Chardham Yatra 2025: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में मोबाइल फोन बैन, रील बनाने पर 5000 जुर्माना, देखें तीर्थ यात्रियों के लिए जारी गाइडलाइन
Chardham Yatra: उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ी महत्वपूर्ण खबर है। आज अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री और यमनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। जबकि, केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ...
गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ आज से शुरू हो गयी चारधाम यात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Chardham Yatra 2025: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके साथ ही उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा 2025 का भी शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों धामों में कपाटोद्घाटन समारोह में संकल्प लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...
डिफेंस प्रोडक्शन का हब बनेगा उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी
देहरादून 30 अप्रैल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को डिफेंस प्रोडक्शन हब के रूप में स्थापित करने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी सरकार युवाओं में टेक्नॉलजी के प्रति रूझान पैदा करने का प्रयास करने के साथ ही युवाओं को इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ाकर उत्तराखण्ड को ड्रोन एवं रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में अग्रणी बनाने...
उत्तराखंड चारधाम यात्रा कल से शुरू, हरिद्वार से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के लिए लगाए गए 624 सीसीटीवी कैमरे
UTTARAKHAND CHARDHAM YATRA 2025: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्द चारधाम यात्रा कल यानी 30 अप्रैल 2025 को गंगोत्री और यमुनोत्री जी के कपाट खुलने के साथ ही शुरु होने जा रही है। चारधाम यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले आज हरिद्वार से श्रद्धालुओं का पहला जत्था बदरी केदार के जयकारों का उद्घोष करते हुए चारधाम यात्रा के लिए रवाना...
श्रीनगर मेयर की कार पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीनगर गढ़वाल: नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी के वाहन पर पत्थर फेंकने वाले तीन युवकों को कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल सोमवार देर रात शराब के नशे में एक युवक ने नगर निगम तिराहे के पास महापौर के वाहन पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया था. गनीमत रही कि उस दौरान महापौर वाहन में...
सीएम धामी ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर पंतनगर एयरपोर्ट के रनवे की लम्बाई बढ़ाने का किया अनुरोध
नई दिल्ली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट की। बैठक में राज्य में विमानन क्षेत्र के विकास, हवाई कनेक्टिविटी में सुधार, और उत्तराखण्ड के पर्यटन को बढ़ावा देने के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पन्तनगर एयरपोर्ट की रनवे लम्बाई को 1,372 मीटर से...
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निराकरण में देरी को लेकर डीएम नाखुश
पौड़ी: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज जनपद संबंधी शिकायतों की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। शिकायतों के निस्तारण में विभागों की धीमी कार्यवाही व कुछ अधिकारियों द्वारा बैठक में स्वयं प्रतिभाग नहीं करने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराज़गी व्यक्त की गयी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि...
शिक्षकों की प्रमोशन सूची 30 मई तक हर हाल जारी हो: राजकीय शिक्षक संघ
देहरादून: एलटी/प्रवक्ता शिक्षकों की प्रमोशन सूची 30 मई तक जारी न होने की स्थिति में शिक्षक असहयोग आंदोलन करेगा। इसके तहत अध्यापन के अलावा कोई भी शिक्षणेत्तर कार्य नहीं किए जाएंगे। प्रभारी प्रधानाध्यापक/ प्रधानाचार्य के पदों का त्याग किया जाएगा। राजकीय शिक्षक संघ की मंगलवार को जीआईसी, पटेलनगर में हुई महत्वपूर्ण बैठक में शिक्षकों की मांगों और इस पर विभाग...
चारधाम यात्रा से पहले प्रदेश के अस्पतालों को मिले 45 विशेषज्ञ डॉक्टर
देहरादून: चारधाम यात्रा के शुभारंभ से पहले धामी सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 45 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश संख्या...
नयार नदी अध्ययन दल की 7 दिवसीय यात्रा व्यासघाट में हुई संपन्न
पौड़ी: समाजिक एवं पर्यावरण सरोकारों से जुड़ी सामाजिक संस्था पहाड़ की स्रोत से संगम तक नयार नदी यात्रा दल पश्चिमी एवं पूर्वी नयार नदी के संगम बढ़खोलू में पहुंची। इससे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत यात्रा दल सतपुली महाविद्यालय पहुंचा। जहाँ विद्यालय में अध्यनरत छात्र छात्राओं के साथ यात्रा का उद्देश्य एवं नदी उसके महत्व व जैवविविधता में योगदान...








