Home Blog Page 23

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखंड राज्य स्थापना, रजतोत्सव के क्रम में विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना, रजतोत्सव के अवसर पर आयोजित, उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने इस ऐतिहासिक अवसर के लिए उत्तराखंड विधान सभा के पूर्व और वर्तमान सदस्यों तथा सभी राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में, यहां के जनमानस की...

राष्ट्रपति मुर्मू ने देहरादून में किया राष्ट्रपति निकेतन के नए युग का शुभारंभ

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को राष्ट्रपति निकेतन में दो नई आगंतुक- केंद्रित सुविधाओं- फुट ओवर ब्रिज और घुड़सवारी क्षेत्र- का लोकार्पण किया। इन दोनों परियोजनाओं ने राष्ट्रपति निकेतन परिसर को आधुनिक अवसंरचना, सुरक्षा और हिमालयी विरासत के अनूठे संगम के रूप में स्थापित कर दिया है। राजपुर रोड पर बना 105 फीट लंबा...

मुख्यमंत्री ने रजत जयंती समारोह को बताया जनभागीदारी का उत्सव, राज्य की प्रमुख उपलब्धियों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बलवीर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण की रजत जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में रजतोत्सव समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेशभर में 01 नवम्बर को इगास पर्व से 11 नवम्बर 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।...

लोकपर्व इगास पर रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचे सीएम धामी, ग्रामीणों के साथ किया भोजन, की ये घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने प्रभावितों के साथ किया भोजन, कहा—राज्य सरकार हर संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ी है प्रभावित परिवारों से की भेंटवार्ता, दी पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रमुख घोषणाएं: -पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए -क्षेत्र में बनाया जाएगा स्थाई हेलीपैड -ग्राम भौंर में आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण किया जाएगा ...

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी इगास पर्व की बधाई, लोक परम्पराओं एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने का किया आह्वान

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व/बूढ़ी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी लोक संस्कृति एवं परम्परा देवभूमि की पहचान है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा उस राज्य की आत्मा होती है, इसमें इगास का...

मुख्यमंत्री ने किया ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ मेगा लकी ड्रॉ के साथ राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह का शानदार शुभारंभ

Bring the bill and get a reward: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह का शुभारंभ करते हुए शुक्रवार को सचिवालय में ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ के अंतर्गत मेगा लकी ड्रॉ निकाला। राज्य कर विभाग, उत्तराखंड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1888 लकी ड्रॉ विजेता चुने गए। नैनीताल जनपद की सोनिया और टिहरी जनपद के...

राज्य स्थापना के 25 वर्ष: हरिद्वार में तीन दिवसीय देवभूमि रजत उत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ

हरिद्वार: उत्तराखण्ड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग की ओर से रोड़ीबेलवाला पार्किंग स्थल में आयोजित तीन दिवसीय देवभूमि रजत उत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने दीप जलाकर एवं शंखनाद ध्वनि के साथ किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य सांसद ने कहा कि राज्य आंदोलनकरियों के संघर्ष...

मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामना

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एकीकृत...

आईसीएआर द्वारा देहरादून के किसानों को नई गेहूँ की किस्में उपलब्ध कराई गईं

देहरादून: आईसीएआर–भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून द्वारा दो नव विकसित गेहूँ की किस्मों – डीबीडब्ल्यू 371 और डीबीडब्ल्यू 372 के ट्रुथफुल लेबल बीज देहरादून जनपद के रायपुर ब्लॉक के किसानों को 30 अक्टूबर 2025 को वितरित किए गए। ये किस्में आईसीएआर–भारतीय गेहूँ एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल, हरियाणा द्वारा विकसित की गई हैं और इन्हें उत्तर भारत के...

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पौड़ी में खेलों की गूंज, रांसी स्टेडियम में होगा बैडमिंटन का महा मुकाबला

पौड़ी: राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर खेल निदेशालय उत्तराखण्ड के सौजन्य से एवं जिला प्रशासन पौड़ी के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय पौड़ी द्वारा 02 नवम्बर, 2025 को बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर रावत ने बताया कि यह प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग के अण्डर-13, अण्डर-15 तथा अण्डर-17 आयु...