उत्तराखंड में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी को दूर करने हेतु अलग कैडर बनाए जाने का दिया निर्देश
भारत सरकार में संयुक्त सचिव विशाल चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक
प्रदेश में स्वास्थ्य गतिविधियों में तेजी लाने को लेकर अहम बैठक हुई संपन्न देहरादून : स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी को दूर करने हेतु अलग कैडर बनाए राज्य सरकार यह बात सोमवार को देहरादून स्थित सचिवालय में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार में संयुक्त सचिव...
दिल्ली कंझावाला कांड : युवती को कार से घसीटने के मामले में अमित शाह ने मांगी रिपोर्ट, पांचों आरोपी पुलिस रिमांड पर, शव का हुआ पोस्टमार्टम
Delhi Kanjhawala incident: दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके (कंझावाला) में शर्मसार करने वाली घटना के बाद गृह मंत्रालय ने सख्त रवैया अपनाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने कंझावला कांड पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त शालिनी सिंह को विस्तृत रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपने को...
सड़क पर गड्ढे को लेकर सियासत: क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे में गड्ढे को लेकर सीएम धामी के बयान पर हरीश रावत ने साधा निशाना
टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत हादसे के बाद देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट है। अस्पताल में उनका हालचाल लेने के लिए राजनीति और उनके परिचितों की भीड़ लगी हुई है। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैक्स हॉस्पिटल में ऋषभ पंत का हाल लेने पहुंचे थे। इस दौरान ऋषभ पंत ने सीएम धामी से कहा कि सड़क...
मुख्यमंत्री ने GGIC कौलागढ़ के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण, पूर्व विधायक हरंबंस कपूर के नाम पर रखा जायेगा विद्यालय का नाम
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास झड़ीपानी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास कौलागढ़ एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास कोरबा के शिलान्यास के साथ शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए स्मार्टशाला...
केंद्र सरकार के ‘नोटबंदी’ के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया, 5 जजों की बेंच ने सुनाया फैसला
छह साल बाद देश की शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार के नोटबंदी फैसले को सही बताते हुए मुहर लगा दी है। बता दें कि केंद्र सरकार के नोटबंदी को लेकर चुनौती देने वाली 58 याचिकाओं पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की। सर्वोच्च अदालत ने फैसला सुनाते हुए केंद्र सरकार के 2016 में 500 रुपये और 1000 रुपये...
शिक्षिका बीना मेहरा की सेवानिवृत्ति पर श्रीनगर वासियों एवं शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई
श्रीनगर : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलेथा में कार्यरत वरिष्ठ शिक्षिका बीना मेहरा की सेवानिवृत्ति पर श्रीनगर वासियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। श्रीनगर में आयोजित समारोह में बीना मेहरा एवं उनकी माताजी को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर वासियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने बीना मेहरा को उपहार भेंट किए।...
पौड़ी जनपद के 16 बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिए चयन, 15 ब्लॉकों में सबसे ज्यादा छात्र कल्जीखाल ब्लॉक से
Inspire Award 2022: राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में आयोजित जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 2021-22 का शानदार समापन हो गया है। दो दिनों तक आयोजित प्रतियोगिता में पौड़ी जनपद के 15 ब्लाकों के बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इंस्पायर अवार्ड प्रचार प्रसार समिति के सदस्य महेश गिरी ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट...
इस साल 20 हजार युवाओं को नौकरी देगी उत्तराखंड सरकार: धन सिंह रावत
उत्तराखंड सरकार साल 2023 में प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरियों की बड़ी सौगात देने जा रही है। राज्य सरकार साल 2023 में 20 हजार सरकारी भर्तियां निकालने जा रही है। नए साल के मौके पर हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत यह बात मीडिया से बातचीत के दौरान कही। कबिनेट मंत्री डॉ. धन...
नींद की झपकी से नहीं बल्कि इस वजह से हुआ ऋषभ पंत का एक्सीडेंट, पंत ने खुद सीएम धामी को बताया, जान बचाने वाले चालक व परिचालक को सम्मानित...
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने रविवार को मैक्स अस्पताल में भर्ती भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल चाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से ऋषभ के स्वास्थ्य सुधार के बारे में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत की माताजी एवं उनकी बहन से मैक्स अस्पताल में लगभग एक घण्टे तक मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ऋषभ के ईलाज के...
3rd Eye Foundation संस्था द्वारा उत्तराखंड के बीरोंखाल ब्लॉक मे 17 स्कूलों के 542 बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किए
पौड़ी गढ़वाल: 3rd Eye Foundation संस्था द्वारा बीते 29 और 30 दिसंबर 2022 को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें कि बीरोंखाल ब्लॉक, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड के एक क्लस्टर मे 17 स्कूलों के 542 बच्चों को संस्था द्वारा ट्रैक सूट वितरित किए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वर्षा भारद्वाज खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य बीरोंखाल इंटर...









