पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम ने ली करवट: कहीं बर्फबारी, कहीं ओले तो कहीं झमाझम बारिश, बेमौसम बारिश से यूपी-उत्तराखंड में फसलों को भी नुकसान, हवाएं चलने से...
दो दिनों से पूरा उत्तर भारत बारिश में भीगा हुआ है। मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश, तेज हवाएं और ओले गिरने से ठंड भी अचानक फिर बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश होने से जनजीवन पर भी फर्क पड़ा है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार...
मंदी की आहट : अमेरिका में दो बड़े बैंकों के डूबने से दुनिया भर के बैंकिंग सेक्टर सहमें, यूरोप और भारत में भी हलचलें
“अमेरिका में पिछले एक हफ्ते में दो बड़े बैंक दिवालिया हो गए। कैलिफोर्निया में स्थित सिलिकॉन वैली बैंक दिवालिया हुआ। इसके बाद न्यूयॉर्क के सिग्नेचर बैंक पर भी ताला लग गया। इस वजह से अब अमेरिका के बैंकिंग सेक्टर में बड़ा असर देखने को मिल सकता है। सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने से 21 भारतीय कंपनियां भी प्रभावित हुई...
राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने विधानसभा चुनाव से पहले चला बड़ा सियासी दांव, 19 नए जिले और 3 संभाग बनाने का किया एलान
Rajasthan News: राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसी को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को बड़ा चुनावी दांव चला। मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेश में 19 नए जिले और 3 नए संभाग बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में इसकी घोषणा की। उन्होंने घोषणा करते हुए...
सीएम धामी ने G20 बैठक के आयोजन को लेकर की समीक्षा, अधिकारियों को समय से पहले व्यवस्था करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में जी 20 बैठक की आयोजन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस माह के अंत में रामनगर में होने वाली जी 20 की पहली बैठक की सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। आयोजन की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की भी कोई कमी न रहे...
83 और किसानों को जल्द मिलेंगे छह फीसदी आवासीय भूखंड, ग्रेनो प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने दी सैद्धांतिक स्वीकृति
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी की पहल पर किसानों को छह फीसदी आवासीय भूखंड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया और तेज हो गई है। प्राधिकरण जल्द ही चार गांवों के 83 किसानों को 6 फीसदी आबादी भूखंड देने जा रहा है। सीईओ ने इन भूखंडों को दिए जाने पर सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।...
हॉट मिक्स से बनेंगी खिर्सू और थलीसैंण की सड़कें: डॉ. धन सिंह रावत
देहरादून : श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खिर्सू एवं थलीसैंण ब्लॉक में हॉट मिक्स तकनीकी से सड़कें बनाई जायेगी। इसके लिये शासन स्तर से लगभग 20 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। खिर्सू ब्लॉक में जहां दो सड़कों का निर्माण हॉट मिक्स तकनीकी से किया जायेगा, वहीं थलीसैंण ब्लॉक में इस तकनीकी से एक सड़क बनाई जायेगी।...
मुख्यमंत्री धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का किया औचक निरीक्षण, जाना मरीजों का हालचाल
Gairsain News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण के नवीन भवन की कार्य प्रगति...
उत्तराखंड के किसान ने जैविक खेती कर हल्दी के एक पौधे से 25 किलोग्राम हल्दी पैदाकर वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में किया नाम दर्ज
Uttarakhand news : हमारे देश में यूँ तो हल्दी का उत्पादन सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्णाटक तथा तमिलनाडु आदि राज्यों में होता है। बावजूद इसके उत्तराखंड के एक किसान ने अपनी जैविक खेती की मेहनत के बल पर हल्दी के एक पौधे से 25 किलोग्राम हल्दी पैदा करने का एक रिकॉर्ड कायम किया है। नैनीताल जिले के गौलापार निवासी...
संसद में भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर टकराव, विपक्ष ने केंद्र खिलाफ की नारेबाजी, सोनिया, खड़गे और राहुल भी हुए शामिल, कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
राजधानी दिल्ली में सोमवार से बजट के दूसरे सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई। बजट सत्र के प्रथम चरण में फरवरी महीने में कांग्रेस समेत विपक्ष अडानी मुद्दे पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरता रहा और जमकर हंगामा किया था। लेकिन अब भाजपा के सांसद और मंत्री कांग्रेस से राहुल गांधी...
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित आहार मेला में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी
नई दिल्ली : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 10 हजार एफपीओ के गठन एवं संवर्धन योजना के अंतर्गत कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सीबीबीओ के मार्गदर्शन में गठित हिमचूली एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लि. बलुवाकोट, धारचूला, पिथौरागढ़ से जुड़े किसानों द्वारा सिनर्जी टेक्नोफीन प्रा. लि. नई दिल्ली के विशेष सहयोग से प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित...









