सुलझा विवाद : असम-मेघालय सीमा विवाद खत्म करने पर राजी, अमित शाह की मौजूदगी में हुआ समझौता
असम और मेघालय की सरकारों ने अपने राज्यों की सीमा विवाद बहुत हद तक सुलझा लिया है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कोनार्ड संगमा ने आज दिल्ली में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद 12 सबसे ज्यादा विवादित क्षेत्रों में से 6 की राज्य सीमा निर्धारित हो गई है। साइन करने के दौरान गृहमंत्री अमित...
यहाँ तीसरी संतान पैदा करना ग्राम प्रधान को पड़ गया भारी, डीएम ने किया पदमुक्त
टिहरी गढ़वाल के भिलंगना ब्लाक के अंतर्गत सेम बासर गांव के प्रधान विक्रम नेगी को तीसरी संतान होने पर प्रधान के पद से हटा दिया गया। सेम गांव के ही एक ग्रामीण ने इस मामले में जिलाधिकारी से शिकायत की थी, जिसके सही पाए जाने पर जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने प्रधान को पद से हटाया गया है। शिकायतकर्ता विकेंद्र...
उत्तराखंड : सदन में राज्यपाल, सीएम धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के लिए नई शुरुआत
देहरादून : आज से उत्तराखंड विधानसभा में तीन दिवसीय बजट सत्र शुरू हो रहा है। यह सत्र कई मायनों में महत्वपूर्ण है। पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल में यह विधानसभा में पहला बजट सत्र हैं। राज्यपाल का पदभार संभालने के बाद गुरमीत सिंह आज पहली बार विधानसभा में अभिभाषण देने जा रहे हैं। ऐसे ही उत्तराखंड के इतिहास...
ग्रेटर नोएडा में 11,250 युवाओं के लिए रोजगार का खुला रास्ता, प्राधिकरण ने चार कंपनियों को आवंटित की 30 एकड़ जमीन
ग्रेटर नोएडा : वैश्विक पटल पर औद्योगिक निवेश के लिए ग्रेटर नोएडा सबसे पसंदीदा शहर के रूप से तेजी से उभर रहा है। देश ही नहीं, बल्कि तमाम विदेशी कंपनियां भी ग्रेटर नोएडा में बढ़-चढ़कर निवेश कर रहीं हैं। इसकी एक बानगी सोमवार को फिर देखने को मिली। चार बड़ी कंपनियों ने यहां निवेश के लिए जमीन खरीदा है।...
पहाड़ के आलोक डिमरी बने ब्रूनेई के नए राजदूत, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की मुलाकात
मूलरूप से उत्तराखंड के चमोली जनपद के डिमर गाँव के निवासी आईएफएस अधिकारी आलोक अमिताभ डिमरी को ब्रूनेई का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। इससे पहले, वह किर्गिस्तान में राजदूत की जिम्मेदारी निभा रहे थे। ब्रूनेई का एम्बेसडर बनने के अवसर पर उन्होंने नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट की। 1998 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS)...
पीपीपी मोड़ पर संचालित स्वास्थ्य इकाइयों पर दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय समन्वय कार्यशाला, आशाओं एवं जनप्रतिनिधियों को दी गयी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी
पौड़ी: लोक निजी सहभागिता (पीपीडी) मॉडल पर संचालित स्वास्थ्य इकाइयों हेतु ब्लॉक स्तरीय प्रतिनिधियों/हितधारको के मध्य दो दिवसीय समन्वय कार्यशाला आयोजन में प्रथम दिवस पर संजय सैनी कंसललेंट हैल्थ सिष्टम डेवलपमेंट उत्तराखंड ने आशाओं एवं जनप्रतिनिधियों को पीपीपी मोड़ पर संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही इसमें जनप्रतिनिधियों की सहभागिता की अपेक्षा की गई। उन्होने कहा कि...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में किया प्रतिभाग
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सांय को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित विधानमंडल दल की बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान सत्र की तैयारियों पर चर्चा के साथ ही विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले विषयों का जवाब देने की रणनीति तय की गयी।
चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियो को दिए काम पूरा करने के निर्देश
देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा - 2022 की तैयारियों के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड के कारण पिछले दो वर्षों में यात्रियों की संख्या सीमित रही है, परन्तु इस वर्ष चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक बढ़ने...
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) बजट बैठक, वर्ष 2022-23 का बजट हुआ पारित
देहरादून : श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय की अध्यक्षता में समिति के केनाल रोड कार्यालय सभागार में शुरू हुई जिसमें समिति के वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पारित किया गया। मंदिर समिति के वर्ष 2022-23 हेतु कुल 672262137 (सड़सठ करोड़ बाईस लाख बासठ हजार एक सौ सैंतीस) का बजट प्रस्तावित किया गया। जिसमें...
शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, निदेशक माध्यमिक शिक्षा समेत इन अधिकारियों के हुए ट्रांसफर
देहरादून : उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर आई है। जानकारी के मुताबिक निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड, सीमा जौनसारी को उनके पद से हटाकर निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण बनाया गया है। उनकी जगह राकेश कुंवर को माध्यमिक शिक्षा का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को...









