NSS स्वयंसेवियों ने अलकनंदा घाट मे चलाया गंगा स्वच्छता कार्यक्रम
श्रीनगर: स्पर्श गंगा दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों द्वारा रविवार को स्थानीय अलकनंदा घाट पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने घाट पर उपस्थित आम नागरिकों से जन संवाद किया एवं जनजागुरुकता कर गंगा के महत्व को स्थानीय नदी, जल स्रोतों की स्वच्छता के संदर्भ में समझाया। कार्यक्रम...
नोएडा महाकौथिग: भूमि पूजन के साथ तय हुई 13वें महाकौथिग मेले की विधिवत रूपरेखा, कौन से कलाकार किस दिन देंगे अपनी प्रस्तुतियां, देखें पूरे 5 दिनों का कार्यक्रम
नोएडा महाकौथिग: दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा उत्तराखंडी मेला (13वाँ महाकौथिग) आगामी 21 दिसंबर(गुरुवार) से नोएडा स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है। 21 दिसंबर से 25 दिसंबर 2023 तक चलने वाले 5 दिवसीय महाकौथिग मेले के लिए आज प्रातः 11 बजे नोएडा स्टेडियम में 1महर्षि पांडनी वेद वेदांग विधा पीठ गुरुकुल ग्रेटर नोएडा के आचार्य रविकांत दीक्षित द्वारा 5...
दिव्यांग बच्चों एवं अभिभावकों की शैक्षिक प्रतियोगिता में चित्रकला में शौर्य सिंह और गायन में लक्की रहे अव्वल
श्रीनगर गढ़वाल: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में शनिवार को समग्र शिक्षा के अंतर्गत समावेशित दिव्यांग बच्चों एवं अभिभावकों की शैक्षिक प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें गायन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंडशिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम प्रभारी मुकेश काला ने बताया कि समग्र शिक्षा में समावेशित शिक्षा के संदर्भ में विशेष...
खिर्सू ब्लॉक की विकासखंड स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में अक्षत गिरी रहे अव्वल
श्रीनगर गढ़वाल: अजीमजी प्रेमजी फाउंडेशन श्रीनगर सभागार में शुक्रवार को खिर्सू ब्लॉक की विकासखंड स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में डायट चडीगांव द्वारा चयनित 12 विद्यालयों में विकासखंड के 08 विद्यालयों के 16 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र खिर्सू द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन अबेकस समन्वयक रश्मि गौड द्वारा...
ग्रेटर नोएडा शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राधिकरण सीईओ से मिला एक्टिव सिटीजन टीम का प्रतिनिधिमंडल
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शहर की विभिन्न समस्याओं एवं सुझाव से सीईओ रवि कुमार एनजी से विस्तारपूर्वक चर्चा की। अमृतपुरम एवं जगतफार्म के बीच तत्काल फुटओवर ब्रिज...
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में छात्राओं हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
श्रीनगर: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में गुरुवार को छात्राओं हेतु स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया. स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुमन लता पवार एवं चिकित्सकों की टीम द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस मौके पर प्रधानाचार्य द्वारा समस्त मेडिकल स्टाफ, संघ अध्यक्ष रघुवर प्रसाद आर्य तथा एसएमसी अध्यक्ष गंगोत्री देवी को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया...
निर्गुण संतों की रहस्यों को खोलने के लिए ही डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल ने लिया जन्म: प्रो. राम विनय सिंह
श्रीनगर गढ़वाल: हिमालयन साहित्य एवं कला परिषद श्रीनगर एवं केंद्रीय हिंदी भाषा संस्थान आगरा की संयुक्त पहल पर डॉ पीतांबर दत्त बड़थ्वाल की जयंती पर आयोजित गोष्ठी के द्वितीय दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर डॉक्टर प्रकाश चमोली एवं देवेंद्र उनियाल द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया. तत्पश्चात मुख्य अतिथि प्रोफेसर राम विनय...
सामुदायिक सहभागिता के तहत जीजीआईसी श्रीनगर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
श्रीनगर: सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के अन्तर्गत विकासखंड खिर्सू संकुल चमराडा (डांग) के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में तीन दिवसीय विद्यालय प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण 11 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2023 तक दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ नोडल अधिकारी जेपी डिमरी द्वारा किया गया। संदर्भ दाता मुकेश काला ने प्रशिक्षण प्रारंभ करते हुए बताया इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के समग्र...
राज्य स्तरीय मैथ्स विजार्ड एवं स्पेशल जीनियस प्रतियोगिता में रा. प्रा. विद्यालय सांकरौं के गौतम को मिला पहला स्थान
श्रीनगर: कीर्तिनगर तहसील के राप्रा विद्यालय सांकरौं के छात्र गौतम ने प्रदेश भर में आयोजित राज्य स्तरीय मैथ्स विजार्ड एवं स्पेशल जीनियस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रधानाध्यापिका समेत शिक्षकों ने छात्र को बधाई दी है वहीं क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका कृष्णा असवाल ने जानकारी देते हुए...
डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल की जयंती पर सांस्कृतिक नगरी श्रीनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
श्रीनगर गढ़वाल: हिंदी के प्रथम डी.लिट डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल की 122वीं जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक नगरी श्रीनगर में हिमालयन साहित्य एवं कला परिषद श्रीनगर व केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा उत्तर प्रदेश की संयुक्त पहल पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शानदार आगाज हुआ. संगोष्ठी का शुभारंभ काशी विद्यापीठ बनारस के प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र सिंह, गढ़वाल विवि की...









