विजय हजारे ट्रॉफी: अपने पहले ही मैच में हारी उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम
नोएडा: गुरूवार 20 सितम्बर का दिन उत्तराखण्ड क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। राज्य गठन के 18 साल बाद पहली बार उत्तराखण्ड की क्रिकेट टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी जैसे देश के बड़े घरेलू टूर्नामेंट में आगाज किया। हालांकि उत्तराखण्ड की टीम को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा। गुरूवार को गुजरात के शास्त्री मैदान...
दिग्विजय सिंह चौहान बने राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष, नंदन सिंह महामंत्री
देहरादून: बुधवार को देहरादून के रेसकोर्स स्थित पदमसिंह शिक्षक भवन में सम्पन्न हुए उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी चुनावों में अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से निर्वतमान अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान विजयी हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी गोविंद सिंह बोहरा को 21 मतों से हराकर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है।...
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला
ग्रेटर नोएडा: हालाँकि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सम्बन्धित प्रभावित किसान परिवारों की 75 प्रतिशत सहमति आने के पश्चात अब नोएडा इंटरनेशनल ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता लगभग साफ हो ही चुका हैं। परन्तु प्रभावित किसान अपनी समस्याओं को लेकर अभी भी आश्वस्त नहीं हैं. इस सम्बंध में जेवर में बनने वाले नोएडा इंटरनेशनल ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट से...
यमुना एक्सप्रेसवे पर बनेगी इलेक्ट्रॉनिक सिटी
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा यमुना सिटी में प्रस्तावित जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास 1700 एकड़ पर मैन्युफैक्चरिंग इलेक्ट्रानिक्स जोन (एमईजेड) नाम से एक इलेक्ट्रॉनिक सिटी बनायी जाएगी। जिसमें देश व विदेश की समेत बड़ी-बड़ी मोबाइल, टीवी, एलईडी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को ही जमीन आवंटित की जाएगी। इस एमईजेड को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा। प्रथम...
आशा नेगी को “उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ” युवा पुरस्कार के बाद “गढ़वाल भवन” में दिल्ली की संस्थाओं ने भी किया सम्मानित
नई दिल्ली: संगीत नाट्य अकादमी भारत सरकार द्वारा कला एवं संस्कृति निदेशालय, मेघालय सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड की स्वर कोकिला आशा नेगी को “उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ” युवा पुरस्कार 2017 से सम्मानित किया गया है। मेघालय की राजधानी शिलाँग में 14 सितम्बर से 18 सितम्बर तक आयोजित सम्मान समारोह में संगीत, नृत्य एवं नाटक से जुड़े देश के प्रतिभावान...
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2018 का महामुकाबला आज शाम, जानें किसका पलड़ा है भारी
नोएडा: इतिहास गवाह है कि जब-जब एशिया के दो चिरप्रतिद्वंधियों भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट के मैदान में आमना-सामना होता है तो वह मुकाबला किसी न किसी रूप में ऐतिहासिक बन जाता है। फिर चाहे वह स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ हो या दुनिया भर में टीवी पर देखने वालों की संख्या हो, या फिर मैदान में खिलाडियों की...
डिजिटल साक्षरता के तहत एचपी वर्ल्ड ऑन व्हील्स वाहन का उद्घाटन
नोएडा: मंगलवार को लोकसभा सांसद तथा केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा ने डिजिटल साक्षरता मिशन के तहत नोएडा के सेक्टर 31 में एचपी वर्ल्ड ऑन व्हील्स वाहन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने कहा कि समाज तथा देश के विकास में साक्षरता बहुत अनिवार्य है इसके बिना समाज तथा राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। उन्होंने...
जी.एन.आई.ओ.टी. ग्रुप ऑफ इंस्टीटूट्स में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
ग्रेटर नोएडा: मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीटूट्स में छात्र-छात्राओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें कई मल्टीनेशनल कंपनियों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रमुख रूप से बाईजू (9 लाख) के पैकेज पर और जैमिनी सोलूशन्स, टेक महिंद्रा, केपजैमिनी, जस्ट डायल, मैजिकसॉफ्ट आदि और कई बड़ी कंपनियों ने भाग लिया। संस्था के हेड प्लेसमेंट...
मारपीट मामले में वकीलों का धरना जारी न्यायालय परिसर में कामकाज ठप
ग्रेटर नोएडा: नोएडा की गढ़ी चौखंडी पुलिस चौकी पर वकील के साथ मारपीट की घटना को लेकर जनपद के वकीलों में में पुलिस के प्रति रोष लगातार जारी है। इस घटना विरोध में जिला न्यायालय के वकील दूसरे दिन भी कामकाज ठप कर न्यायालय परिसर में धरने पर बैठ रहे। धरने पर बैठे वकीलों ने पुलिस का न्यायालय में...
सरकार हर मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा को तैयार: मुख्यमंत्री
देहरादून: मंगलवार को विधानसभा सत्र के प्रथम दिन मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विधायकों द्वारा सदन में बहुत अच्छे सवाल उठाये गये हैं, एवं सत्र को चलने में सहयोग दिया है। विधायकों ने अपने प्रश्न सत्र के दौरान सदन में जो भी प्रश्न रखे उनके प्रश्नों के जवाब भी दिये गये।...









