पौड़ी के आसपास बीते दिनों हुई चोरी की तीन घटनाओं में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
Pauri News: पौड़ी पुलिस ने पौड़ी शहर के आसपास बीते दिनों हुई चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। एसएसपी श्वेता चौबे ने बुधवार को शहर के आसपास हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए बताया कि बीती 27 अगस्त को ल्वाली...
शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खिर्सू ने खंड शिक्षा अधिकारी से की वार्ता, बीईओ ने दिया आश्वासन
श्रीनगर गढ़वाल: शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खिर्सू के एक शिष्ट मंडल ने ब्लॉक अध्यक्षा रेखा नेगी के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी खिर्सू से विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर वार्ता की। इस दौरान शिक्षकों ने सर्वप्रथम शिक्षक दिवस के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी को सम्मानित किया। तत्पश्चात अध्यक्षा रेखा नेगी के नेतृत्व में...
उत्तराखंड सचिवालय में खुला केंद्रीय भंडारण का आउटलेट, बाजार दर से 35% सस्ते में मिलेगा ब्रांडेड सामान
उत्तराखंड राज्य कर्मचारी कल्याण निगम व केंद्रीय भंडार (भारत सरकार) का संयुक्त उपक्रम का सचिवालय में आउटलेट का शुभारंभ सहकारिता मंत्री डा० धन सिंह रावत ने आज मंगलवार शाम को किया। इस अवसर पर डॉ रावत ने कहा कि सचिवालय के कर्मचारियों और अधिकारियों को ब्रांडेड सामान 25% से लेकर 35% तक सस्ता मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय भंडार...
शिक्षक दिवस : उत्तराखंड के 17 शिक्षकों को मिला शैलेश मटियानी पुरस्कार, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
Shailesh Matiyani State Educational Award : शिक्षक दिवस के अवसर पर आज उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमित सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सम्मान राशि बढ़ाने की घोषणा भी की। देहरादून स्थित राजभवन में मंगलवार को शैलेश मटियानी...
श्रीनगर : धारी देवी मंदिर परिसर से महिला ने अलकनंदा नदी में बनी झील में लगाई छलांग
Woman jumps into Alaknanda lake in Srinagar garhwal: श्रीनगर के धारी देवी मंदिर में दर्शन के आई एक महिला ने आज सुबह मंदिर परिसर से अलकनंदा नदी में बनी झील में छलांग लगा दी है। धटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने महिला की काफी तलाश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इस पूरे...
ICC World Cup 2023: विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया का एलान, देखें किन्हें मिली जगह और किसका कटा पत्ता
India Squad for ODI World Cup 2023: एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान हो गया है। मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने आज दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन 15 खिलाड़ियों के नाम का खुलासा कर दिया है, जो इस ICC वर्ल्ड कप...
दुःखद: श्रीनगर गढ़वाल क्षेत्र में गुलदार ने 5 साल की बच्ची को बनाया निवाला, ग्रामीणों में आक्रोश
Leopard killed Girl in Srinagar Area: पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर क्षेत्र से बेहद दुखद खबर आई है। यहाँ नजदीकी ढिकाल गांव में गुलदार ने घर के आंगन में पहुंचकर 5 साल की बच्ची को अपना निवाला बना दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं बच्ची की मौते के बाद लोगों में वन विभाग के...
Delhi Police Constable Recruitment 2023: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 7547 पदों पर निकाली भर्ती, यहाँ देखें पूरी डिटेल
SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023: दिल्ली पुलिस में भर्ती होने कि चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में पुरुष तथा महिला कांस्टेबल के 7000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती अभियान के माध्यम से दिल्ली पुलिस में...
सॉई संस्कार फाउंडेशन के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज शक्तिफार्म, ऊधम सिंह नगर में बांटी गई पाठ्य सामग्री
राजकीय इंटर कॉलेज शक्तिफार्म के छात्रों को कालकाजी दिल्ली की सॉई संस्कार फाउंडेशन के सह संस्थापक तुषार मदान के सहयोग से समाजसेवी समायरा गुप्ता ने वाटर बोतल व पाठ्य सामग्री वितरित की। संस्था की ओर से दी गई सामग्री हेतु संस्थाध्यक्ष बालमुकुंद तिवारी ने सॉई संस्कार फाउंडेशन के सह संस्थापक तुषार मदान व समायरा गुप्ता का आभार प्रकट करते...
कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमे ग्रेटर नोएडा वासी, हजारों दर्शकों ने लिया श्याम संकीर्तन का आनंद
ग्रेटर नोएडा : श्री श्याम सेवा परिवार ग्रेटर नोएडा द्वारा शानिवार को आयोजित श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव भव्य तरीके से मनाया गया। प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल के भजनों पर भक्तगण झूमने पर मजबूर हो गए। लोगों ने कन्हैया मित्तल, मुकेश बांगड़ा व भावना स्वरांजलि के भजनों का देर रात्रि तक आनंद लिया। सेठों के सेठ खाटू नरेश, जो...









