महामाया फ्लाईओवर के पास 20 पेटी अवैध शराब के साथ तीन शराब तस्कर गिरफ्तार
नोयडा: थाना सेक्टर 39 पुलिस ने आज महामाया फ्लाईओवर, सेक्टर 39 के पास से वाहनों की चैकिंग के दौरान तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 20 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद की गई. शराब तस्करों के नाम पवन कुमार पुत्र अशोक चौधरी, निवासी रसलपुर, थाना जनदाह, जिला वैशाली बिहार, सोनू कुमार पुत्र दीनदयाल सिंह,...
यमुना प्राधिकरण ने तीन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, 126 करोड़ के घोटाले में संलिप्त
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण में हुए 126 करोड़ के जमीन घोटाले के मुख्य आरोपी पूर्व सीईओ और रिटायर्ड आईएएस पीसी गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस जांच में यमुना प्राधिकरण के तीन कर्मचारियों के नाम सामने आये हैं। प्राधिकरण के सीईओ ने आज तीनों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। बताया जा रहा है कि...
अब होगा पूरे प्रदेश में एक समान भवन बायलॉज
ग्रेटर नोएडा: नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण व यूपीएसआईडीसी (यूपीसीडा) में एक समान भवन नियमावली (बायलॉज) होगी। यही नहीं भारत सरकार ने बिजनेस रिफार्म एक्शन प्लान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में एक समान भवन नियमावली बनाने के निर्देश दिये हैं। लिहाजा अब पूरे उत्तर प्रदेश के सभी औद्योगिक विकास प्राधिकरणों तथा यूपीएसआईडीसी में एक समान भवन विनियमावली...
नोएडा के भीड़ भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने हार्डवेयर व्यापारी की गोली मारी
डीजीपी के दौरे के चंद घंटों के बाद ही मंगलवार को नोएडा सेक्टर 24 थाना के अंतर्गत भीड़ भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने एक हार्डवेयर व्यापारी की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश हुए फरार हो गए। गौतमबुद्धनगर में एनकाउंटर के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना...
3 साल से लापता आशीष को चमोली पुलिस ने ढूंढ निकाला
गोपेश्वर: चमोली पुलिस ने पिछले तीन साल से लापता चल रहे देवखाल छेमी के आशीष सेमवाल को खोजकर सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया है। आशीष के मिलने से परिजनों की खुशी का ठिकाना न रहा। चमोली पुलिस ने इन दिनों गुमशुदा लोगों की खोजबीन तथा अज्ञात शवों की पहचान के लिए अभियान चलाया है। चमोली की पुलिस अधीक्षक...
जगत फार्म मार्केट में युवती को चाकू मारकर हत्या करने वाले युवक की भी इलाज के दौरान मौत
ग्रेटर नोएडा: कासना कोतवाली क्षेत्र के जगत फार्म मार्केट में बीते शुक्रवार को युवती को चाकू मारकर हत्या करने वाले युवक की आज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ज्ञात हो कि युवती पर जानलेवा हमला करने के बाद सिरफिरे आशिक ने खुद को भी चाकू मार लिया था। युवक एक तरफा प्यार में...
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बस, दो लोगों की मौत
ग्रेटर नोएडा: मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर दनकौर क्षेत्र में चपरगढ़ अंडरपास के पास एक प्राइवेट बस ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही दनकौर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों...
वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान मे विज्ञान प्रदर्शनी
वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान, देहरादून संस्थान के स्वर्ण जंयती समारोह के अवसर पर मंगलवार को एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारम्भ संस्थान की कार्यकारी निदेशक, डा. मीरा तिवारी द्वारा किया गया। संस्थान द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में संस्था के सभी विभागों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सभी विभागों ने अपने शोधकोर्यों को पोस्टरों,...
डीजीपी आज ग्रेटर नोएडा मे, पुलिस समर कैम्प मे बच्चों से भी हुए रूबरू
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओ पी सिंह और एडीजी प्रशांत कुमार आज ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित एसएसपी कार्यालय पहुँचे जहाँ उन्होंने एसएसपी गौतम बुद्ध नगर डॉ अजय पाल शर्मा, जिले के आला अधिकारियों के साथ गोपनीय बैठक की। इस बैठक मे मंडल से लेकर जिले के आला अधिकारी भी मोजूद थे। दो घंटे तक चली बैठक...
चैता की चैत्वाली उत्तराखंडी हिट जागर का तेलगू वर्जन भी सुपरहिट
चैता की चैत्वाली गीत उत्तराखण्ड के लोक गायक स्वर्गीय चन्द्र सिंह राही की वर्षों पुरानी जागर है, जिसे पिछले वर्ष श्रीनगर के उभरते युवा गायक अमित सागर द्वारा अपने अंदाज मे गाकर रिलीज किया गया। रिलीज के बाद ही इस गीत ने उत्तराखण्ड के साथ–साथ देश विदेश मे भी इतना धमाल मचाया कि आजतक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर...









