Home Blog Page 21

शिक्षा का उद्देश्य मात्र रोजगार नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण हो : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ढालवाला में ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के 12वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्कूल प्रबंधन को 12वें वार्षिकोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे हमारे भविष्य के कर्णधार हैं। कल वे विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपने माता-पिता, गुरुजनों के साथ ही देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।...

मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर सहकारिता में मेले का किया शुभारंभ

टनकपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गांधी मैदान, टनकपुर में सहकारिता मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया और विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “सहकारिता आंदोलन राज्य की आर्थिक प्रगति की रीढ़...

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के 287 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

doctor recruitment in uttarakhand
देहरादून: उत्तराखंड में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 287 और नये चिकित्सक मिलेंगे। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती के लिये अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। चयन बोर्ड ने उक्त भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2025 निर्धारित की है। उक्त पदों हेतु अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम आयु सीमा 21...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘आदर्श चम्पावत’ लोगो का विमोचन

टनकपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टनकपुर में आयोजित सहकारिता मेले के अवसर पर ‘आदर्श चम्पावत’ लोगो का विधिवत विमोचन किया।यह लोगो मुख्यमंत्री धामी की दूरदृष्टि और परिकल्पना पर आधारित है, जिसके माध्यम से चंपावत को शासन, विकास, जनसहभागिता और पर्यावरणीय संतुलन का ‘मॉडल जिला’ बनाने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया जा रहा है। लोगो की आधिकारिक...

मुख्यमंत्री को सौंपा प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर मिले व्यापार सुधार कार्ययोजना के तहत टॉप अचीवर्स पुरस्कार।

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को सचिवालय में सचिव उद्योग श्री विनय शंकर पाण्डेय ने प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार सुधार कार्य योजना 2024 के तहत पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में प्रदेश को प्राप्त टॉप अचीवर्स पुरस्कार भेंट किया। राज्य को मिला यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित उद्योग समागम 2025 में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में ‘सांस अभियान 2025–26’ का शुभारंभ, हर बच्चे की सेहत के लिए सामूहिक संकल्प

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि बाल स्वास्थ्य को लेकर सरकार बेहद गंभीर,  एक जन-आंदोलन की तरह चलाया जा रहा है सांस अभियान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड के अंतर्गत संचालित ‘सांस अभियान (Social Awareness and Action to Neutralize Pneumonia Successfully) 2025–26’ का राज्य स्तरीय शुभारंभ विश्व निमोनिया दिवस के अवसर...

मुख्यमंत्री ने किया औद्योगिक विकास तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के शासनादेशों के संकलन का विमोचन

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड की रजत जयंती वर्ष में औद्योगिक विकास तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा शासनादेशों का द्वितीय संकलन पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास एवं रोजगार संवर्द्धन में औद्योगिक विकास विभाग एवं एम०एस०एम०ई० की नीतियों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती...

उत्तराखंड कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

CM Dhami assigned responsibilities to 20 leaders in Uttarakhand
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। बैठक में देवभूमि परिवार योजना लागू किए जाने का बड़ा फैसला लिया गया। देवभूमि परिवार योजना के तहत उत्तराखंड में रह रहे परिवारों की आईडी बनेगी। प्रदेश कैबिनेट की...

मुख्यमंत्री धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को फीडबैक व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

देहरादून: राज्य रजत जयंती वर्ष उत्सव आयोजन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसंवाद तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से...

दिल्ली स्थित लाल किले के समीप हुए कार धमाके के दृष्टिगत राज्य में High Alert जारी

देहरादून: दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा राज्य भर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के सभी जनपदों में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय सीमाओं, संवेदनशील स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल तथा अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान...