राष्ट्रीय खेल की मशाल रैली भारत की सीमाओं तक पहुँची: एक ऐतिहासिक उपलब्धि
देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेल को जन-जन तक पहुँचाने और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में राष्ट्रीय खेल की मशाल "तेजस्विनी," मैस्कॉट "मौली," लोगो, जर्सी और टैगलाइन शामिल हैं।
यह रैली न केवल राज्य के विभिन्न हिस्सों में गई, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुँचकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। मशाल...
38वें राष्ट्रीय खेल में एनसीसी कैडेट्स बनेंगे वॉलंटियर
देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विद्यार्थियों को राष्ट्रीय खेल के बारे में बताया गया और साथ ही विद्यार्थियों और शिक्षकों को राष्ट्रीय खेल में दर्शक के रूप में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। टीम ने छात्रों को रस्साकशी, कबड्डी और खो-खो जैसे...
38वें राष्ट्रीय खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार की नई पहल
देहरादून: उत्तराखण्ड को अपने रजत जयंती वर्ष में 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। ये खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक आयोजित होने जा रहे हैं। आगामी राष्ट्रीय खेल से युवाओं को जोड़ने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न गतिविधियां शुरू की गई हैं। इन खेलों को लेकर जागरूकता फैलाने और लोगों की भागीदारी...
नीरज चोपड़ा और अन्य खिलाड़ियों ने 38वें राष्ट्रीय खेल के प्रतिभागियों को दीं शुभकामनाएं
देहरादून: जैसे-जैसे 38वें राष्ट्रीय खेल नजदीक आ रहे हैं, देशभर के खिलाड़ी और खेल प्रेमी इन खेलों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन खेलों में हिस्सा लेने वाले एथलीट पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इसी उत्साह को बढ़ाने के लिए देश के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
ओलंपिक...
सीएम धामी और डीजी सूचना ने स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखण्ड के नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टेट प्रेस क्लब उतराखण्ड के चुनाव में विश्वजीत नेगी को पुनः अध्यक्ष व बसंत निगम को महामंत्री चुने जाने पर शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को भी बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि, स्टेट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्य पत्रकारों के...
स्टेट प्रेस क्लब के चुनाव हुए संपन्न, पुनः विश्वजीत नेगी बने प्रदेश अध्यक्ष
देहरादून: स्टेट प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न हो गए हैं। इसमें विश्वजीत सिंह नेगी को प्रदेश अध्यक्ष और बसंत निगम को प्रदेश महामंत्री के पद पर पुनः निर्विरोध चुना गया। स्टेट प्रेस क्लब के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन प्रदेशभर से किया गया, जिससे सभी जिलों का समावेश सुनिश्चित हुआ है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान दो उपाध्यक्ष, पांच...
पटेलनगर और बसंत विहार में हुई गौकशी की घटनाओ पर एसएसपी दून सख्त, अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
देहरादून: अवैध पशु कटान तथा गोकशी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। अवैध पशु कटान/गौकशी में लिप्त तथा लंबे समय से फरार चल रहे 05 पशु तस्कर अब तक पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो चुके हैं। जिसमें 29 दिसंबर को डोईवाला क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में अभियुक्त...
स्टंटबाज़ों के सिर से दून पुलिस ने उतारा स्टंटबाज़ी का भूत, बाइक पर स्टंटबाजी कर रहे 6 स्टंटबाज़ों के पुलिस एक्ट में किये चालान, वाहन सीज
देहरादून: रायपुर थानों रोड पर आज बाइक स्टंटबाजों द्वारा मुख्य सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाना एवं स्टंट करने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष रायपुर को तत्काल कारवाई करने के आदेश दिए गए थे। जिस पर थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा तत्काल स्टंट बाजों को पकड़ने एवं कारवाई करने हेतु चौकी प्रभारी मालदेवता एवं चौकी प्रभारी...
रिक्शा संचालकों को आर्थिकी बढाने को बड़ा कदम, गोल्फकार्ट चलाने का दिया जा रहा है प्रशिक्षण
पर्यावरण प्रदूषण निंयत्रण, यातायात प्रबन्धन के दृष्टिगत मसूरी में गोल्फकार्ट, तथा 05 स्थानों पर यातायात लाईट
मसूरी में स्थानीय वासियों एवं पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत गोल्फकार्ट, सटल सेवा, सेटेलाईट पार्किंग, यातायात लाईट, नगर पालिका परिषद बस संचालन
ब्रांड मसूरी को बढाने के लिए डीएम निंरतर हैं प्रयासरत, बढाई जा रही हैं सुविधाएं देहरादून : मसूरी में रिक्शा...
गर्भवती हैं तो उठाइए टेलर्ड योग का लाभ, एम्स के आयुष विभाग में उपलब्ध है योग की सुविधा, प्रसव प्रक्रिया में सहायक है यह पद्धति
ऋषिकेश : पेशेन्ट सेन्टर्ड एप्रोच के तहत गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित और सामान्य प्रसव के लिए एम्स के आयुष विभाग में टेलर्ड योग का संचालन किया जा रहा है। दैनिक स्तर पर संचालित होने वाले इस सत्र में योग प्रशिक्षक द्वारा गर्भवती महिलाओं को विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास करवाए जाते हैं ताकि बच्चा जन्मते समय उनकी शारीरिक और मानसिक...









