अंकिता हत्याकांड के विरोध में 2 अक्टूबर को उत्तराखंड बंद का ऐलान, छात्र संगठन, व्यापार संघ एवं राजनीतिक दल भी होंगे शामिल
अंकिता हत्याकांड मामले को लेकर पूरे उत्तराखंड के लोग आक्रोशित है। अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने के लिए उत्तराखंड से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक जगह लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इसीक्रम में राज्यभर के तमाम जन संगठनों, व्यापार संघों, छात्र संगठनों और कई विपक्षी दलों ने 2 अक्टूबर को उत्तराखंड बंद का ऐलान किया है। शुक्रवार को देहरादून...
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 : आशा पारेख को मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, देखें बेस्ट फिल्म, बेस्ट अभिनेता सहित अन्य अवार्ड
National Film Award 2022 : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में विभिन्न पुरस्कार विजताओं को सम्मानित किया गया। इसीक्रम में गुजरे जमाने की बेहतरीन अदाकारा आशा पारेख को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान 'दादा साहेब फाल्के' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आशा पारेख ने...
मलिकार्जुन खड़गे बोले- ‘मैं ही अध्यक्ष बनूंगा’, शशि थरूर और केएन त्रिपाठी भी चुनाव मैदान में
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन से पहले सस्पेंस और कई ट्विस्ट देखने को मिले। गुरुवार तक किसी ने सोचा भी नहीं था कि कर्नाटक मूल के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 6 दिन पहले 24 सितंबर से नामांकन दाखिल करने की शुरुआत हुई थी। सबसे...
अंकिता के परिजनों को ढांढस डोभ श्रीकोट पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का दिया भरोसा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंकिता भंडारी के पौड़ी स्थित गांव डोभ श्रीकोट उनके माता-पिता से मिलने पहुंचे। उनके साथ में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत अंकिता भंडारी के माता-पिता को सांत्वना देते हुए सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। बता दें कि सीएम धामी ने पिछले दिनों अंकिता...
आज नामांकन का आखिरी दिन: दिग्विजय सिंह और शशि थरूर आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए भरेंगे पर्चा, कई अन्य नेता भी रेस में
लंबे अरसे बाद हो रहे कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पिछले एक पखवाड़े से कई उतार-चढ़ाव आ रहे हैं। गांधी परिवार से किसी की दावेदारी न होने के बाद कांग्रेस के कई नेताओं में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए होड़ लगी हुई है। सबसे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रबल दावेदार माने जा...
उत्तराखंड में भी PFI और उसके सहयोगी संगठनों पर लगा प्रतिबंध
केंद्र सरकार द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और उसके सहयोगी संगठनों को बैन करने के बाद अब उत्तराखंड में भी पीएफआई और उसके आठ सहयोगी संगठनों को प्रतिबंधित घोषित कर दिया गया है। मुख्य सचिव एसएस संधू ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है। मुख्य सचिव एसएस संधू ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को इसके अनुसार...
पूर्व सीएम अखिलेश यादव को लगातार तीसरी बार चुना गया समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार से समाजवादी पार्टी का दो दिवसीय 11वां राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। पहले दिन प्रांतीय अधिवेशन हुआ। आज राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। इस सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लगातार तीसरी बार सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। सपा सम्मेलन के लिए तमाम पार्टी के बड़े नेता, जया बच्चन...
उत्तराखंड में अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन एवं टोकन के लिए विकसित की जाए प्रभावी व्यवस्था : सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि अस्पतालों में मरीजों को रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी लाईनों में खड़ा न होना पड़े, इसके लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन एवं टोकन की व्यवस्था के लिए सिस्टम विकसित किया जाए। टेलीमेडिसिन की सुविधा के लिए हेल्पलाईन नम्बर 104 को...
केंद्र ने कार निर्माता कंपनियों को दी राहत, छह एयरबैग के लिए एक साल और करना होगा इंतजार
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कार निर्माता कंपनियों को आज बड़ी राहत दी है। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एलान किया था कि 1 अक्टूबर साल 2022 से सभी कंपनियों को अपनी कारों में छह एयरबैग लगाने होंगे। गडकरी के इस बयान के बाद कार निर्माता कंपनियों में खलबली मची हुई थी।...
Shri Balaji Ram Leela Committee: लक्ष्मण परशुराम संवाद देख रोमांचित हुए दर्शक
श्री बाला जी रामलीला कमेटी में मंच पर लीला के तीसरे दिन बुधवार को राजा जनक के दरबार में सीता स्वयंवर का दृश्य दिखाया गया। सीता स्वयंवर में कई राज्यों के राजा व राजकुमार पहुंचे, लेकिन शिव धनुष को हिला भी न सकें। विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम ने धनुष को उठा कर दो टुकड़ों में खंडित कर...









