उत्तराखंड: काशीपुर में UP पुलिस की दबिश के दौरान फायरिंग, जसपुर के ज्येष्ठ प्रमुख की पत्नी की मौत, ग्रामीणों का भड़का गुस्सा, SHO समेत 5 जख्मी
काशीपुर : उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर में बुधवार शाम बवाल हो गया। यहाँ कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर गाँव में जसपुर ब्लॉक से भाजपा के ज्येष्ठ प्रमुख गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर की गोली लगने से मौत हो गई। मिली सूचना के मुताबिक काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में 50 हजार के...
मुख्यमंत्री धामी ने 36 वें नेशनल गेम्स के मेडल विजेता एथलेटिक्स को किया सम्मानित
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में गुजरात में आयोजित 36वें नेशनल गेम्स के एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में मेडल प्राप्त करने वाले एथलेटिक्स एवं उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में आयोजित हुए 36 वें नेशनल गेम्स में राज्य के सभी खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का मान...
मुख्यमंत्री ने सरस मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सायं रेसकोर्स में आयोजित सरस मेले में प्रतिभाग कर मेले में प्रतिभागी महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया। उन्होंने विभिन्न प्रदेशों से आये स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों की सराहना करते हुए सरस मेलों के आयोजन को ग्रामीण आर्थिकी एवं महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने वाला बताया। मुख्यमंत्री ने मेले...
करवा चौथ ने बढ़ाई बाजारों में रौनक, महिलाएं कर रही हैं जमकर खरीददारी, मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन बनवाने के लिए दिख रहा है उत्साह
करवाचौथ को लेकर दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में जबरदस्त रौनक लौटी है। पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखने वाली महिलायें बाजारों में जाकर जमकर खरीदारी करती नजर आ रही हैं। मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन बनवाने के लिए महिलाएं में उत्साह दिखा। पिछले तीन चार दिनों से दिल्ली-एनसीआर के सभी प्रमुख बाजार पूरी तरह से गुलजार हैं। महिलाओं...
करवा चौथ विशेष : सुहागिनों का कठोर व्रत, पति की दीर्घायु और सुख समृद्धि के साथ अखंड सौभाग्यवती का मिलता है आशीर्वाद
Karva Chauth: आज देशभर में करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे बड़ा व्रत माना जाता है। महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना करने के लिए व्रत रखती हैं। महिलाओं के लिए यह सबसे कठोर व्रत में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं...
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 महत्वपूर्ण प्रस्ताव हुए पारित, राजस्व पुलिस क्षेत्र को रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर करने को लेकर बनी यह सहमति, देखें आज के अन्य फैसले
Uttarakhand Cabinet meeting : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में धामी सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले पारित किए। सीएम धामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुल 28 में से 26 प्रस्ताव पास हुए। कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया है कि उत्तराखंड में धीरे-धीरे राजस्व क्षेत्रों में रेगुलर पुलिसिंग...
दीपावली से पहले केंद्र सरकार का रेलवे कर्मचारियों को तोहफा, 11.27 लाख लोगों को मिलेगा बोनस
आज मोदी सरकार ने अपनी कैबिनेट की बैठक की। इस बैठक में केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस देने का फैसला किया। कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। उन्होंने कहा रेलवे के 11.27 लाख कर्मचारियों को 1,832...
उत्तराखंड चारधाम यात्रा में इस बार पहुंचे रिकॉर्ड श्रद्धालु, अब तक कई दशकों के टूट गए रिकॉर्ड, अब कुछ दिन ही शेष बची है यात्रा
चारधाम यात्रा 2022 : उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। बरसात के मौसम के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ गयी है। इस बार चारधाम यात्रा ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। चारों धामों में अभी तक पांच माह में रिकॉर्ड चालीस लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं।...
बेमौसम बारिश के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक बढ़ी ठंड, दिल्ली-एनसीआर में छाई धुंध
इस बार देश के अधिकांश राज्यों में मौसम कहर बरपा रहा है। अक्टूबर महीने में मौसम का बदलता मिजाज लोगों को समझ में नहीं आ रहा। 7 दिनों से पहाड़ों से लेकर मैदान तक बारिश और बादलों का घेरा जारी है। लगातार हो रही बारिश के बाद पारा लुढ़क गया है और ठंड भी बढ़ गई है। उत्तराखंड में...
श्रीनगर गढ़वाल: मेधावी छात्रा हिमानी को राष्ट्रीय मेरिट अवार्ड में प्रथम स्थान
श्रीनगर गढ़वाल: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किलकिलेश्वर (टिहरी गढ़वाल) की मेधावी छात्रा हिमानी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के डॉ अंबेडकर फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय मेरिट अवार्ड में प्रथम स्थान के साथ 60 हजार के नगद पुरस्कार हेतु चुना गया है। हिमानी को यह पुरस्कार माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तराखंड द्वारा आयोजित परिषदीय परीक्षा 2020 (कक्षा-12) में उनके उत्कृष्ट...









