दिल्ली से लापता चार नाबालिग देहरादून में मिले
दिल्ली से भागकर देहरादून पहुंचे चार नाबालिगो को आज देहरादून पुलिस ने आईएसबीटी के पास से बरामद किया है। बच्चों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दिल्ली में उनके परिजनों से सम्पर्क किया और देहरादून बुलाकर बच्चे उनके सुपुर्द कर दिए हैं। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। पटेल नगर पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को आइएसबीटी...
650 करोड़ बकाया के लिए यमुना अथॉरिटी पर किसानों का धरना
यमुना एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन देने वाले किसानों के बकाया लगभग 650 करोड़ के भुगतान के लिए बुधवार से मथुरा के किसानों ने अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में ग्रेटर नोएडा स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण कार्यालय पर बुधवार से धरना आरम्भ कर दिया है। जोकि गुरुवार 17 मई 2018 को भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व कर...
महिला एशियाई हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की लगातार तीसरी जीत
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 3-2 हराया दक्षिण कोरिया मे चल रही महिला एशियाई हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी मे भारतीय महिलाओं ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए गुरूवार को मलेशिया को रोमांचक मुकाबले में हराते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 3-2 से मात दी। भारत के लिए गुरजीत ने 17वें...
जसप्रीत बुमराह ने IPL मे पंजाब की राह की मुश्किल
लोकेश राहुल की 94 रन की पारी भी काम न आई, मुंबई ने पंजाब को 3 रन से हराया आईपीएल 2018 मे कल रात खेले गए एक मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के लोकेश राहुल की शानदार पारी (94 रन, 60 गेंद, 10 चौके, तीन छक्के) पर मुंबई के जसप्रीत बुमराह की बेहतरीन गेंदबाजी (4 ओवर में 15 रन देकर...
येदियुरप्पा ने CM पद की शपथ लेते ही किसानों को दिया कर्जमाफी का तोहफा
कर्नाटक विधान सभा परिणामों के बाद महामहिम राज्यपाल के निमंत्रण पर भारतीय जनता पार्टी के बीएस येदियुरप्पा ने राजभवन में आयोजित समारोह में आज सुबह कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, येदियुरप्पा तीसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभल रहे हैं। राज्यपाल वजुभाई वाला ने बीएस येदियुरप्पा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के तुरंत बाद येदियुरप्पा...
सेक्टरों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों, आरडब्ल्यूए एवं सामाजिक संस्थाओं की बैठक
ग्रेटर नोएडा शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बुधवार शाम पांच बजे सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम अमित किशोर श्रीवास्तव ने एसएसपी के दिशा निर्देश पर कासना कोतवाली में अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा व ओमिक्रोन सहित विभिन्न सैक्टरों की आर.डब्ल्यू.ए. एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से...
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा
ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे भ्रष्टाचार व डॉक्टरों की तानाशाही के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। हल्ला बोल प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के जिला संरक्षक संजय ने किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा को सौंपा। संगठन के...







