टिहरी-चंबा मार्ग पर बस पलटी, 14 घायल
देहरादून: उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क हादसों में लगातार बढती ही रही है। गुरुवार को टिहरी जनपद के जाखणीधार से देहरादून आ रही एक प्राइवेट बस चंबा-नई टिहरी मोटर मार्ग पर बादशाहीथौल के पास पाला होने के कारण बीच सड़क में पलट गई। इस हादसे में 14 लोग घायल हो गए। घायलों को बौराड़ी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...
जेनपैक्ट कंपनी के एवीपी स्वरूप पर आरोप लगाने वाली दोनों महिलाएं व अधिकारी फरार
ग्रेटर नोएडा: हाल ही में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले नोएडा की जेनपैक्ट कंपनी के एवीपी स्वरूप राज की मौत पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली दोनों महिलाएं फरार हैं। बतादें कि स्वरूप राज पर कंपनी में काम करने वाली दो महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके चलते उन्हें फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।...
सीएम एप ने दिलाया रिटायर्ड पटवारी के ग्रेजुटी का बकाया भुगतान
देहरादून: कुछ दिन पूर्व उत्तराखंड सीएम एप पर पुष्कर सिंह निवासी देहरादून द्वारा शिकायत दर्ज की गई कि वे 31 जनवरी 2018 को तहसील कोटद्वार से पटवारी के पद से सेवानिवृत हुए लेकिन सेवानिवृति के लगभग 11 माह बाद भी उनकी ग्रेजुटी, एरियर आदि का भुगतान नहीं हो पाया। जिस पर उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी से गुजरना पड़...
इसराइली कम्पनी उत्तराखण्ड में करना चाहती है भांग और शैवाल की खेती, स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के समक्ष बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में इसराइली व्यापारिक प्रतिनिधिमण्डल ने उत्तराखण्ड में एलगी फार्म (शैवाल या काई पौधे) तथा कैनबिस फार्म (भांग के पौधे) लगाने का प्रस्ताव रखा। इसराइली व्यापारिक कम्पनी प्योरमैजिक लिमिटेड ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत को जानकारी दी कि कम्पनी एलगी (शैवाल या काई) की एक प्रजाति होमोटोअकोकस प्लूविलिस जिसका उपयोग...
मुंबई में आयोजित हुआ उत्तराखंड के उद्योगपतियों का सेमिनार
उत्तराखण्ड के लोगों का उद्योग जगत का अपना एक सुदृढ़ समूह होना चाहिए। इससे निश्चित तौर पर हम अपनी सेवाओं का विस्तार कर अपना एक औद्योगिक संगठन स्थापित कर अपने लोगों के लिए और बेहतर कार्य कर पाएंगे। उक्त विचार समाजसेवी एवं उद्योगपति मोहन काला ने मुंबई में गढ़वाल भ्रातृ मण्डल के तत्वावधान में आयोजित उत्तराखंड के उद्योगपतियों के...
उत्तराखंड समिति ने मजदूरों एवं गरीब बच्चों को कम्बल एवं गर्म कपड़े बांटकर मनाया क्रिसमस डे
ग्रेटर नोएडा: शहर की सामाजिक संस्था उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति के सदस्यों ने 25 दिसम्बर को ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन ईमारतों में काम कर रहे मजदूरों एवं उनके बच्चों के साथ क्रिसमस डे मनाया। इस मौके पर संस्था को ओर से झुग्गियों में जाकर गरीब मजदूरों एवं उनके बच्चों को कम्बल, गर्म कपड़े एवं बिस्कुट्स वितरित किये गए। बता दें कि...
इंदिरापुरम महाकौथिग: आखिरी दिन रही गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी के गीतों की धूम
नोएडा: पिछले 5 दिनों से इंदिरापुरम के रामलीला मैदान में चल रहे 8वें उत्तराखंड महाकौथिग मेले का मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया है। शुक्रवार से शुरू हुए पांच दिवसीय महाकौथिग मेले के अंतिम दिन आज क्रिसमस डे की छुट्टी होने के कारण अपार भीड़ रही, दिल्ली/एनसीआर के कोने-कोने से मंगलवार को उत्तराखंड मूल...
अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना शुरू, 23 लाख परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा, ऐसे करे पंजीकरण
सभी प्रदेशवासियों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा देने वाला उत्तराखंड पहला राज्य
देहरादून: भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर उत्तराखंड में अटल आयुष्मान योजना शुरू हो गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रेसकार्स स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड में एक भव्य कार्यक्रम में ‘‘अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना’’ का शुभारम्भ किया। इस योजना...
चलती कार में लगी आग, कार चालक इंजीनियर की जल कर मौत
ग्रेटर नोएडा: कासना कोतवाली क्षेत्र में डीपीएस सोसायटी के पास मंगलवार सुबह एक कार में अचानक आग लग गई। प्राप्त सूचना में मुताबिक इस घटना में कार चालक इंजीनियर की कार के अन्दर ही मृत्यु हो हाई है। घटना कि खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि जलती गाड़ी में कोई व्यक्ति बैठा हुआ है।...
वीर सपूत जसवंत सिंह पर बनी फिल्म “72 आवर्स” का ट्रेलर लॉन्च
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को गढ़ी कैन्ट स्थित एक स्थानीय होटल में उत्तराखंड के वीर सपूत शहीद जसवन्त सिंह रावत पर बनी फिल्म ‘‘72 आवर्स‘’ (72 hours martyr who never died) के ट्रेलर लॉन्च में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि महावीर चक्र विजेता जसवन्त सिंह रावत ने 1962 में चीन के साथ...









