दुखद: ड्यूटी में तैनात गढ़वाल राइफल के जवान कोमल खुगशाल का निधन, पूरे सैन्य सम्मान के साथ पैत्रिक घाट में हुआ अंतिम संस्कार
सतपुली: पौड़ी जनपद के विकासखण्ड कल्जीखाल के अंतर्गत ग्राम कुड़ीगांव निवासी सेना के जवान कोमल खुगशाल का कमांड अस्पताल चंडीगढ़ में इलाज के दौरान निधन हो गया। कोमल खुगशाल 20 गढ़वाल राइफल के जवान थे और वर्तमान में पंजाब के भटिंडा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। करीब 5 दिन पहले ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर...
बारिश में बेहाल बेंगलुरु: आईटी सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारी नाव और ट्रैक्टरों से ऑफिस जाने को मजबूर
देश के सबसे हाईटेक शहरों में शुमार कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु इस बार बारिश में बेहाल है। 2 दिनों से इस शहर की जिंदगी थम गई है। शहर के अधिकांश इलाकों में बारिश के बाद सड़कें जलमग्न हैं। कई इलाकों में पानी भर गया है और सड़कों पर नाव चलाने की नौबत आ गई है। मूसलाधार बारिश से कई...
नई वैक्सीन : भारत को कोरोना के खिलाफ पहली ‘नेजल वैक्सीन’ की मिली मंजूरी, ड्रॉप से नाक में डाली जाएगी
कोरोना महामारी से मुकाबला करने के लिए आज एक और नई खुराक को मंजूरी मिल गई है। भारत को कोरोना के खिलाफ पहली "नेजल वैक्सीन" मिल गई है। भारत बायोटेक को इंट्रानैसल कोविड-19 वैक्सीन के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) से इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति मिल गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार ट्वीट कर...
विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम : दिल्ली पहुंचे बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने केजरीवाल और सीताराम येचुरी से की मुलाकात
केंद्र की बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार की लामबंदी में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के दौरे पर हैं। नीतीश कुमार ने मंगलवार को सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी से मुलाकात की। नीतीश कुमार और सीताराम येचुरी ने बैठक के बाद मीडिया से भी बात की। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि हम साथ हैं, इसलिए...
सीएम धामी ने जीजीआईसी, राजपुर रोड देहरादून में आसरा ट्रस्ट द्वारा 200 वंचित बालिकाओं के लिए बनाए गए आश्रय गृह का किया लोकार्पण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीजीआईसी, राजपुर रोड देहरादून में आसरा ट्रस्ट द्वारा 200 वंचित बालिकाओं के लिए बनाए गए आश्रय गृह का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आसरा ट्रस्ट द्वारा निराश्रित एवं वंचित बालिकाओं के लिए अच्छे आश्रय गृह का निर्माण किया गया है, जिसमें हर सुविधा देने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने...
एक और बदलाव: दिल्ली का ऐतिहासिक राजपथ अब इस नए नाम से जाना जायेगा, कल हो सकता है एलान
देश की राजधानी नई दिल्ली में मोदी सरकार अब 'राजपथ' का नाम बदलने जा रही है। 4 दिन पहले 2 सितंबर को केंद्र सरकार ने भारतीय नौसेना का निशान भी बदल दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 सितंबर को इंडियन नेवी के नए निशान का अनावरण किया। नए निशान से गुलामी का प्रतीक भी हटा दिया गया है।...
श्रीनगर में आयोजित तीन दिवसीय शरद कालीन खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, बॉलीबॉल में जीआईसी श्रीनगर बना चैंपियन
श्रीनगर: जनरल विपिन रावत स्पोर्ट्स स्टेडियम श्रीकोट गंगानाली में आयोजित खिर्सू विकासखंड की तीन दिवसीय शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का आज सफल समापन हो गया. अंतिम दिन सीनियर बालक वर्ग की बॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जीआईसी श्रीनगर की टीम जीआईसी सुमाड़ी की टीम हराकर विजेता बनी. जबकि सुमाडी की टीम उप विजेता रही। वहीँ खो-खो बालक वर्ग में...
राजकीय इंटर कॉलेज नवाखाल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, डॉ रमेश दत्त डोभाल को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
श्रीनगर गढ़वाल: विकासखंड खिर्सू के राजकीय इंटर कॉलेज नवाखाल में विख्यात दार्शनिक भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष ताजवर रावत ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त प्रवक्ता ललिता प्रसाद बहुगुणा थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने डॉक्टर राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण...
चमोली जनपद के 45 शिक्षकों को शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान से किया सम्मानित
चमोली : देश के प्रख्यात दार्शनिक एवं शिक्षाविद् भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस सभी विद्यालयों में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। शिक्षक दिवस पर जीआईसी गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यापर्ण किया और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र...
शिक्षक दिवस पर पौड़ी जिले के 22 शिक्षकों को किया गया सम्मानित
पौड़ी : शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज सभागार पौड़ी में पंडित दीनदयाल शैक्षिक सम्मान समारोह में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पौड़ी यशपाल बेनाम सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अथितियों द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यापर्ण व द्वीप...









