीलयरी नर्स मिडवाइफ (एएनएम) की संविदा पर भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है। इन पदों पर चयन तो राज्य स्तरीय प्रक्रिया से होगा लेकिन प्रमाण पत्रों के सत्यापन की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को सौंपी गयी है। यहां इन पदों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन...
नवमी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कन्याओं को भोजन करा कर लिया आशीर्वाद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर साल चैत्र और शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन करते हैं। आज उत्तराखंड की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी देहरादून मुख्यमंत्री स्थित अपने निवास पर नवमी पर कन्या पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने नौ कन्याओं को भोजन करा कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ...









