रद्द हुई रैली, सियासत शुरू : भटिंडा में किसानों के रास्ता रोके जाने के बाद वापस लौटे पीएम मोदी ने कहा शुक्र है मैं जिंदा हूं
आखिरकार पंजाब के किसानों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिरोजपुर पहुंचने नहीं दिया। यहां पीएम मोदी राजधानी दिल्ली से विकास योजनाओं का शिलान्यास करने गए थे। वहीं दूसरी ओर खराब मौसम ने भी पीएम मोदी की यात्रा में खलल डाला। प्रधानमंत्री सुबह करीब 12 बजे नई दिल्ली से बठिंडा एयरपोर्ट पर उतरे। जब मौसम में सुधार नहीं हुआ...
सीएम धामी ने देहरादून के सेलाकुई में उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के नवीन भवन का किया लोकार्पण
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के सेलाकुई स्थित सेंट्रल होप टाउन में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुख्यमार्ग से विश्वविद्यालय के परिसर तक सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा। ट्रंचिग ग्राउंड को अन्यत्र शिफ़्ट किए जाने हेतु परीक्षण कराया जायेगा। मुख्यमंत्री...
स्थानीय किसानों को शिक्षण संस्थानों व अस्पतालों में छूट दिए जाने की मांग को लेकर पैदल मार्च, मांग पूरी न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
ग्रेटर नोएडा : गौतमबुद्ध नगर के स्थानीय किसानों को शिक्षण संस्थानों व अस्पतालों में छूट दिए जाने की मांग को लेकर सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पैदल मार्च किया। कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल प्रदर्शन कर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी को ज्ञापन सौंपा। मांग पूरी न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। करप्शन फ्री इंडिया...
युवाओं को रोजगार दिलाने एक और संस्था ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मिलाया कदमताल
प्रशिक्षण पाने वाले सभी युवाओं को रोजगार दिलाने का दावा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के समक्ष दिया प्रस्तुतिकरण ग्रेटर नोएडा : स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण दिलाने के लिए एक और संस्था ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से कदमताल मिलाया है। मुंबई बेस्ड कंपनी आधार हाउसिंग फाइनेंस ने उद्योगों की जरूरत के मुताबिक स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार देने...
कोरोना के बढ़ते मामले और खराब मौसम ने पार्टियों के चुनाव अभियान पर लगाई रोक
दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में दो दिनों से जारी खराब मौसम की वजह से राजनीतिक दलों के चुनाव अभियान पर ब्रेक लगा दिया है। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में जारी बर्फबारी के बीच पूरे राज्य में ठंड बढ़ा दी है। राजधानी देहरादून में आज सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। ऐसे...
उत्तराखंड में सख्त भू-कानून लागू करवाने को लेकर भू-कानून संघर्ष समिति दिल्ली-एनसीआर द्वारा चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान पर समीक्षा बैठक
नई दिल्ली : भू-कानून संघर्ष समिति दिल्ली-एनसीआर द्वारा उत्तराखंड में सख्त भू कानून लागू करवाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में शहर ही नहीं बल्कि उत्तराखंड के गाँवों से भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपने हस्ताक्षर युक्त फार्म कूरियर द्वारा भू-कानून संघर्ष समिति दिल्ली एनसीआर के कार्यालय में भिजवाए हैं। इस अभियान को लेकर...
सीएम धामी ने उत्तराखण्ड पॉवर कॉरपोरेशन के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड पॉवर कॉरपोरेशन लि. में अवर अभियंता के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। पहले चरण में 78 अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र आज जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में 12 अवर अभियंता को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। 16 अवर अभियंताओं का भी...
यूपी सरकार ने भी बढ़ाई सख्ती : नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ा, 14 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद
covid GUIDE LINES UP : कोरोना संक्रमण के मामले देशभर में तेजी से बढ़ने लगे हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सख्ती बढ़ा दी है। यूपी में अब रात्रिकालीन कर्फ्यू का समय बढ़ाकर रात 10 से सुबह छह बजे तक लागू कर दिया गया है। इसके अलावा 14 जनवरी तक स्कूल बंद...
भारतीय युवा विज्ञान अकादमी में चयनित होने वाले उत्तराखंड के पहले युवा वैज्ञानिक बने डॉ. अरुण जुगरान
गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान श्रीनगर गढ़वाल के युवा वैज्ञानिक डा. अरूण कुमार जुगरान को पांच साल के लिए भारतीय युवा विज्ञान अकादमी(INYAS) के सदस्य के रूप में चयनित किया गया है। डॉ. अरुण कुमार जुगरान INYAS अकादमी में शामिल होने वाले उत्तराखंड मूल के पहले युवा वैज्ञानिक हैं। डॉ. अरुण जुगरान की इस उपलब्धि पर समूचा...
सीएम योगी ग्रेटर नोएडा वासियों को देंगे 600 करोड़ से अधिक कीमत की परियोजनाओं की सौगात, गुरुवार को आएंगे गौतमबुद्ध नगर
ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा आ सकते हैं। मुख्यमंत्री जीबीयू में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडावासियों को करीब 600 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों की समीक्षा की और...









