श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यालय में हाईवोल्टेज ड्रामा, पेट्रोल लेकर छत पर चढ़े छात्र नेता
Srinagar News : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर श्रीनगर में आज हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। शनिवार देर शाम छात्र संघ के पदाधिकारी पेट्रोल की बोतलों को लेकर डीएसडब्ल्यू बिल्डिंग की छत पर चढ़ गए। और विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी देने लगे। छात्रों को मनाने के लिए मौके पर विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों सहित भारी...
प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर यशपाल आर्य ने सरकार को लिया आड़े हाथ, सीएम को पत्र भेज कर जताई चिंता
देहरादून : नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्य की विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था की प्रशासनिक दुर्दशा पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड के 13 जिलों में से अधिकांश जिलों में मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अथवा प्राथमिक के महत्वपूर्ण पदों में से कोई न कोई खाली है। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को प्रेषित अपने...
केदारनाथ यात्रा में चमोली जनपद के घोड़ा-खच्चर संचालकों की नहीं होगी उपेक्षा: महाराज
देहरादून: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि केदारनाथ यात्रा में चमोली जिले के घोड़ा खच्चर-संचालकों का भी सहयोग लिया जाएगा और किसी भी सूरत में उनकी उपेक्षा नहीं की जाएगी। पर्यटन मंत्री महाराज से मिलने आए घोड़ा खच्चर संचालकों के प्रतिनिधिमंडल को उन्होने आश्वस्त किया है कि उनके साथ किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होगा। उन्होने...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 2500 से अधिक ने कराई स्वास्थ्य जॉच
सहसपुर क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने खुशहालपुर और लक्ष्मीपुर गांवों को लिया गोद
सीनियर डॉक्टरों को अपने बीच पाकर खिले सहसपुरवासियों के चेहरे
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्यों की करी भूरी भूरी प्रशंसा देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित महंत इन्दिरेश अस्पताल...
नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 88.67 मीटर भाला फेंक, जीता का खिताब, पीएम मोदी ने दी बधाई
दोहा : टोक्यो 2020 ओलम्पिक के भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने सत्र की शानदार शुरूआत करते हुए यहां कतर स्पोर्ट्स क्लब में शुक्रवार को अपने पहले प्रयास ही में 88.67 मीटर की शानदार थ्रो के साथ दोहा डायमंड लीग 2023 जीत ली। चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 89.94 मीटर के निजी सर्वश्रेष्ठ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड के करीब...
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी व तीन महीने के बच्चे समेत चार की मौत
Greater Noida Expressway Accident: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक तीन माह के बच्चे सहित 4 लोगों की मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 5 बजे आगरा से दिल्ली दिल्ली आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 160 के...
शहीद कमांडो रुचिन रावत का पार्थिव शरीर देहरादून पहुंचा, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि
Rajouri Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए उत्तराखंड के जवान रुचिन सिंह रावत का पार्थिव शरीर आज शनिवार को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गया है। यहां पुलिस प्रशासन व सेना के जवानों की मौजूदगी में शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां उन्हें श्रद्धांजलि...
दुखद: जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में उत्तराखंड के जवान रुचिन रावत सहित 5 जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के राजोरी सेक्टर से बहुत दुखद खबर आई है। राजौरी सेक्टर की कोटरंका सब डिवीजन के केसरी हिल इलाके में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में शुक्रवार को पांच जवान शहीद हो गए। मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों में से एक उत्तराखंड के चमोली जिले के रुचिन सिंह रावत भी हैं। मूल रूप से चमोली जिले के गैरसैंण के...
Ankita bhandari Murder Case: रिजॉर्ट कर्मी ने अदालत में दी गवाही, अंकिता के साथ मारपीट से लेकर कई पर्दों से उठाया राज, दूसरा गवाह नहीं हुआ हाजिर
Ankita Murder Case: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में गुरुवार को कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) रीना नेगी की अदालत में एक रिसार्ट कर्मी के बयान दर्ज किए गए। जबकि दूसरा गवाह अदालत में हाजिर न होने से गवाही के लिए अगली तिथि 17 मई निर्धारित की है। अंकिता हत्याकांड की पैरवी के लिए नियुक्त विशेष...
कल्जीखाल ब्लॉक की न्याय पंचायत सांगुड़ा में आयोजित 10 दिवसीय किसान आपके द्वार कार्यक्रम का सफल समापन, किसानों को दी गई अहम जानकारी
Pauri News: उत्तराखंड कृषि विभाग द्वारा किसान आपके द्वार के तहत न्याय पंचायत सांगुड़ा में आयोजित 10 दिवसीय कार्यक्रम आज उन्नत कास्तकार डॉ विद्यादत्त शर्मा मोतीबाग की अध्यक्षता में समापन हुआ। 24 अप्रैल से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ भी डॉ विद्यादत्त शर्मा के ही हाथों से किया गया था। इस मौके पर उन्होंने किसानों से सरकार की योजनाओं...









