टिहरी गढ़वाल में पावकी देवी के पास बस खाई में गिरी 2 की मौत, 21 घायल
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखण्ड के टिहरी गढ़वाल से एक दुखद खबर आ रही है। अभी अभी प्राप्त सूचना के अनुसार टिहरी गढ़वाल के पावकी देवी के पास एक बस अचानक अनियंत्रित होकर एक गहरी खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश से सवारियों से भरी डेली सर्विस एक मिनी बस संख्या यूके- 07- पीसी-0323 मिण्डाथ पावकी...
उत्तराखण्ड में सभी परिवारों को मुफ्त चिकित्सा, 2724 स्कूल होंगे बंद
देहरादून: उत्तराखण्ड में राज्य के सभी परिवारों को आयुष्मान योजना के तहत सुरक्षा लाभ देने का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल ने अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना को मंजूरी दी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखी गई अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत राज्य में...
बायोफ्यूल विमान उड़ाकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट बना देश के पहला हवाई अड्डा
देहरादून: जैव ईधन से चलने वाला देश का पहला बायोफ्यूल विमान सोमवार को उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत द्वारा देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से फ्लैग ऑफ कर दिल्ली के लिये रवाना किया गया। भारतीय पेट्रोलियम संस्थान देहरादून, सीएसआईआर के वैज्ञानिकों की 10 वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद जट्रोफा फसल से तैयार जैविक ईंधन (बायोफ्यूल) से चलने वाले स्पाइसजेट के...
एशियन गेम्स-2018: बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, साइना ने जीता कांस्य पदक
नई दिल्ली: जकार्ता एशियन गेम्स 2018 के नवें दिन सोमवार को भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने इतिहास रचा दिया है। ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु एशियन गेम्स बैडमिंटन महिला सिंगल्स के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। सोमवार को पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व की नंबर-2 खिलाड़ी जापान...
रक्षाबंधन: शुभ घड़ी शुभ दिन बार च आज, रखड़ी कू त्यौहार च आज
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार रक्षाबंधन:
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार रक्षाबंधन प्रत्येक वर्ष श्रावण महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की दाहिनी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। तथा भाई बहनों को जीवन भर उनकी रक्षा का वचन देते हैं। वैसे...
कोटद्वार में भारी बारिश से तबाही: एक महिला की मौत, कई बीघा खेती की जमीन तबाह
कोटद्वार गढ़वाल: उत्तराखण्ड के कोटद्वार क्षेत्र में बादल फटने से आसमान से लगातार बरसी आफत ने भारी तबाही मचाई है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जहां कई बीधा खेती की जमीन बह गयी है, वही राष्ट्रीय राजमार्ग का लगभग 50 मीटर हिस्सा लालपुल के पास पूरी तरह बह गया है। भारी बारिश के चलते एक महिला की...
एशियन गेम्स 2018 के छठे दिन भारत को दो स्वर्ण, हॉकी में जापान को 8-0 से धोया
एशियन गेम्स 2018: जकार्ता में चल रहे 18वें एशियाई खेलों के छठे दिन आज भारत ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किये। शुक्रवार को भारत को पहला स्वर्ण रोइंग इवेंट में मिला। रोइंग (नौकायन) की क्वाड्रुपल स्कल्स इवेंट में भारत के वर्ण सिंह, दत्तू भोकानल, ओमप्रकाश और सुखमीत सिंह ने देश को स्वर्ण पदक जीता। उसके बाद टेनिस के...
कल से दौड़ेगी नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस: जानिए पूरा शेड्यूल
देहरादून: गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों को जोड़ने वाली नई रेल सेवा नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस कल यानी 25 अगस्त से काठगोदाम से देहरादून के बीच शुरू होने जा रही है, यह रेल सेवा सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी। रविवार और गुरुवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी। 12 कोच वाली इस ट्रेन में दो एसी चेयर कार, पांच नॉन एसी...
बाबा केदारनाथ पर गढ़वाली भजन “ऊंचा केदार मां भोला बिराज्यां”
गुप्तकाशी: उत्तराखण्ड के केदारघाटी की उभरती हुई प्रतिभा रचना सेमवाल का बाबा केदारनाथ पर आधारित भजन ऊंचा केदार मां भोला बिराज्यां आजकल यू ट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। गढ़वाली तथा संस्कृत भाषा पर आधारित यह भजन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। केवल गढ़वाली ही नहीं, बल्कि संस्कृत भाषा के प्रेमी भी इस भजन के मुरीद...
सेंट जोसेफ स्कूल में CISCE राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता
ग्रेटर नोएडा: अल्फ़ा -1 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में गुरूवार को सी.आई.एस.सी.ई. उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड क्षेत्र की राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न क्षेत्रों कानपुर, लखनऊ A, लखनऊ B, वाराणसी तथा गाजियाबाद से आई हुई योग टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतियोगियों ने योग...









