श्रीनगर गढ़वाल: इंजीनियरिंग, एमबीबीएस, एमएससी कर चुकी 15 बहनें लेंगी आजीवन ब्रह्मचर्य का व्रत, समाज सेवा को समर्पित करेंगी जीवन
श्रीनगर गढ़वाल: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का रविवार 23 अप्रैल को श्रीनगर में भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में इंजीनियरिंग, एमबीबीएस, एमएससी कर चुकी 15 बहनें भगवान शिव से जुड़कर आजीवन ब्रह्मचर्य का संकल्प लेकर समाज सेवा करेंगी। इंजीनियरिंग, एमबीबीएस, एमएससी कर चुकी सभी बहनें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़कर समाज सेवा का व्रत ले...
भारतीय संस्कृति ने वैश्विक परिपेक्ष्य में विश्व को दिशा देने का काम कियाः बंशीधर तिवारी, महानिदेशक सूचना
देहरादून : राष्ट्रीय जनसपंर्क दिवस के अवसर पर पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय जी 20 मे जनसंपर्क की भूमिका रखा गया था। इस अवसर पर उत्तराखंड महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वैश्विक परिपेक्ष्य में विश्व को दिशा देने का काम किया है। हमारी वसुधैव कुटुंब की परम्परा रही...
गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हुई चारधाम यात्रा, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के साथ हुआ तीर्थयात्रियों का स्वागत
Chardham Yatra 2023 : अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। शनिवार को अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री के कपाट 12:35 मिनट पर जबकि यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर विधिवत हवन, पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चरण एवं धार्मिक रीति-रिवाज साथ...
एसजीआरआर विश्वविद्यालय के डॉ एश्वर्या प्रताप के शोध पत्र को राज्य में दूसरा स्थान, राज्यपाल ने राजभवन में किया सम्मानित
एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई देहरादून : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एण्ड कॉमर्स स्टडीज़ के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ एश्वर्या प्रताप को राजभवन में सम्मानित किया गया। डॉ. एश्वर्या के शोध पत्र मेजरिंग परचेज इंटेशन फॉर ऑरगेनिक फूड विषयक शोध को राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। राज्यपाल लेफिटनेंट...
गरीब परिवार के बेटे दीपक बिष्ट का भारतीय सैन्य अकादमी में चयन
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के न्यू कौन्डली में रहने वाले उत्तराखंड मूल के एक गरीब परिवार के के होनहार बेटे दीपक बिष्ट का चयन भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में हुआ है। मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के ग्राम बगुना के रहने वाले राजेंद्र सिंह बिष्ट और श्रीमती गीता बिष्ट के बेटे दीपक बिष्ट ने आईएमए परीक्षा में...
उत्तराखंड के इन दो युवाओं ने ऑस्ट्रेलिया में लहराया परचम, देश के लिए जीते गोल्ड व सिल्वर मेडल
Transplant Athletics World Games: उत्तराखंड के दो खिलाड़ियों ने आस्ट्रेलिया के पर्थ में चल रही वर्ल्ड ट्रांसप्लांट एथलेटिक्स गेम्स में परचम लहराया है। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में चल रही वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स भाला फेंक में उत्तराखंड मुनस्यारी के हीरा सिंह दास्पा ने स्वर्ण और डीडीहाट के अभिनव पांगती ने रजत पदक जीता है। ट्रांसप्लांट एथलेटिक्स विश्व गेम्स में हीरा दास्पा...
महान योद्धा विक्टोरिया क्रॉस गब्बर सिंह नेगी को दी श्रद्धांजलि
Victoria Cross Gabbar Singh Negi: प्रथम विश्व युद्ध के महान योद्धा एवं विक्टोरिया क्रॉस विजेता वीसी गब्बर सिंह नेगी के जन्म दिवस पर आज जिला कलेक्ट्रेट परिसर टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा वीर योद्धा स्व. वीसी गब्बर सिंह नेगी के सम्मान में उनके चित्र पर माल्यर्पण/पुष्प अर्पित कर याद किया गया। इस...
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मुख्यमंत्री धामी से मिले मोर्चा के पदाधिकारी
देहरादून: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत के नेतृत्व में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मुलकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी द्वारा मोर्चे के पदाधिकारियों को पुरानी पेंशन बहाली पर सकारात्मक कदम का आश्वासन दिया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पुरानी...
शत प्रतिशत साक्षर जिला बनाने के लिए जिला प्रशासन ने शुरू की “समर्थ गांव योजना”
Samarth Gaon Yojana: चमोली जनपद को शत प्रतिशत साक्षर जिला बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ‘समर्थ गांव योजना’ शुरू की गई है। जिसके तहत प्रत्येक गांव एवं नगर क्षेत्रों में निरक्षर लोगों को ‘ज्ञान मित्रों’ के माध्यम से अप्रैल 2024 तक साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक ब्लाक में ज्ञान मित्रों को प्रशिक्षण देने हेतु मास्टर...
Chardham Yatra पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर, चारधाम में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या की बाध्यता खत्म
Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को चार धाम यात्रा को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए चारों धामों में प्रतिदिन दर्शन करने और पंजीकरण कराने की सीमित संख्या की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। हालाँकि यात्राकाल में रजिस्ट्रीकरण की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रक्रिया पूर्ववत जारी...









