अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश, दोनों पायलट लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दोनों पायलट लापता हैं। पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। यह सेन्गे से मिसामारी की ओर उड़ रहा था। हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में पायलट और को-पायलट थे। गुवाहाटी के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने...
श्री राम गौधाम सेवा समिति द्वारा गढ़वाल मंडल में गौ-माता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए 21 से 27 मार्च तक गौरथ यात्रा का आयोजन
श्री राम गौधाम सेवा समिति के संस्थापक जगदीश प्रसाद भट्ट एवं सरंक्षक मोहन काला (सी.ए.) की अगुआई में एवं तमाम गौसेवकों के आशीर्वाद एवं सहयोग से 21से 27 मार्च 2023 तक गढ़वाल मंडल (उत्तराखंड) क्षेत्र में गौमाता की सेवा,संरक्षण एवं संवर्धन की अभिलाषा में गौरथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। श्री राम गौधाम सेवा समिति के संस्थापक जगदीश...
बालपर्व के रुप में संस्थागत तौर पर मनाया जायेगा फूलदेई, सीएम धामी ने भराड़ीसैंण में बच्चों संग मनाया लोकपर्व फूलदेई
उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे प्राकृतिक पुष्पों की वर्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी को इस पावन पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि किसी भी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती...
जापान की टू व्हीलर कंपनी होंडा ने आज भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती नई बाइक को किया लॉन्च, बुकिंग शुरू
जापान की टू व्हीलर कंपनी होंडा ने आज भारतीय बाजार में एक नई बाइक को लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में नई 100CC बाइक शाइन (Honda Shine 100) को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से लॉन्च की गई शाइन बाइक के नए वेरिएंट में कई तरह के खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को जोड़ा...
सीएम धामी ने बजट को बताया नए उत्तराखंड के संकल्प का बजट
वित्त वर्ष 2023-24 के लिए शानदार बजट प्रस्तुत किया गया है। प्रधानमंत्री के मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास की अवधारणा पर आधारित ये बजट संतुलित, समावेशी और सभी वर्गों तक पहुंचने वाला बजट है। ये बजट हमारे सशक्त उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है। नए उत्तराखंड के संकल्प का बजट है।...
विधानसभा भराड़ीसैंण में लोक पर्व फूलदेई का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने विधानसभा भवन के मुख्य द्वार चढ़ाये रंग बिरंगे पुष्प
गैरसैंण : विधानसभा परिसर भराडीसैंण (गैरसैंण) में उत्तराखंड का लोक पर्व ”फूलदेई” हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के निर्देशन में रा.इ.का. भराड़ीसैंण के छात्र-छात्राओं द्वारा विधानसभा भवन के मुख्य द्वार व विधानसभा अध्यक्षा ऋतू खण्डूरी सहित सभी मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों की देहली पर रंग-बिरंगे पुष्प चढ़ाकर उत्तराखंड के चैमुखी विकास व खुशहाली की मंगलकामना...
अगस्त्यमुनि के स्पोर्ट्स स्टेडियम में ज़िला रुद्रप्रयाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला क्रिकेट लीग का शुभारंभ
Agastyamuni : अगस्त्यमुनि के स्पोर्ट्स स्टेडियम में ज़िला रुद्रप्रयाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आज जिला क्रिकेट लीग का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ अगस्त्यमुनि की नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल और ज़िला खेल अधिकारी महेशी आर्य ने किया। कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी, सचिव अरुण तिवारी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र राणा, पत्रकार हरीश गुसाईं, आयोजन सचिव /व्यापार...
मौसमी इन्फ्लूएंजा की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां को लेकर अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर की अध्यक्षता में अहम बैठक
देहरादून : प्रदेश में मौसमी इन्फ्लुएंजा के नियंत्रण एवं रोकथाम की तैयारियों की जनपद स्तरीय समीक्षा अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर द्वारा वर्चुअल बैठक के माध्यम से ली गई। बैठक में इन्फ्लूएंजा के संक्रमण को फैलने से रोकने की तैयारियों पर चर्चा की गई। अपर सचिव द्वारा इन्फ्लूएंजा वायरस के मद्देनजर सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी को अलर्ट रहने के...
Uttarakhand Budget 2023-24 : धामी सरकार ने पेश किया 77 हजार करोड़ का बजट, क्या खास है बजट में जानिए एक क्लिक में
Uttarakhand Budget 2023-24 : उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज बुधवार को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण (भराड़ी सैण) में वर्ष 2023-24 के लिए धामी सरकार का बजट पेश कर दिया है. गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र में वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने सदन में 77407.84 करोड़ का...
शैक्षिक भ्रमण पर गढ़वाल के राजा की राजधानी एवं ऐतिहासिक मंदिर देखने देवलगढ़ पहुंचे छात्र-छात्राओं ने जाना इतिहास
श्रीनगर गढ़वाल: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गहड़ के कक्षा नौ के छात्र शैक्षिक भ्रमण पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक जसपाल सिंह गुसांई और अनूप सिंह रौथाण के नेतृत्व में गढ़वाल के राजा की राजधानी और ऐतिहासिक मंदिर देखने देवलगढ़ गए। वहां इस एतिहासिक मन्दिर के इतिहास के बारे में जानकारी हासिल करने के राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय खिर्सू के...









