गुस्साए हरक सिंह दिल्ली रवाना, सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार फिर गर्म
शनिवार से गुस्साए उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत रविवार दोपहर को दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनके दिल्ली रवाना होते ही एक बार फिर से सियासत के गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वैसे तो हरक सिंह रावत दिल्ली में भाजपा हाईकमान से अपनी पुत्रवधू के लिए टिकट मांगने गए हैं। लेकिन भाजपा हाईकमान इसके लिए...
उत्तराखंड: शासन ने कोरोना की एक और संशोधित गाइडलाइन की जारी
New Covid Guideline in Uttarakhand: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड शासन ने रविवार शाम को एक और नई गाइडलाइन जारी की है। राज्य के मुख्य सचिव एसएस संधू ने इस संशोधित गाइडलाइन को जारी किया। कोविड-19 संक्रमण के चलते राजनीतिक दलों के सार्वजनिक स्थानों पर रैली, धरना-प्रदर्शन पर भी 22 जनवरी तक रोक रहेगी। राजनीतिक दलों...
उत्तराखंड में कोरोना के 54 प्रतिशत सैंपलों में मिला ओमिक्रॉन वैरिएंट, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत हुए कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में मिले 2682 नए मामले
उत्तराखंड में कोरोना के साथ-साथ नया वैरिएंट ओमीक्रोन भी तेजी से फैल रहा है। आज मिली 159 सैंपलों की जीनोम सीक्वेसिंग रिपोर्ट में से 54 प्रतिशत सैंपल ओमीक्रोन वैरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि राज्य में कोविड-19 संक्रमण के 2255 पॉजिटिव सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग दून मेडिकल कॉलेज द्वारा...
कांग्रेस प्रत्याशी को पार्टी के ही कुछ लोग करना चाह रहे हैं बदनाम
कांग्रेस पार्टी के कुछ लोग ही करना चाह रहे हैं बदनाम - दीपक भाटी चोटीवाला
टिकट न मिलने से हैं नाराज ग्रेटर नोएडा : विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। ऐसे में आरोप प्रत्यारोप भी लगने शुरू हो गए हैं। दादरी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला का नाम बिसरख गांव में स्थित कब्रिस्तान की...
उत्तराखंड में 12वीं तक के सभी स्कूल अगले आदेश तक रहेंगे बंद, ऑनलाइन ही होगी पढ़ाई
देश में तेजी के साथ बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए उत्तराखंड शासन ने 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश जारी किया है। इससे पहले 16 जनवरी तक सभी स्कूल कॉलेज बंद थे। रविवार को उत्तराखंड के संयुक्त सचिव जेएल शर्मा ने इसके शासनादेश जारी किए हैं।...
कोविड काल में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में ऑनलाइन करें आवेदन, आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश, ऑनलाइन फार्म भरने के लिए लाभार्थियों को करें प्रोत्साहित
नोएडा: जनपद में बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ज्यादातर काम ऑनलाइन करने के प्रयास में है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के फार्म ऑनलाइन भरे जाने को वरीयता दी जा रही है। विभाग ने आनलाइन प्रक्रिया बढ़ाने के लिए जहां आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये हैं वहीं पात्र लाभार्थियों से भी योजना का लाभ...
36 में से 34 गुण मिलने पर भी हो जाता है तलाक, विवाह के लिए गुण मैत्री की अपेक्षा ग्रह मैत्री प्रधान होती है: आचार्य चंडी प्रसाद घिल्डियाल
14 जनवरी उत्तरायण मकर सक्रांति से मंगल कार्यों की शुरुआत हो गई है। सनातन धर्म परंपरा में विवाह का मूलाधार कुंडली मिलान है। जिसमें जरा सी चूक होने पर पूरा जीवन नर्क बन जाता है। उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल से आज इस संबंध में संवाददाताओं ने चर्चा की तो, उन्होंने बताया कि आजकल लोग अपने आप...
मंत्रीजी दोबारा नाराज: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हरक सिंह रावत ने भाजपा को फिर दिखाई हनक
पिछले महीने दिसंबर में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की नाराजगी के बाद इस्तीफा भाजपा के लिए परेशानी बन गई थी। बता दें कि अपने क्षेत्र कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर हरक सिंह रावत धामी सरकार से नाराज हुए थे। बाद में किसी प्रकार भाजपा हाईकमान ने हरक सिंह रावत को मना लिया था।...
पौड़ी (सुरक्षित) सीट पर कांग्रेस के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त
पौड़ी : पौड़ी (सुरक्षित) सीट पर कांग्रेस की दावेदारों की लंबी फेहरिस्त हैं। लगभग 14 दावेदार टिकट लिए लाइन पर हैं। शायद पौड़ी विस क्षेत्र का अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित होने का यह आखरी टर्म होगा, इसी को देखते हुए अनुसूचित वर्ग के सभी छुटभैये से लेकर प्रभावशाली नेता हर हाल में इस मर्तवा विधानसभा जाने की हसरत...
विधान सभा चुनाव-2022 की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद पुलिस ने अर्द्धसैनिक बल के साथ पौड़ी क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च
पौड़ी : उत्तराखण्ड में 8 जनवरी को विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही राज्य में आचार संहिता लागू हो चुकी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान के निर्देशन में आगामी विधान सभा चुनाव-2022 को शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने, आचार संहिता और कोविड-19 के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आज...









