ताजमहल का दीदार करने वालों के लिए अच्छी खबर: इन तीन दिनों तक ताजमहल में होगी फ्री एंट्री, नहीं लगेगा टिकट, जानिए कारण
आगरा : ताजमहल का दीदार करने की चाह रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आप लोग इसी महीने आगरा स्थित ताजमहल देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बना लीजिए। 3 दिनों तक ताजमहल देखने के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। विश्व में सात अजूबों में शुमार मोहब्बत की निशानी ताज का दीदार फ्री में...
हादसों का दिन : उत्तराखंड में तीसरी दुर्घटना, ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल
उत्तराखंड में मंगलवार का दिन हादसों से भरा रहा। आज सुबह से एक के बाद एक तीन दर्दनाक सड़क हादसों की खबरे आ चुकी हैं। अब हुए तीन अलग-अलग हादसों में 18 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आज की तीसरी दुःखद हादसे की खबर टिहरी गढ़वाल से आ...
उत्तराखंड में एक और हादसा, कोटद्वार-पौड़ी मार्ग पर खाई में गिरी शिक्षकों की कार, 3 की मौत, 2 घायल
कोटद्वार : उत्तराखंड में आज एक के बाद एक दो दर्दनाक सड़क हादसों की दुखद खबर आई है। इन हादसों में 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। पहला हादसा चम्पावत जनपद में हुआ। जहाँ सोमवार देर रात बारात से लौट रहे 15 बारातियों का मैक्स वाहन खाई में गिर गया। जिसमे 13 लोगों की मौत की...
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: बरात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा,13 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान
Champawat Accident: उत्तराखंड के चम्पावत जिले में कल देर रात एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर सोमवार देर रात एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत की सूचना है। अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं।...
दमनकारी नीति : यूक्रेन के दो प्रांतों को रूस ने दी मान्यता के बाद दुनिया भर में विरोध शुरू, भारत भी एक्टिव
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा विवाद अब चरम पर आ गया है। दरअसल, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को पूर्वी यूक्रेन के डोनेत्स्क और लुगंस्क को अलग देश के रूप में मान्यता दे दी है। इसके बाद विवाद बढ़ गया है। रूस के इस दमनकारी फैसले के बाद दुनिया भर में हलचल बढ़ गई है।...
ग्रेटर नोएडा वेस्ट : घर से गाजियाबाद के लिए निकला युवक लापता
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: बिसरख कोतवाली के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक युवक की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत एम्बर सोसाइटी में 34 वर्षीय धनंजय पंत अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। 20 फरवरी को दोपहर सवा 12 बजे वह किसी काम से अपनी पल्सर बाइक से गाजियाबाद के...
कृपया ध्यान दें: कल से डेल्टा वन, टू व थ्री में पानी का प्रेशर रहेगा कम, जानिए क्यों?
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा वन, टू व थ्री में मंगलवार से 14 मार्च तक पानी का प्रेशर कम रहेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सेक्टर ईटा वन स्थित अपर जलाशय की मरम्मत कराने जा रहा है। इस दौरान इन सेक्टरों को ट्यूबवेल के जरिए सीधे सप्लाई की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमनदीप डुली...
एक और टीका तैयार: देश में 12 से 18 साल तक के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, DCGI ने Corbevax Vaccine को दी मंजूरी
corbevax vaccine : 15-18 साल के बच्चों का नए साल में टीकाकरण करने के बाद अब 12-18 साल के बच्चों के लिए भी टीका आ गया है। बयोलॉजिकल-ई कोरोना वैक्सीन कोर्बेवैक्स को सोमवार को डीसीजीआई ने अंतिम मंजूरी दे दी है। बता दें कि कुछ दिन पहले ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया कि विशेष समिति ने इसके आपातकाल इस्तेमाल की...
यूपी चुनाव में सोनिया गांधी ने वर्चुअल रैली में केंद्र और योगी सरकार को महंगाई समेत कई मुद्दों पर घेरा
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी आज प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली से ही वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, गैस, सरसों का तेल...
अब आवंटियों को घर बैठे मिल सकेंगी ग्रेनो प्राधिकरण की सभी सेवाएं,आधार प्रमाणीकरण की अनुमति पाने वाला प्रदेश का पहला प्राधिकरण बना ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आवंटियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को आवंटियों का आधार प्रमाणीकरण (ऑथेंटिकेशन) करने की अनुमति दे दी है। इससे प्राधिकरण अपने आवंटियों को आधार प्रमाणीकरण करने के बाद सभी सेवाएं ऑनलाइन प्रदान कर सकेगा। अपने आवंटियों का आधार ऑथेंटिकेशन...









