काबुल के होटल में आतंकियों ने किया हमला, कई चीनी नागरिक भी मौजूद, 5 लोगों की मौत
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक होटल में आतंकियों ने बड़ा हमला किया है। इस होटल में चीनी नागरिक ठहरे हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। होटल की इमारत की खिड़कियों से धुएं का गुबार और आग की लपटें निकल रही...
मौसम संबंधी आपदाओं से बचाव को लेकर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं मौसम विज्ञान केंद्र के मध्य 5 पांच साल के लिए एमओयू साइन
राज्य के विभिन्न स्थानों पर मौसम के आंकड़े संकलित करने वाले उपकरणों की स्थापना एवं इससे उपलब्ध आंकड़ों के उपयोग हेतु उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के मध्य आगामी 5 वर्षों की अवधि हेतु दिनांक 12 दिसंबर 2022 को डीएमएमसी हॉल, सचिवालय में प्रातः 10:30 बजे समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया जाना प्रस्तावित है। राज्य में...
गुजरात में भूपेंद्र पटेल ने सीएम पद की ली शपथ, ये 16 विधायक भी बने मंत्री, पीएम मोदी समेत तमाम केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री रहे मौजूद
गुजरात में भूपेंद्र पटेल दूसरी बार मुख्यमंत्री बन गए हैं। आज दोपहर 2 बजे गांधीनगर सचिवालय के हेलीपैड ग्राउंड में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 62 वर्षीय भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। भूपेंद्र पटेल के बाद 16 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें आठ कैबिनेट, दो स्वतंत्र प्रभार और छह राज्यमंत्री हैं। सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ-साथ...
5 दिवसीय उत्तराखंड महाकौथिग की तैयारियां जोर शोर से शुरू, इस बार महासू देवता के मंदिर का बनेगा मंच
Uttarakhand Mahakauthaig: दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा उत्तराखंडी मेला (उत्तराखंड महाकौथिग) इस बार 5 दिनों तक नोएडा स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है। 21 दिसंबर से 25 दिसम्बर 2022 तक चलने वाले 12वें महाकौथिग के आयोजन को लेकर रविवार को मेला समिति के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। महाकौथिग मेला समिति के मुख्य संयोजक राजेन्द्र चौहान ने बताया कि...
उत्तराखंड के इस क्रिकेट खिलाड़ी का भारतीय टेस्ट टीम में चयन
Abhimanyu Easwaran: उत्तराखंड के 27 वर्षीय ओपनर बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन का बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चयन हुआ है। अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। अभिमन्यु ईश्वरन का भारतीय टेस्ट...
अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस पर मातृशक्ति का सम्मान, शक्तिपर्व संकल्प गोष्ठी का आयोजन
नोएडा : पर्वतीय लोकविकास समिति ने अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस के अवसर पर शक्तिपर्व संकल्प विचार गोष्ठी का आयोजन किया। नोएडा सेक्टर 62 स्थित प्रेरणा भवन में आयोजित गोष्ठी में दिल्ली विश्वविद्यालय की लॉ फैकल्टी की प्रोफेसर और अनुसूचित जनजाति आयोग की सलाहकार प्रो. सीमा सिंह ने मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा...
गुजरात में भूपेंद्र पटेल की ताजपोशी में आज: पीएम मोदी समेत भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आज भूपेंद्र पटेल की ताजपोशी होने जा रही है। राजधानी गांधीनगर में भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगेगा। दोपहर 2 बजे भूपेंद्र पटेल गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के...
उत्तराखंड के रंग में रंगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, महोत्सव के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब
उत्तराखंड महोत्सव 2022: संकल्प द राइजिंग उत्तराखंड फाउंडेशन द्वारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय “उत्तराखंड महोत्सव 2022” का आज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सफल समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन आज ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रवासी उत्तराखंडियों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार की छुट्टी के चलते आज सुबह से महोत्सव में...
उत्तराखंड: घर से चोरी हुआ आठ महीने का बच्चा सकुशल बरामद, बच्चे का 2.5 लाख में सौदा करने वाले 1 पुरुष, 6 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तराखंड के हरिद्वार में ज्वालापुर स्थित कड़क मोहल्ले से शनिवार को चोरी हुए 8 महीने के बच्चे शिवांग को पुलिस ने 36 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक पुरुष व 6 महिलाओं सहित 7 आरोपियों को एडवांस पेमेंट के ₹50,000 के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बच्चे को ढाई...
स्पिक मैके संस्था ने पौड़ी, टिहरी व रूद्रप्रयाग के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में शास्त्रीय नृत्य-संगीत की विभिन्न शैलियों से छात्रों को कराया रूबरू
SPIC MACAY : स्पिक मैके द्वारा पौड़ी, टिहरी रूद्रप्रयाग के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में भारतीय संस्कृति की विशिष्ट धरोहर शास्त्रीय नृत्य की आठ विधाओं में से दो विधाओं कथक व भरतनाट्यम की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें भारत की दो नामचीन कथक कलाकार वर्षा दास गुप्ता व डॉ, मंद्रकांता राय ने भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति से उत्तराखण्ड राज्य...









