div class="td-all-devices">
Home Blog Page 614

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने किया द्वारीखाल ब्लॉक का निरीक्षण

पौड़ी गढ़वाल: गढ़वाल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान शनिवार को विकासखण्ड कार्यालय द्वारीखाल का निरीक्षण किया। गढ़वाल सांसद के द्वारीखाल आगमन पर ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों व विकासखण्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। विकासखण्ड के नव निर्मित शहीद सीडीएस विपिन रावत...

कलेक्ट्रेट के आसपास के एरिया को चमकाने में जुटा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, सीईओ ने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व हरियाली सुधारने के दिए थे निर्देश

ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर स्थित जिला मुख्यालय (कलेक्ट्रेट) के आसपास के एरिया को चमकाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दो दिन का विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान में साफ-सफाई करने के साथ ही झाड़ियों की छंटाई, तार फेसिंग को दुरुस्त करने, फुटपाथ का मरम्मत, सेंट्रल वर्ज पर लगे कर्व स्टोन को पेंट कराने आदि कार्य किए जाएंगे। दरअसल,...

तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Three-day Scout Guide Training Camp launched
कीर्तिनगर : टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर ब्लॉक के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकिय इंटर कॉलेज डांगचौरा में आज 14 मई 2022 को तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सोवन सिंह पंवार, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत कीर्तिनगर की अध्यक्षा श्रीमती कैलाशी जाखी एवं आमन्त्रित अतिथि जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख विपिन कंडारी, पत्रकार रणजीत...

उत्तराखंड की बेटी सविता कंसवाल ने दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

Savita Kanswal climbed Mount Everest
उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी के अंतर्गत भटवाडी ब्लॉक के लौंथरु गांव की 24 साल की सविता कंसवाल ने दुनिया का सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848.86 मीटर) फतह कर जिले के साथ अपने प्रदेश और देश का नाम ऊँचा किया है। सविता ने नेपाल की एक एक्सपीडिशन कंपनी की मदद से तीन अन्य साथियों के साथ बीते 12...

दिल्ली अग्निकांड: आग की लपटें-लोगों की चीत्कार पुराने जख्म कुरेद गई, याद आया उपहार सिनेमा हादसा

राजधानी दिल्ली में एक और अग्निकांड की घटना ने फिर से पूरे देश को झकझोर दिया। पल भर में कई बेकसूर लोग आग में समा गए। जिसने भी यह वीभत्स हादसा देखा दहल गया। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास कामर्शियल बिल्डिंग में लगी आग में 27 जिंदगियां जलकर राख हो गईं। आग...

चारधाम यात्रा के प्रवेश एवं पंजीकरण स्थल पर हेल्थ स्क्रीनिंग शुरू

chardham-yatra-health-check-up
उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा के आगे बढ़ने के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को भी उसी क्रम में बढ़ाया जा रहा है। प्रतिदिन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा के प्रवेश एवं पंजीकरण स्थल पर ही हैल्थ स्क्रीनिंग की सुविधा आरम्भ कर दी गयी है। चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में...

पौड़ी के कंडोलिया थीम पार्क का शुभारंभ, मनोरंजक खूबियों के साथ पर्यटकों के लिए सप्ताह में सातों दिन खुला रहेगा

Kandoliya Theme Park inaugurated
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य तथा नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम द्वारा शुक्रवार देर सांय को कंडोलिया थीम पार्क को संचालित फंक्शनल करने का शुभारंभ किया गया। इसी के साथ यह पार्क बच्चों, महिलाओं, वयस्कों और वृद्धजनों के लिए बहुत सारी मनोरंजक खूबियों के साथ सप्ताह के सातों दिन खुला रहेगा।...

पौड़ी गढ़वाल : कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, चार घायल

पौड़ी : पौड़ी गढ़वाल से एक दुखद खबर आई है। पौड़ी जिले के थापली-अणेथ मोटरमार्ग पर आज एक कार दुघर्टनाग्रस्त होकर 100 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। इस दुर्घटना में वाहन चालक की मौत हो गई। जबकि अन्य 4 गंभीर घायल हो गये। हादसे के वक्त कार में 5 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने...

जूहा. शिक्षक संघ पौड़ी जिला इकाई के अध्यक्ष बने भगत भंडारी, मुकेश काला महामंत्री

Bhagat Bhandari became Teachers Association Pauri District Unit President
पौड़ी : राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ पौड़ी जिला इकाई के त्रैवार्षिक अधिवेशन में भगत सिंह भंडारी को अध्यक्ष तथा मुकेश काला को महामंत्री चुना गया। शुक्रवार को प्रेक्षागृह भवन में आयोजित राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ पौड़ी जिला इकाई के त्रैवार्षिक अधिवेशन में राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि...

चारधाम यात्रा सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो इसके लिए किए जाए हर संभव प्रयास :  मुख्य सचिव डॉ. संधु

uttarakhand-cs-ss-sandhu
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों एवं सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम व्यवस्था सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि वीकेंड में श्रद्धालुओं के बढ़ने...