सुधरने लगे हालात: चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में दो महीनों बाद लौटी रौनक, लोगों ने खुली हवा में सांस ली
दुनिया के सबसे बड़े शहरों में शुमार चीन के शंघाई में 2 महीनों बाद रौनक दिखाई दी। सड़कों पर जनजीवन सामान्य होता जा रहा है। बता दें कि चीन की सरकार ने कोरोना महामारी बेकाबू होने के बाद शंघाई समेत कई शहरों में सख्त लॉकडाउन लगा दिया था। जिसकी वजह से लाखों लोग घरों में ही कैद थे। लेकिन...
अटकलों का दौर जारी: गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफे की खबरों के बीच जय शाह ने दिया बड़ा स्टेटमेंट
बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली के बुधवार शाम को की गई ट्वीट से सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। कई समाचार चैनलों की ओर से सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबरों के बीच गृह मंत्री अमित शाह के बेटे और बीसीसीआई सेक्रेट्री जय शाह ने बड़ा स्टेटमेंट...
अखिलेश चन्द्र चमोला बने नशा उन्मूलन प्रभारी
राजकीय इन्टर कालेज सुमाडी में हिन्दी अध्यापक के पद पर कार्यरत अखिलेश चन्द्र चमोला को शिक्षा विभाग जनपद पौडी गढवाल ने नशा उन्मूलन प्रभारी शिक्षा विभाग जनपद पौडी गढवाल का दायित्व सौंपा है। जिला शिक्षा अधिकारी जनपद पौडी गढवाल राजेन्द्र कुशवाहा ने चमोला को पत्र प्रेषित करते हुए कहा कि अपने अध्यापन कार्य करने के साथ-साथ भावी पीढी को...
पौड़ी पहुंचे पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने पुरानी पेंशन को लेकर कर्मचारियों में भरा जोश
पौड़ी : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत के पौड़ी पहुंचने पर आज कर्मचारियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने संगठन से जुड़े कर्मचारियों व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विक्रम सिंह रावत ने बताया कि संगठन द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु पेंशन प्रकाश पदयात्रा चलाई जा रही है,...
अपात्र को ना-पात्र को हाँ: उत्तराखंड में अब राशन कार्ड धारक 30 जून तक कर सकते हैं कार्ड सरेंडर, जानिए क्या है अपात्र और पात्र का मामला
पौड़ी : उत्तराखंड सरकार द्वारा ’’अपात्र को ना-पात्र को हाँ’’ अभियान के अन्तर्गत अपात्र राशन कार्ड धारकों द्वारा अपना राशन कार्ड स्वयं समर्पित किये जाने की अन्तिम तिथि 30 जून 2022 तक की गयी है। जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने कहा कि अपात्र कार्ड धारक उक्त तिथि तक अपना कार्ड सम्बन्धित पूर्ति निरीक्षक/ग्राम पंचायत विकास अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी...
शोक श्रद्धांजलि : सिंगर केके को कोलकाता में राजकीय सम्मान के साथ दी गई सलामी, अंतिम संस्कार कल
बॉलीवुड के फेमस सिंगर केके के आकस्मिक निधन पर पूरे देश भर के लाखों प्रशंसक शोक में डूबे हुए हैं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उनके चहेते सिंगर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। इसके साथ बॉलीवुड के तमाम लोगों ने केके के निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने केके के...
अच्छी खबर : राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव-2022 में उत्तराखंड को मिला प्रथम पुरस्कार
National Tribal Dance Festival-2022: भुवनेश्वर, उड़ीसा में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव-2022 में उत्तराखंड को प्रथम पुरस्कार दिलवाने वाले जौनसारी सांस्कृतिक दल ने प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया है। भुवनेश्वर, उड़ीसा में 19 से 21 मई तक आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव-2022 के आयोजन में उत्तराखंड को प्रथम पुरस्कार दिलवाने...
उत्तराखंड बोर्ड ने हाईस्कूल-इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन का नियम बदला,देखें अब कैसे होगा पंजीकरण
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए होने वाले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में अब बदलाव किया गया है। बोर्ड अब हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेगा। अभी तक स्कूलों में नौवीं से ही बोर्ड परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं से ओएमआर सीट भरवाकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाता था। इसके अलावा गलतियों...
ईडी ने सोनिया गांधी और राहुल को भेजा समन, केंद्र सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस, देखें क्या है मामला
नेशनल हेराल्ड केस में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को समन भेजा है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में दोनों से 8 जून को पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा है। कांग्रेस ने नोटिस जारी होने पर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि तानाशाह...
जीएमआर, दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड एवं एमपीएफ की संयुक्त पहल पर ग्रीष्मकालीन स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
जीएमआर, दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड एवं माउंटेन पीपुल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली/एनसीआर से लेकर उत्तराखंड में ग्रीष्मकालीन स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत वृद्धजनों, बच्चों एवं मातृशक्ति को लू से बचने के लिए होम्योपैथिक प्रिवेंटिव दवा चूर्ण एवं संस्था द्वारा तैयार किया गया विशेष इम्युनिटी बूस्टर पेय प्रदार्थ चूर्ण वितरित...









