अंकिता मर्डर केस में एक और पटवारी सस्पेंड, गुमशुदगी की खबर मिलने के बाद भी बिना एफआईआर दर्ज किये चला गया था 4 दिन की छूट्टी पर
Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में पौड़ी डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने यमकेश्वर एसडीएम की रिपोर्ट मिलने के बाद यमकेश्वर तहसील के उदयपुर पल्ला-2 के पटवारी वैभव प्रताप सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है। पटवारी वैभव प्रताप सिंह पर अधिकारियों को घटना से अवगत कराए बिना ही अवकाश पर जाने के आरोप हैं।...
उत्तराखंड को मिला बेस्ट टूरिज्म डेस्टिनेशन अवार्ड, पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए भी प्रदेश को मिला प्रथम पुरस्कार
नई दिल्ली : विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य को पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन और पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से यह पुरस्कार प्राप्त किया।...
CM धामी ने रानीपोखरी के नवनिर्मित पुल का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रानीपोखरी, देहरादून में अयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए विकासखण्ड डोईवाला के अन्तर्गत भानियावाला ऋषिकेश मोटर मार्ग के 15 में 280 मीटर लंबे रानीपोखरी सेतु एवं विधानसभा विकासनगर के अन्तर्गत लम्बरपुर लांघा मोटर मार्ग में शीतला नदी के उपर बने सेतु के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पुल का...
विश्व पर्यटन दिवस विशेष: देश में कई राज्यों के लिए त्योहार से कम नहीं है पर्यटन दिवस, राजस्व के साथ रोजगार भी दे रहा
हमारे देश में कई ऐसे राज्य हैं जिनकी कमाई का मुख्य आए पर्यटन उद्योग है। इसके साथ पर्यटन से ही लाखों लोगों को रोजगार भी मिला हुआ है। अगर हम देश में बात करें तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, गोवा, सिक्किम आदि ऐसे प्रदेश हैं जो पर्यटन उद्योग पर ही निर्भर माने जाते हैं। यूरोप के अधिकांश देशों...
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की ओर से 23 परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त परीक्षा कैलेंडर जारी
uttarakhand bharti pariksha calander 2022: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की ओर से 23 परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है। आज उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार ने कार्यालय में अधिकारियों के साथ परीक्षा कैलेंडर को लेकर बैठक ली और शासन द्वारा हाल ही में आयोग को प्रेषित समूह 'ग' की 23...
सीएम धामी का सख्त फैसला : उत्तराखंड में होटल, रिजॉर्ट और होमस्टे में अब नहीं हो पाएंगे अवैध कार्य, हर महीने होगी जांच
उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की हत्या के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्टिव मोड में है। वहीं दूसरी ओर अंकिता भंडारी मर्डर केस में अभी भी लोगों में गुस्सा बरकरार है। उत्तराखंड में होटल, रिजॉर्ट और होम स्टे में गैर कानूनी काम पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कमर कस ली है। बता दें...
पौड़ी गढ़वाल : गुलदार ने बाड़े में बंधी 21 बकरियों और 5 मुर्गों को मार डाला, गरीब पशुपालक के सामने रोजी-रोटी का संकट
पौड़ी गढ़वाल : पौड़ी जनपद के कल्जीखाल विकासखंड के अंतर्गत अस्वालस्यूं पट्टी के बड़कोट-मवाना गांव के पशुपालक राजेन्द्र सिंह के लिए बीत रात, काली रात साबित हुई। बकरी और मुर्गी पालन से अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले गरीब पशुपालक किसान की गौशाला में बंधी 21 बकरियों और 5 मुर्गों को बीती रात गुलदार ने मार डाला। ग्रामीण पशुपालक...
नंदा गौरा योजना के अंतर्गत उत्तराखंड की 80 हजार बालिकाओं को मिले 323 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए नंदा गौरा योजना के अंतर्गत 80 हज़ार लाभार्थी बालिकाओं को PFMS के माध्यम से ₹ 323 करोड़ 22 लाख की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा...
पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी क्षेत्र से 3 महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस
पौड़ी गढ़वाल : पौड़ी जनपद के पैठाणी तहसील क्षेत्र से तीन महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई हैं। तीनों महिलाएं अलग-अलग गांव की हैं और अलग-अलग तिथियों से घर से लापता हुई हैं। पुलिस महिलाओं के मोबाइल नंबरों को ट्रेस करते हुए उनकी तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने काफी खोजबीन...
राजस्थान कांग्रेस में घमासान : अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले गहलोत-पायलट के गुट ने फिर बढ़ाई हाईकमान की टेंशन, भाजपा भी सक्रिय
Rajasthan Congress Rift: राजनीति के मैदान में भी उलटफेर होना आम हो चला है। अब पार्टी के विधायक या सांसद क्या अच्छा है, क्या बुरा, स्वयं फैसला लेने में लगे हुए हैं। यानी अब हाईकमान के आदेश को भी दरकिनार किया जा रहा है। ऐसा ही कुछ चल रहा है राजस्थान कांग्रेस में। कांग्रेस पार्टी में होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष...









