2026 में होने वाली नंदा देवी राजजात यात्रा के संबंध में सीएम धामी ने ली वर्चुअल बैठक,अधिकारियों को निर्देश-यात्रा मार्ग पर दूरसंचार की व्यवस्थाओं के साथ डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम...
उत्तराखण्ड में 2026 में होने वाली नंदा देवी राजजात यात्रा की सभी तैयारियों में तेजी लाई जाए। भव्य नंदा राजजात यात्रा के आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। यात्रा की बेहतर व्यवस्थाओं के लिए जनप्रतिनिधियों,नंदा राजजात यात्रा समिति के सदस्यों और हितधारकों के सुझाव लिये जाएं। ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...
पौड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी,मेले त्योहारों में चेन लूट करने वाला शातिर अंतर्राज्यीय मेवाती गैंग को धर दबोचा,पुलिस टीम को दस हजार का ईनाम
पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा लक्ष्मणझूला क्षेत्र में मंदिर धर्मशालाओ में होने वाले सत्संग,समागम और कथाओं तथा गंगा घाट,आरती स्थलों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही सतर्कता बरतने के लिए थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल को निर्देशित किया गया है। इसी के साथ ही ऐसे स्थानों पर घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने...
टॉपर्स को मिलेगा विशेष सम्मान,सीएम धामी के निर्देश पर बनेंगे एक दिन के डीएम और एसपी
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी टॉपर्स को एक दिन के लिए सांकेतिक जिला मजिस्ट्रेट(DM)और पुलिस अधीक्षक (SP)की भूमिका दी जाएगी। इस प्रेरणादायी कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रशासनिक अनुभव देना,उनमें आत्मविश्वास जगाना और उच्च लक्ष्य की ओर प्रेरित करना है। यह योजना जल्द ही जिलों में लागू...
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन एवं सेतु आयोग के सीईओ शत्रुघ्न सिंह ने विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में किया प्रतिभाग
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि विजनिंग अभ्यास सभी सरकारी विभागों के लिए मुख्य प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह वर्तमान के लिए एक योजना नहीं है,बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक निवेश है। उन्होंने दीर्घकालिक नीति को आकार देने और लागू करने में सरकारी अधिकारियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर जोर...
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए मंगलवार को लगेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कैम्प
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के क्रम में मंगलवार 17 जून को स्वास्थ्य और सूचना विभाग की ओर से पत्रकारों और उनके परिजनों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के लिए,विशेष स्वास्थ्य सुरक्षा कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा जांच के साथ ही परामर्श भी प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारपुरम में महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र में एक सप्ताह के योग शिविर का किया शुभारंभ कहा-स्वस्थ तन मन का आधार है योग
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारपुरम में महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र में एक सप्ताह के योग शिविर का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री ने भी प्रतिभागियों के साथ लगभग 40 मिनट योगासन किए। केदारपुरम के योग शिविर में महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र की महिलाएं,शिशु निकेतन के बच्चे व अन्य लोग भी शामिल हुए। योग शिविर का शुभारंभ करते हुए...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइप्रस से सीएम धामी से फोन पर केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना के संबंध में ली विस्तृत जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ने साइप्रस से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री ने इस दुखद घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना और शोक व्यक्त किया। मृतकों के परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति हेतु प्रार्थना की।उन्होंने केंद्र सरकार की...
चारधामों के लिए हेली सेवा सोमवार तक के लिए बंद,हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त के जांच के आदेश,लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा पूर्ण रूप से बंद रहेगी। चार धाम में लगे सभी हेली ऑपरेटरों एवं पायलटों के उच्च हिमालय क्षेत्रों में उड़ान अनुभवों की जांच होगी एवं सभी हेली ऑपरेटरों के साथ बैठक के बाद ही पुनः हेली सेवा को सुचारु किया जाएगा। राज्य में अब हेली उड़ानों के बेहतर समन्वय और सुरक्षित...
‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने का किया आग्रह
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एम.के.पी कॉलेज,देहरादून में आयोजित ’रन फॉर योगा’कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं,बुजुर्गों महिलाओं को भी योग के प्रति जागरूक करने के लिए गांधी पार्क से एम.के.पी कॉलेज तक पैदल मार्च भी किया। मुख्यमंत्री ने सभी से आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने का आग्रह किया। उन्होंने...
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश,7 लोगों की दर्दनाक मौत,हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर सीएम धामी के सख्त निर्देश-राज्य में बनेगी सख्त एसओपी
केदारनाथ में एक बार फिर से हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। रविवार सुबह केदारनाथ से तीर्थ यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी लौट रहा हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के नज़दीक धुरी खर्क के समीप क्रैश हो गया है,जिसमें सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा हैं कि तकनीकी समस्या और मौसम के कारण यह दुर्घटना हुई। केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश...
