घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज पौड़ी का पूर्व रजिस्ट्रार गिरफ्तार
पौड़ी : गोविन्द बल्लभ पन्त इंजीनियरिंग संस्थान घुड़दौडी, पौडी गढवाल के पूर्व रजिस्ट्रार संदीप कुमार को पौड़ी कोतवाली पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। संदीप कुमार पर कालेज में वित्तीय अनियमितताओं के साथ ही कालेज में नियुक्तियों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पत्रावलियों को कालेज से गायब करने का आरोप लगा था। शिकायतों के बाद हुई जांच में...
World Dairy Summit: पीएम मोदी ने ग्रेटर नोएडा में वर्ल्ड डेयरी समिट का किया उद्घाटन, कहा- भारत में डेयरी सेक्टर की असली ताकत छोटे किसान
World Dairy Summit 2022: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय डेयरी संघ विश्व डेयरी सम्मेलन 2022 (IDF World Dairy Summit 2022) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने यहां आए अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व के अन्य विकसित देशों से अलग, भारत में डेयरी...
हंस फाउंडेशन ने आपदा पीड़ितों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 11 करोड़, सीएम धामी को सौंपा चेक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हंस फाउण्डेशन के संस्थापक माता मंगला जी एवं भोले जी महाराज ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आपदा पीड़ितों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री को 11 करोड़ रूपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हंस फाउण्डेशन के संस्थापक माता मंगला जी एवं भोले जी...
हिंदू संगठनों में खुशी की लहर : वाराणसी कोर्ट ने सुनाया फैसला, ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी केस सुनने योग्य
Gyanvapi Masjid Decision: वाराणसी ज्ञानवापी केस में जिला अदालत ने आज महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। वाराणसी जिला कोर्ट ने कहा कि यह केस सुनने योग्य है। कोर्ट के इस फैसले के बाद ही तमाम हिंदू संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कोर्ट ने हिंदू पक्ष की दलीलें मानी हैं और मुस्लिम पक्ष की आपत्तियों को खारिज कर दिया है।...
दोनों पक्षों की लगी निगाहें : वाराणसी ज्ञानवापी केस में आज फैसला, कोर्ट के आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद विवाद कुछ समय पहले देशभर में सुर्खियों में रहा था। आज ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में सबसे बड़ा फैसला आने वाला है। यह फैसला वाराणसी की जिला अदालत सुनाने जा रही है। वाराणसी के जिला जज डॉ एके विश्वेश यह तय करेंगे कि ज्ञानवापी का जो सर्वे हुआ था वो सही था या नहीं, क्योंकि...
नहीं रहे शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती, आजादी की लड़ाई में गए थे जेल
द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का आज दोपहर करीब 3:30 बजे निधन हो गया। उन्होंने नरसिंहपुर के झोतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में साढ़े तीन बजे 99 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का अंतिम संस्कार कल झोतेश्वर में ही साढ़े तीन बजे होगा। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती लंबे समय से...
उत्तराखंड पुलिस विभाग में एक नई रैंक होगी सृजित, सीएम धामी ने किया आदेश जारी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का समाधान किया गया है। पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एसआई का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड...
पिथौरागढ़: बादल फटने से भारी तबाही, धारचूला में आपदा प्रभावितों से मिले मुख्यमंत्री धामी, हवाई निरीक्षण कर लिया नुकसान का जायजा
पिथौरागढ़: भारत-नेपाल सीमा पर दार्चुला (नेपाल) में शुक्रवार देर रात बादल फटने से उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला में भारी नुकसान की खबर है। पिथौरागढ़ के धारचूला के खोतीला में भारी नुकसान हुआ है। पहाड़ी से बरसाती पानी के साथ आया मलबा कई घरों में घुस गया, बाजार की सड़क भी मलबे से पट गई। सड़क में पार्क...
‘मादक पदार्थों’ की ही राह पर डिजिटल एडिक्शन’, क्यों जरूरी है इसके बारे में सोचना?
आज के समय में लोगों में बढ़ती समस्याओं जैसे-अवसाद, चिड़चिड़ापन, क्रोध, मानसिक तनाव, मोटापा, आँखों की समस्या, याददाश्त में कमी, आलस, पर्याप्त नींद न ले पाना आदि ये सभी नशे के दुष्परिणाम हैं। समाज में हम अभी तक सिर्फ मादक पदार्थों के नशे से ही लड़ रहे थे कि अब एक और नशा डिजिटल एडिक्शन’ के रूप में तेजी से...
‘हैंडल-पैंडल’: मिलिए मितेश्वर से,संभालिए साइकिल का हैंडल, लीजिए अतीत की सैर का आनंद
बुरांस साहित्य एवं कला केन्द्र ने भारतीय धरोहर सभागार नोएडा में 'हैंडल-पैंडल' कहानी संग्रह पर परिचर्चा का आयोजन किया। मिलिए 'मितेश्वर' से, संभालिए साइकिल का हैंडल, लीजिए अतीत की सैर का 'आनंद' कार्यक्रम के तहत युवा लेखक मितेश्वर आनंद से उनके पाठक, लेखक, आलोचक और पत्रकार रूबरू हुए। वरिष्ठ पत्रकार सुषमा जुगरान ध्यानी ने हैंडल-पैंडल पुस्तक पर समीक्षात्मक वक्तव्य...









