उत्तराखंड में एक ऐसे डीएम जो अपने प्रशासनिक दायित्वों के साथ ही जन समस्याओं को सुनकर डॉक्टर का फर्ज भी कर रहे हैं अदा
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार अपने प्रशासनिक दायित्वों का बखूबी निर्वाहन करने के साथ ही जन समस्याओं को सुनकर डॉक्टर का फर्ज भी अदा कर रहे हैं। जिला चिकित्सालय सहित 04 स्वास्थ्य केंद्रों के बाद अब डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थत्यूड़ जौनपुर में 63 अल्ट्रासाउंड किए। टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी डा.सौरभ गहरवार 2016 बैच के...
सीएम धामी ने कालाढूंगी में 95.09 करोड़ की 36 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा कालाढूंगी के लिए 95 करोड़ 09 लाख की 36 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से इस क्षेत्र के भविष्य की नींव रखी गई है, योजनाओं के पूर्ण होने पर क्षेत्र का सर्वागींण विकास होगा। इन योजनाओं से क्षेत्र के 8012 परिवार पेयजल योजना से लाभान्वित...
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के मानक तय, बोर्ड परीक्षा में इतने प्रतिशत अंक पाने वालों को हर महीने मिलेगा एक से दो हजार रुपये वजीफा
Chief Minister Meritorious Scholarship Scheme: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के मानक तय कर लिए गए हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद योजना को वित्त विभाग की मंजूरी मिल गई है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाने और ड्रॉप आउट को कम करने के लिए मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना शुरू...
श्रीनगर गढ़वाल: मशहूर सर्जन डॉ लोकेश सलूजा को सराहनीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उत्कृष्ठ नागरिक सेवा सम्मान, कवियत्री डा. कविता भट्ट को सशक्त नारी सम्मान
श्रीनगर गढ़वाल: प्रगतिशील जन मंच (प्रजमं) की ओर से श्रीनगर गढ़वाल में पांच दिवसीय तृतीय महिला जागृति समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने प्रगतिशील जन मंच की पहल की सरहाना की। उन्होंने कहा कि प्रजमं का महिला सशक्तिकरण के परिपेक्ष्य में यह एक ऐतिहासिक कदम है।...
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा : एक घर में आग लगने से चार बच्चों की जिंदा जलकर मौत, सीएम धामी ने जताया गहरा शोक, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, मुआवजे की...
देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चकराता ब्लॉक की तहसील त्यूणी में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। त्यूणी में स्थित एक घर में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 मासूम बच्चियों की मौत हो गई। आग का मंजर इतना खौफनाक था कि कोई भी आग की लपटों में घिरे मासूमों को बचाने की...
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य सचिव ने की कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील
देहरादून: विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर सचिव/आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ आर राजेश कुमार ने राज्य के स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए प्रदेशवासियों से कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा विश्व स्वास्थ्य दिवस हमको को स्वस्थ रखने के लिए दिन रात काम करने वाले सभी लोगों के प्रति...
भारतीय रेड क्रॉस समिति ने संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर गढ़वाल में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम किया आयोजित
श्रीनगर गढ़वाल: 06 अप्रैल 2023 को भारतीय रेड क्रॉस समिति पौड़ी गढ़वाल के द्वारा संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर गढ़वाल में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे श्रीनगर क्षेत्र के असहाय लोगो को किचेन सेट, सेनिटाइजेशन किट, मास्क, साबुन, इत्यागी समान वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी एसडी नौटियाल ने लोगो को सामाजिक कार्य करने के लिए...
बेटी को न्याय दिलाने की आस लिए देहरादून पहुंचे छावला गैंगरेप पीड़िता परिजन, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीसन करेंगे दायर, 9 अप्रैल को दिल्ली में होगा बड़ा प्रदर्शन
Chhawla Gangrape Case: वर्ष 2012 में दिल्ली के नजफ़गढ़ इलाके (छावला) में 19 वर्षीय दामिनी (बदला हुआ नाम) के साथ हुए जघन्य अपराध (गैंगरेप के बाद हत्या) ममाले में आज तक पीड़िता के परिजनों को इंसाफ नहीं मिला है। पीड़िता के परिजन इंसाफ की आस में आज भी दर-दर भटक रहे हैं। अपनी बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध...
सीएम धामी ने प्रदेश के पहले हेल्थ एटीएम और 40 ट्रू नेट मशीनों का किया लोकार्पण, पर्यटकों के साथ ही आमजन को होगा ये फायदा
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में जे के टायर लिमिटेड कम्पनी तथा यस बैंक द्वारा सीएसआर के तहत लगाये गये हैल्थ एटीएम का लोकापर्ण किया। यस बैंक द्वारा सचिवालय डिसपेंसरी, विधान सभा डिसपेंसरी तथा टनकपुर चिकित्सालय में एक-एक हैल्थ एटीएम स्थापित किये गये हैं। इसके साथ ही जे0 के0 टायर कम्पनी द्वारा पुलिस लाइन,...
बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता के बेटे, BBC की डॉक्यूमेंटी पर उठाए थे सवाल
Anil Antony Joins BJP: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आज कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। केरल कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के पूर्व संयोजक अनिल एंटनी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, वी मुरलीधरन, केरल बीजेपी अध्यक्ष के सुरेंद्रन की...









