यादगार: दूरदर्शन का 63 साल का सफर हुआ पूरा, देश में पहली बार आज ही के दिन ब्रॉडकास्ट की हुई थी शुरुआत
एक दिन पहले 14 सितंबर को देशवासियों ने हिंदी दिवस धूमधाम के साथ मनाया। आज की तारीख भी इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज है। 63 साल पहले 15 सितंबर 1959 को 'दूरदर्शन' ने देश में पहली बार राजधानी दिल्ली से प्रसारण शुरू किया था। उसके बाद रेडियो के साथ देशवासियों ने दूरदर्शन पर चलचित्र देखना शुरू किया था।...
सीएम धामी ने चम्पावत जनपद के मौनकाण्डा स्कूल घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश, मृतक छात्र के परिजनों को दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जनपद के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौनकाण्डे में एक दुःखद घटना में विद्यालय में शौचालय की छत गिरने से कक्षा 03 में अध्ययनरत् एक छात्र की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये हैं।...
कई सालों से बिना बिजली के रह रहे हैं पाकिस्तान से आये गरीब हिंदू शरणार्थी, दिल्ली हाईकोर्ट ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार उनकी दुर्दशा पर सहानुभूति पूर्वक विचार...
नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस बात की उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार शहर में झुग्गियों में बिना बिजली के रह रहे पाकिस्तान के गरीब हिंदू प्रवासियों की दुर्दशा पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र से कहा कि वह उस याचिका पर दो हफ्ते के अंदर अपना...
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने किया बीएलओ ई-पत्रिका का लोकार्पण
BLO e-magazine: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने देश भर के बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक में बीएलओ ई-पत्रिका का लोकार्पण किया। गुरूवार को नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश के बीएलओ प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे, जबकि अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश के बीएलओ सम्बन्धित राज्यों के मुख्य...
सीएम धामी और बाबा रामदेव ने रक्तवन ग्लेशियर सहित 3 पर्वत चोटियों पर आरोहण करने जा रहे दल को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम, उत्तरकाशी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ’रक्तवन ग्लेशियर एवं अन्य तीन पर्वत चोटियों पर आरोहण हेतु जा रहे पतंजलि आयुर्वेद, निम एवं आई.एम.एफ. के संयुक्त अभियान दल का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने गंगोत्री धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की एवं मां गंगा...
हिंदी दिवस पर ओमकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में गोष्ठी का आयोजन
हिंदी दिवस के अवसर पर आज ओमकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने हिंदी की संवैधानिक स्थिति, वर्तमान दशा और दिशा पर अपने विचार प्रस्तुत किए। गोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर दिनेश कुमार ने की। डॉक्टर रंजू उनियाल ने हिंदी दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश...
दर्दनाक हादसा : यहाँ स्कूल के शौचालय की छत गिरने से एक छात्र की मौत, 5 घायल
उत्तराखंड के चम्पावत जनपद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। चंपावत के पार्टी ब्लॉक स्थित ग्राम मौनकांडा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आज शौचालय की छत गिरने से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 5 अन्य छात्र भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद डीएम समेत तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन की टीमों...
CAPA की अनोखी पहल, विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को दिया गया कोपा सम्मान
कोपा सम्मान : विज्ञान, तकनीक, शोध, संगीत, लेखन, शिक्षा, कला और टेक्नालॉजी से जुड़े लोगों को उनके अभूतपूर्व योगदान के लिये दिल्ली की एक संस्था अनोखी पहल लेकर आयी है। यह संस्था सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर काम कर रही है। नयी पहल में अपने कार्यक्रम में कापा (Council for Academic and Performance Appraisal (CAPA) ने देश के...
हिंदी दिवस विशेष : राजभाषा के 73 साल, देश में ‘हिंदी के राष्ट्रभाषा’ बनने पर दक्षिण राज्यों की अड़चन
एक ऐसी भाषा जिसमें मिठास हो, मधुरता हो, भारत की पहचान हो, पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने वाली 'हिंदी' ही है । इसके बावजूद देश में हिंदी भाषा को लेकर सौतेला व्यवहार किया जाता है। 73 साल बाद भी हिंदी हमारी देश की 'राष्ट्रभाषा' नहीं बन सकी। आज भी 'भारत के कई राज्यों में हिंदी अपनी जड़े...
भारतेंदु हरिश्चंद्र राष्ट्रभाषा हिंदी गौरव 2022 से सम्मानित हुए शिक्षक चमोला
श्रीनगर गढ़वाल: राजकीय इन्टर कॉलेज सुमाडी में हिंदी अध्यापक के पद पर कार्यरत अखिलेश चन्द्र चमोला को भारतेंदु हरिश्चंद्र राष्ट्र भाषा हिंदी गौरव सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है. चमोला को यह सम्मान हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में दिया गया। बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी द्वारा चमोला द्वारा आम जन मानस तथा भावी पीढ़ी...









