कार की नंबर प्लेट पर नंबर की जगह स्टाइल से लिखा था पापा, पुलिस ने काटा चालान, नंबर प्लेट भी बदलवाई
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसीक्रम में देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने एक कार की नंबर प्लेट पर अजीबोगरीब ढंग से नंबर लिखा होने की शिकायत मिलने पर ना सिर्फ वाहन मालिक का चालान किया। बल्कि, उसे ट्रैफिक ऑफिस बुलाकर हाथोहाथ नंबर प्लेट भी बदलवाई। दरअसल, उत्तराखंड पुलिस...
“एक पेड़ पुरानी पेंशन बहाली के नाम” अभियान के तहत NPS कर्मचारियों ने किया पौधारोपण
एक पेड़ पुरानी पेंशन बहाली के नाम: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर NPS कर्मचारियों द्वारा देशभर में एक पेड़ पुरानी पेंशन बहाली के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेशभर में भी इस कार्यक्रम के तहत हजारों की संख्या में नई पेंशन और पुरानी पेंशन से आच्छादित कर्मियों द्वारा पौधे रोपित किए...
पौड़ी के रामलीला मैदान में आयोजित 9 दिवसीय देवी भागवत का हुआ समापन, विधायक पोरी ने कीर्तन मंडलियों को किया सम्मानित
पौड़ी शहर के इतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित सिद्धपीठ मां दक्षिण कालिंका देव डोली यात्रा के स्वागत में 5 जुलाई से चली रही श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आज बुधवार को विधिवत हवन पूजन तथा विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। समापन अवसर पर पौडी विधायक राजकुमार पोरी ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर विधायक...
उत्तराखंड फिर प्रशासनिक फेरबदल: धामी सरकार ने 6 आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी का किया तबादला, देखें लिस्ट
देहरादून: उत्तराखंड में धामी सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुल सात आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। उत्तराखंड शासन से जारी आदेश के मुताबिक 6 आईएएस अधिकारियों और 1 पीसीएस अधिकारी के कामकाज में बदलाव किया गया है। शासन द्वारा जारी इस सूची में कई आईएएस अधिकारियों का कद बढ़ाया गया...
केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम को लेकर 15 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट करेगी सुनवाई
पिछले महीने केंद्र सरकार द्वारा युवाओं के लिए सेना में निकाली गई भर्ती के लिए अग्निपथ स्कीम को लेकर सर्वोच्च अदालत 15 जुलाई को सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट अग्निपथ स्कीम को चुनौती देनी वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। मामले की सुनवाई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड और जस्टिस एएस बोपन्ना की बेंच में होगी। जून में केंद्र सरकार ने आर्म्ड फोर्सेज में...
सियासी दांवपेच: गोवा में कांग्रेस ने ली राहत की सांस, भाजपा अब इन राज्यों में भी मचा सकती है हलचल
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने सियासी दांवपेच की वजह से उद्धव ठाकरे की सरकार को एक झटके में उखाड़ फेंका। शिवसेना के बागी विधायकों ने बीजेपी से मिलकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में अपनी सरकार बना ली। इसके बाद भाजपा ने गोवा में भी सियासी हलचल मचा दी। रात में गोवा कांग्रेस के 7 विधायक लापता हो गए।...
दुःखद: देहरादून में बरसाती नाले में बही दो बहनें, एक बच्ची का शव मिला, दूसरी की तलाश जारी
देहरादून : देहरादून के आमवाला क्षेत्र से एक बहुत दुखद खबर आई है। यहाँ बरसाती नाले में आये पानी के तेज बहाव में दो बच्चियां बह गई। घटना रायपुर क्षेत्र के तरला आमवाला इलाके की बताई जा रही है। यहां दो मासूम सगी बहनें बारिश के जलभराव के कारण नाले में बहकर लापता हो गईं। तेज बारिश के बहाव...
फंसे तीर्थयात्री : भारी बारिश में चमोली राष्ट्रीय राजमार्ग का बड़ा हिस्सा ढह गया, मैदानों में भी बुरा हाल
कई दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश के बाद पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक बुरा हाल है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात के कई जिले बाढ़ में डूबे हुए हैं। वहीं पहाड़ों पर मलबा दरक रहा है। चमोली जिले में रातभर से हो रही बारिश बुधवार सुबह थमी, लेकिन बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह बाधित हो गया। चमोली में पुरसाड़ी के...
पौड़ी जनपद के समस्त विकासखंडों में सुरक्षा गार्ड की भर्ती जारी, 19 जुलाई तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया
पौड़ी: जनपद के समस्त विकासखंड़ों में 11 जुलाई से सुरक्षा गार्ड की भर्ती आयोजित की जा रही है यह भर्ती प्रक्रिया 19 जुलाई, 2022 को समाप्त होगी। जिसके तहत अब तक पिछले 3 दिनों में कोट ब्लॉक, नैनीडांडा ब्लॉक, कल्जीखाल ब्लॉक, एकेश्वर ब्लॉक, पौड़ी ब्लॉक तथा पोखड़ा ब्लॉक में भर्ती आयोजित की जा चुकी है। वहीँ 14 जुलाई को...
केदारनाथ से लौट रहे मेरठ के तीर्थयात्रियों की कार कौडियाला के पास गंगा नदी में गिरी, SDRF का सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
ऋषिकेश: ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौड़ियाला के पास एक वाहन के गंगा में गिरने की सूचना है. आज सुबह SDRF को पुलिस चौकी ब्यासी से सूचना मिली कि कौड़ियाला के पास एक गाड़ी गिर गई है। घटना की सूचना मिलने पर SDRF पोस्ट बयासी से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू टीम द्वारा...









