देहरादून-पंतनगर के बीच हवाई सेवा शुरू: सीएम ने किया शुभारम्भ, जानें किराया
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने शुक्रवार को उड़ान योजना के तहत जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून से पंतनगर हवाई सेवा का फ्लैग ऑफ कर शुभारम्भ किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि उड़ान योजना से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को सुविधा के साथ उनके समय की भी बचत होगी। यह सेवा...
उत्तराखण्ड में बीजेपी के पूर्व सभासद के बेटे ने कांग्रेस नेता को दिन-दहाड़े गोली मारी
रुद्रपुर: उत्तराखण्ड के रुद्रपुर में बीजेपी के पूर्व सभासद के बेटे ने भरी पंचायत में कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष को सिर से सटाकर गोली मार दी। गोली लगने से कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष की मौके पर ही मौत हो गई है। प्राप्त सूचना के अनुसार शुक्रवार को रुद्रपुर के संजयनगर सब्जी मंडी में सब्जी बाजार को लेकर हुए आपसी विवाद में बीजेपी...
नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश घायल
नोएड़ा: शुक्रवार को नोएडा सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के पक्षी विहार में शनि मंदिर के पास पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमे दो बदमाशों को गोली लगी है। दोनों बदमाश की पहचान हिमांशु और सब्बीर के रूप में हुयी है। इसमें से हिमांशु 25 हज़ार का इनामी बदमाश बताया जा रहा है। बदमाशो पर लगभग तीन दर्जन से ज्यादा...
ऋषभ पंत की ऐतिहासिक पारी: देश के बाहर सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया की स्थिति काफी मजबूत हो गई है। मैच के दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत की 159 रनों की नाबाद ऐतिसासिक पारी रही। पंत ने 189 गेंदों पर 159 रन नाबाद पारी खेलकर...
उत्तराखण्ड में होने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेल आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को सचिवालय सभागार में उत्तराखण्ड राज्य में आयोजित होने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेल आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक हुयी। मुख्य सचिव द्वारा निर्देश दिये गये की उत्तराखण्ड सरकार द्वारा विभिन्न खेलों के आयोजन के लिए उपलब्ध एवं तैयार की गयी अवस्थापना सुविधाओं का सम्बन्धित एसोसियेशनों से परीक्षण करा...
विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों के लिए खुशखबरी, ब्रिज कोर्स से राहत, राज्यसभा में बिल पास
देहरादून: नया साल उत्तराखंड के 16608 विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। नए साल के पहले ही हफ्ते में विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों को दो वर्षीय ब्रिज कोर्स करने की अनिवार्यता से राहत मिल गई है। गुरुवार को राज्यसभा ने पुराने विशिष्ट बीसीटी कोर्स को मान्यता देने वाले बिल को मंजूरी दे दी। इससे पहले केंद्र सरकार...
मिस उत्तराखण्ड संस्कृति भट्ट ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में मिस उत्तराखण्ड संस्कृति भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने सुश्री संस्कृति भट्ट को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने सुश्री भट्ट को युवाओं का प्रेरणाश्रोत बताते हुए कहा कि हमारे यहां प्रतिभाओं की कमी नही है आवश्यकता उन्हें पहचान दिलाने की है।...
उत्तराखण्डी उत्पादों के सेलिंग पाइंट हेतु NDMC से चर्चा, घरों में बनने वाले शहद को फोरेस्ट हनी का सर्टिफिकेशन
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखण्डी उत्पादों के लगभग पच्चीय सेलिंग पाइंट नई दिल्ली में खोलने के लिए नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (एनडीएमसी) के चैयरमेन से चर्चा की गई है। दिल्ली में उत्तराखण्डी प्रवासियों की बढ़ी आबादी होने के कारण उत्तरखण्ड के स्थानीय उत्पादों की अच्छी मांग है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने देहरादून नारी निकेतन...
उत्तराखंड में विकसित होंगे तिमला, बेडू, लीसा, कीड़ा-जड़ी, ऑर्गेनिक वूल, पिरूल उत्पाद सहित कई ग्रोथ सेन्टर
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की ग्रोथ सेन्टर की परिकल्पना धरातल पर उतरने लगी है। ग्रोथ सेन्टर की फंडिग के लिए विश्व बैंक ने सहमति दी है। नाबार्ड से भी धन की समुचित व्यवस्था है। जलागम विभाग द्वारा पौड़ी गढ़वाल के एकेश्वर ब्लॉक में अमोठा एग्री बिजनेस ग्रोथ सेन्टर के द्वारा हल्दी व मिर्च के कलस्टर विकसित करने कार्य...
महादेव ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में DG क्लब ग्वीन बना विजेता
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखण्ड के गांवों में आजकल खूब क्रिकेट छाया हुआ है। आस पास के गांवों द्वारा मिलकर विभिन्न क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसीक्रम में पौड़ी गढ़वाल के रसिया महादेव में “यूथ वेलफेयर कमेटी रसिया महादेव” खाटली द्वारा रसिया महादेव में महादेव ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। 25 दिसम्बर से आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता में...









