राज्य स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने उत्तराखंड आंदोलनकारियों की पेशन बढ़ाने के साथ ही की कई अहम घोषणाएं
Uttarakhand Foundation Day : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों, आन्दोलनकारियों एवं देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा की हमारे राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही...
उत्तराखंड के 21 बरस : मुश्किल भरे सफर से निकलकर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा प्रदेश, राज्य स्थापना दिवस पर पढ़ें विशेष
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस : जय उत्तराखंड, इस राज्य की माटी की वीरता, साहस और पराक्रम के लिए नमन। आज देवभूमि उत्तराखंड के लिए गौरव का दिन है। देवभूमि को अलग राज्य बनाने के लिए लंबे संघर्षों के बाद आखिरकार यह अपने अस्तित्व में आ सका। आज 9 नवंबर है। ठीक 21 साल पहले आज ही के दिन इस...
मुख्यमंत्री धामी से मिले गायक दलेर मेहंदी, हेमकुंड साहिब रोपवे निर्माण की योजना के लिये प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का जताया आभार
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में गायक दलेर मेहंदी ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने दलेर मेंहदी को युवाओं का प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि उनकी गायकी समाज में जन जागरण के साथ ही सामाजिक सद्भाव को भी बढ़ावा देने का कार्य करती है। उन्होंने मेहंदी को शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया। दलेर...
राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर बड़ी घोषणा : पूर्व सीएम स्व. एनडी तिवारी, नरेन्द्र सिंह नेगी सहित इन पांच हस्तियों को दिया जायेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान
देहरादून : राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड गौरव सम्मान की घोषणा की है। जिसके अनुसार समाज सेवा एवं लोक सेवा के क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी (मरणोपरांत) को, पर्यावरणविद् के क्षेत्र में डॉ. अनिल जोशी, साहित्याकार के क्षेत्र में रस्किन बांड को, साहसिक खेलों के क्षेत्र में बछेंद्री पाल और...
उत्तराखंड की पांच हस्तियों सहित इन विभूतियों को मिला पद्म पुरस्कार, राष्ट्रपति कोविंद ने किया सम्मानित, पहली बार दो बांग्लादेशी हस्तियों को भी, देखें लिस्ट
Padma Award : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में देश-विदेश की विभूतियों को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में आयोजित भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के चलते पद्म पुरस्कारों के वितरण का आयोजन नहीं...
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामना दी है। मुख्यमंत्री ने राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों, आन्दोलनकारियों एवं देश के लिये सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए हाल ही में प्रदेश में आई आपदा में जान गवाने वाले लोगों के प्रति भी संवेदना प्रकट की है।...
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, छठ पूजा पर्व पर 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
देहरादून : धामी सरकार ने छठ पूजा पर्व पर 10 नवंबर को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। जिसके चलते 10 नवंबर (बुधवार) को होने वाली कैबिनेट बैठक भी अब अगले दिन होगी। प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने आज इसको लेकर आदेश जारी किया है। छठ अभी निर्बधिंत अवकाश की श्रेणी में था। चुनावी साल के...
ग्रेनो में जल्द आएगी फ्यूल स्टेशनों की स्कीम, गंगाजल प्रोजेक्ट को 30 नवंबर तक होगा पूरा, प्राधिकरण की 124वीं बोर्ड बैठक में लिए गए कई अहम फैसले
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 124वीं बोर्ड बैठक सोमवार को संपन्न हुई। औद्योगिक विकास आयुक्त, उत्तर प्रदेश व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन संजीव मित्तल की अध्यक्षता में संपन्न इस बोर्ड बैठक में ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण, नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी, यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह, ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ दीपचंद्र, एसीईओ अमनदीप डुली समेत...
टीम इंडिया और नामीबिया के मुकाबले के साथ कोहली-शास्त्री की जोड़ी का भी होगा सफर खत्म
आज भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के लिए क्रिकेट मैदान में खास दिन है। दुबई में आज शाम को होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में टीम इंडिया और नामीबिया के बीच मैच होगा। हालांकि यह मैच दोनों टीमों के लिए नाममात्र औपचारिकता है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम और नामीबिया पहले ही...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘‘बातें कम-काम ज्यादा’’ गीत का किया विमोचन
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘‘बातें कम-काम ज्यादा’’ गीत का विमोचन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली, व्यवहार, आचार-विचार, युवा जोश, सकारात्मक सोच एवं उनके द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों पर आधारित गीत ‘‘बातें कम-काम ज्यादा’’ को यू-ट्यूब पर लॉंन्च किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गीत के माध्यम से...









