प्रचार का आज आखिरी दिन : सभी पार्टियां दिखाएंगी अपना दमखम, मणिपुर में भी दूसरे चरण की वोटिंग जारी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। प्रदेश में सातवें और अंतिम चरण के लिए 7 मार्च को मतदान होना है। आज प्रचार के लिए भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं दूसरी ओर मणिपुर में दूसरे और आखिरी चरण के लिए छह जिलों की 22 सीटों के लिए...
उत्तराखंड: हाईकोर्ट ने सहायक अध्यापक (एलटी) के 1431 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर अग्रिम आदेशों तक लगायी रोक
नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के 1431 सहायक अध्यापक (एलटी) के पदों पर एक बार फिर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है। बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक LT हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामान्य, कला, व्यायाम, गृहविज्ञान, वाणिज्य, संगीत, उर्दू, पंजाबी, बंगाली विषय...
Aaj Ka Rashifal : 5 मार्च 2022, शनिवार, देखें आज का राशिफल और पंचांग
Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rashifal : 5 मार्च 2022, आज का पंचांग और राशिफल आज का पंचांग: दिन - शनिवार
संवत्सर नाम - राक्षस
युगाब्दः- 5123
विक्रम संवत- 2078
शक संवत -1943
अयन - सौम्य (उत्तरायण)
गोल - याम्य (दक्षिण)
ऋतु - शिशिर
काल (राहु)- दक्षिण दिशा
मास - फाल्गुन
पक्ष - शुक्ल पक्ष
तिथि- तृतीया
नक्षत्र - रेवत
योग - शुक्ल
करण- तैतिल
दिशा शूल-पूर्व दिशा में
सूर्योदय- 6:19
आज का...
यमुना प्राधिकरण यमुना क्षेत्र में बनाएगा चार जोनल ऑफिस, बोर्ड बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव
ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण अपने क्षेत्र में चार जोनल ऑफिस के साथ एक मुख्य प्रशासनिक कार्यालय भी बनाएगा। मुख्य प्रशासनिक भवन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के पास बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यमुना प्राधिकरण ने स्थायी ऑफिस बनाने की कवायद...
श्रीनगर गढ़वाल : लायंस क्लब एवं उत्सव ग्रुप द्वारा बैठकी होली का आयोजन
श्रीनगर गढ़वाल : प्रेम और सौहार्द के रंग बिरंगी पर्व होली के शुभ आगमन के पावन अवसर पर लायंस क्लब श्रीनगर, उत्सव ग्रुप एवं लक्ष्य कोचिंग इंस्टिट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में बैठकी होली का आयोजन किया गया. कोरोना महामारी के कारण श्रीनगर में 2 वर्ष बाद बैठकी होली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर आशा पांडे,...
कारगिल शहीद के गांव में पेयजल की समस्या बरकरार, जिलाधिकारी को पत्र लिखकर की शीघ्र समाधान की मांग
विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दिए जाने पर हरकत में आ गया था प्रशासन पौड़ी गढ़वाल : पौड़ी गढ़वाल के कल्जीखाल ब्लॉक के अंतर्गत कारगिल शहीद धर्म सिंह के गाँव टंगरोली में कई वर्षों से पीने के पानी की समस्या लगातार बरकरार है। गर्मी के मौसम यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है। हालाँकि ज्वाल्पा पम्पिंग योजना के...
क्रिकेट जगत से दुखद खबर : दुनिया के महान स्पिनर, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का निधन
नई दिल्ली : अभी अभी क्रिकेट जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर आई है. दुनिया के महान स्पिनरों में शुमार पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न नहीं रहे. दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनकी की वजह हार्ट अटैक बताई गयी है. वॉर्न के प्रबंधन ने एक संक्षिप्त बयान जारी किया...
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं: 100वें टेस्ट मैच के दौरान मैदान में कोहली का अनुष्का को गले लगाने पर भिड़े प्रशंसक
किसी भी खिलाड़ी के लिए मैदान में खेल के साथ कुछ पल ऐसे भी होते हैं जो हमेशा यादगार के रूप में याद किए जाते हैं। कम ही खिलाड़ी होते हैं जो अपने खेल के करियर में रिकॉर्ड बनाते हैं। ऐसे ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहा। बता दें...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित होंगी महिला पत्रकार, उत्तराखंड पत्रकार यूनियन करेगा कार्यक्रम का आयोजन
देहरादून : उत्तराखंड पत्रकार यूनियन 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन करेगाद्ध संगोष्ठी में ही उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकारों को सम्मानित किया जायेगाद्ध यह जानकारी उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के महामंत्री हरीश जोशी ने दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द कंडारी की अध्यक्षता में प्रेस क्लब...
बीआरसी खिर्सू द्वारा जीजीआईसी श्रीनगर में की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
श्रीनगर गढ़वाल: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी के मध्यनजर बीआरसी खिर्सू द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके परिणाम निम्न रहे। प्राथमिक वर्ग स्लोगन (बालिका शिक्षा में असमानता) प्रतियोगिता में कुमारी सारिका रावत राजकीय प्राथमिक विद्यालय खण्डाह संकुल चमराडा प्रथम, स्लोगन (स्वच्छ बालिका स्वस्थ बालिका) कुमारी एकता रावत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोठगी,...









