उत्तराखंड में ‘ईजा-बोई शगुन योजना” मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए वरदान ‘: डॉ. आर राजेश कुमार
राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस : राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस प्रत्येक वर्ष 11 अप्रैल को मनाया जाता है जिसके माध्यम से सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक देखभाल, चिकित्सा जांच, स्वास्थ्य सहायता और सरकारी पहल के बारे में जागरूकता को बढ़ावा दिया जाता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देष्य से ही प्रत्येक...
पौड़ी गढ़वाल का प्रसिद्ध डांडा नागराजा मेला 15 अप्रैल को
पौड़ी: पौड़ी गढ़वाल के बणेलस्यूं पट्टी स्थित पौराणिक डांडा नागराजा मंदिर में प्रत्येक वर्ष बैसाखी के दूसरे दिन लगने वाला ऐतिहासिक डांडा नागराजा इस वर्ष आगामी 15 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। इस मेले को कण्डार मेला भी कहा जाता है। मण्डल मुख्यालय पौड़ी से करीब 45 किलोमीटर दूर अदवानी-बगानीखाल मार्ग पर स्थित डांडा नागराजा के नाम...
उत्तराखंड: पंचायतों का पैसा खर्च न करने वाले होंगे दंडित, सबसे खराब प्रदर्शन वाली ग्राम सभा, विकासखण्ड और जिला पंचायतों पर होगी कार्रवाई
देहरादून : उत्तराखंड में जिला पंचायत, विकासखंड और ग्राम पंचायतों का पैसा खर्च न होने पर दोषियों को दण्डित किया जायेगा। ऐसी ग्राम सभा, विकासखण्ड और जिला पंचायतों को चिन्हित कर कार्यवाही की जायेगी, जिनका सबसे खराब प्रदर्शन होगा। यह बात प्रदेश के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को सहस्त्रधारा रोड, डांडा लखौड़ स्थित पंचायती राज निदेशालय...
खिर्सू ब्लॉक के जीजीआईसी श्रीनगर एवं जीआईसी नवाखाल सहित सभी विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव
श्रीनगर: उत्तराखंड में मंगलवार 11 अप्रैल को राज्य स्तर पर सरकारी विद्यालयों में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इसीक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ क्षेत्र प्रमुख विकासखण्ड खिर्सू भवानी गायत्री द्वारा किया। इस मौके पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर की छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गान और लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि...
दुखद: दोस्त की शादी में शामिल होने दिल्ली से गांव आए दो युवक जंगल की आग में जिंदा जले, दोनों की दर्दनाक मौत
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक पौड़ी के चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेडियाधार में सोमवार शाम दो युवक जंगल की आग में बुरी तरह झुलस गए। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों युवक दिल्ली से अपने दोस्त की शादी में शामिल होने...
पौड़ी जनपद के विद्यालयों में मनाया गया प्रवेशोत्सव, नव प्रवेशी बच्चों का किया गया स्वागत सम्मान
पौड़ी जनपद के विभिन्न विकासखंडों के स्कूलों में आज हर्षोल्लास के साथ प्रवेशोत्सव मनाया गया। विकासखंड कल्जीखाल में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के अलावा राजकीय इंटर कॉलेज पुरिया डांग में भी आज प्रवेशोत्स्व कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकासखंड कल्जीखाल के राजकीय इंटर कॉलेज पुरिया डांग में मंगलवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. आनन्द भारद्वाज की मौजूदगी में...
उत्तराखंड: प्रदेशभर के स्कूलों में मनाया जा रहा ‘प्रवेशोत्सव’, सीएम धामी ने 21 हजार शिक्षकों को दी टैबलेट की सौगात
Praveshotsav program in uttarakhand: उत्तराखंड में शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए प्रदेशभर में आज से प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन एक माह तक चलेगा। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में नए छात्रों को स्कूल की सुविधाओं और पढ़ाई के बारे में बताया जाएगा। साथ ही अन्य बच्चों को दाखिला लेने के लिए प्रेरित किया...
उत्तराखंड: शिक्षा मंत्री धन सिंह का बड़ा ऐलान, शिक्षकों की स्थानांतरण नीति में कर रहे हैं ये बदलाव
देहरादून : शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शिक्षकों को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि, शिक्षकों को इस ट्रांसफर सत्र में हम बड़ी राहत देने जा रहे हैं। मंत्री धन सिंह के अनुसार हम 10 प्रतिशत का प्रतिबन्ध इस बार खत्म करने जा रहे हैं। मंत्री के अनुसार इस बार पहाड़ों में...
उत्तराखंड में VPDO भर्ती पेपर लीक के आरोपी 7 साल बाद आये पकड़ में, आयोग ने 35 आरोपियों को भेजा नोटिस, 5 साल का लगेगा प्रतिबन्ध
Dehradun news: उत्तराखंड में सात साल पहले ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) भर्ती का पेपर लीक के आरोपी अभ्यर्थियों पर शिंकजा कसा जा रहा है। आयोग ने 35 अभ्यर्थियों की सूची जारी करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा है। जवाब आने के बाद आयोग इन सभी पर पांच साल का प्रतिबंध लगाएगा। बता दें कि उत्तराखंड में अधीनस्थ सेवा...
देवप्रयाग महाविद्यालय में नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम पर कार्यशाला का आयोजन
देवप्रयाग : ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में आज कैरियर काउंसलिंग समिति और IQAC के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कौशल विकास कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रतीक गोयल ने किया। इस दौरान आईटीआई देवप्रयाग से उपस्थित विवेक पंत,...









