Global Investors Summit 2023: सीएम धामी ने दिल्ली में किया रोड शो, JSW Neo Energy के साथ किया 15 हजार करोड़ का एमओयू साइन
नई दिल्ली: दिसंबर में उत्तराखंड में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट के आयोजन को लेकर आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में रोड शो का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने त्तराखण्ड सरकार और जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी लिमिटेड के साथ 15 हजार करोड़ का एमओयू साइन किया। MOU के तहत अल्मोड़ा में 1500 मेगावाट के 2 पम्प स्टोरेज का विकास...
Asian Games 2023: एशियाई खेलों में भारत ने रचा इतिहास, अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, हॉकी के फाइनल में पहुंचा भारत, देखें कितने मेडल जीत चुके हैं हमारे खिलाड़ी
Asian Games 2023: चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियाई खेल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। एशियन गेम्स के 11वें दिन आज भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत ने एशियाई खेलों में सबसे ज़्यादा मेडल का अब तक का अपना रिकॉर्ड तोड़ डाला है। भारत अब तक कुल 81 पदक जीत चुका है। भारत...
सिक्किम में अचानक आई बाढ़ से मची तबाही, सेना के 23 जवान लापता, सर्च ऑपरेशन शुरू, राज्य में हाई अलर्ट
Sikkim Flood: पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में अचानक आई बाढ़ से भयंकर तबाही की खबरें मिल रही हैं। सिक्किम में लोनार्क झील के टूटने से बुधवार को कई इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई। निचले इलाकों और तीस्ता नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अचानक बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तीस्ता नदी का पानी सिंगतम और रंगपो जैसे...
सीएम योगी ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, इंसेफेलाइटिस के उन्मूलन की घोषणा शीघ्र
गोरखपुर : मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार के अंतर विभागीय समन्वित प्रयास से आज उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस समाप्ति के कगार पर है। बहुत शीघ्र इसे पूर्णतः समाप्त कर इसके उन्मूलन की घोषणा की जाएगी। इंसेफेलाइटिस पर नियंत्रण देश और दुनिया के सामने एक सफलतम मॉडल है। सीएम योगी मंगलवार सुबह बीआरडी मेडिकल कॉलेज से विशेष संचारी रोग...
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव 2023 का किया शुभारम्भ, 22 राज्यों के जनजाति छात्र हुए शामिल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज रायपुर में आयोजित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के चौथे राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव 2023 में प्रतिभाग किया। नेशनल एजुकेशन सोसायटी फॉर ट्राइबल स्टूडेन्ट तथा स्टेट एकलव्य विद्यालय संगठन समिति उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश के 22 राज्यों से आए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) के छात्र...
गढ़वाल विश्वविद्यालय में मशरूम लैब का हुआ उद्घाटन, मशरूम की खेती एवं स्पॉन उत्पादन के लिए प्रशिक्षण शुरू
श्रीनगर : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चैरास परिसर में ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभाग में मशरूम की खेती एवं स्पॉन (बीज) उत्पादन, कौशल एवं क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी प्रो. एनएस पंवार व पृथ्वी विज्ञान के संकायाध्यक्ष प्रो. एनएस नैनवाल और कार्यक्रम के संयोजक ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभाग...
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई
श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुनिया को “सत्य अहिंसा” का पाठ पढ़ाने वाले आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं "जय जवान जय किसान" का नारा देने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के नगर अध्यक्ष संजय फौजी के नेतृत्व में मुख्य अतिथि...
शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय शरदकालीन व शीतकालीन क्रीड़ा तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न: ये रहे विजेता छात्र-छात्राओं के नाम, श्रीनगर मिनी गढदेवा के लिए हुए चयनित
पौड़ी: शिक्षा विभाग की ओर से बीआरसी पौड़ी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय शरदकालीन व शीतकालीन क्रीडा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2023 आज संपन्न हो गई। जिसके तहत हिंदी सुलेख, अग्रेजी राइटिंग, मानचित्र उत्तराखण्ड, अन्ताक्षरी, लोकनृत्य, समूह गान, व्यायाम, एकांकी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसके परिणाम निम्न रहे। हिंदी सुलेख (प्राथमिक वर्ग) : कुमारी आस्था आरसीएम उफल्डा संकुल चरधार प्रथम,...
दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप से डोली धरती, घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग
नई दिल्ली: दिल्ली NCR समेत पूरे उत्तर भारत में आज दोपहर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों के कारण काफी देर तक धरती हिलती रही, जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों और दफ्तरों से निकलकर बाहर खुले स्थान पर आ गए। भूकंप का केंद्र नेपार में बताया जा रहा है। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक वहां...
सहयोग ट्रस्ट द्वारा 2 अक्तूबर को चलाया गया स्वच्छता अभियान
गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर सहयोग ट्रस्ट के द्वारा स्वच्छता अभियान वृंदावन सोसायटी सेक्टर 2B वसुंधरा में चलाया गया। जिसमें ट्रस्ट की अध्यक्ष निशि त्यागी के साथ ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी नवीन त्यागी, लिली गुप्ता, सुजीत गुप्ता, अवनीश चौहान, बबीता शमी गुप्ता, पूनम, नेहा, पुनीत, पुष्प भट्ट, सीता, पायल, मोनिका, रंजना सिंह आदि ने...









