उत्तराखंड के किसानों के लिए मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हमारी सरकार कोरी घोषणा करने वाली सरकार नही है। हम जिस कार्य को करने की घोषणा करेंगे उसको पूर्ण करना हमारा उद्देश्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसानों के व्यापक हित में राज्य के किसानों को शीघ्र ही शून्य ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराये जायेंगे। पहले किसानों...
कोटद्वार की स्टील फैक्ट्री में धमाका, दो मजदूरों की मौत दो घायल
कोटद्वार: मंगलवार शाम को कोटद्वार के जशोधरपुर स्थित एक स्टील फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से हुए ब्लास्ट से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में दो मजदूरो की मौके पर मौत हो गयी जबकि दो मजदूर गंभीर घायल हो गये हैं। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा घायलों को नजीबाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भेजा गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार...
रंगमंच कार्यशाला के आखिरी दिन का आकर्षण रही बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां
श्रीनगर गढ़वाल: जश्न ए विरासत टीम एवं तस्वीर आर्टस ग्रुप की संयुक्त पहल पर श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित छह दिवसीय रंगमंच कार्यशाला का आज मंगलवार को सफल समापन हो गया है। कार्यशाला के समापन अवसर पर बच्चों द्वारा स्वयं लिखित व निर्देशित तीन नाटकों का मंचन भी किया गया। बच्चों ने शानदार अभिनय कर सभी का मन मोह लिया। थियेटर...
69,000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की Answer Key जारी, यहाँ देखें
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में 69 हजार पदों के लिए हुई सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक इस पर 11 जनवरी तक आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों के निराकरण के बाद 19 जनवरी को संशोधित उत्तरमाला जारी की जाएगी। लिखित परीक्षा का परिणाम 22 जनवरी तक आएगा। अभ्यार्थी अपनी...
मुख्यमंत्री ने देहरादून में किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को राजधानी देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल महाकुंभ 2018 का शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ 2018 के शुभारम्भ की घोषणा करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में खेलों के कोच को विशेष ट्रेनिंग देने के लिए विदेश कोच की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जा रही है।...
जी.एन.आई.ओ.टी कॉलेज में मानवीय मूल्यों पर 8 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन
ग्रेटर नोएडा: नॉलेजपार्क स्थित जी.एन.आई.ओ.टी कॉलेज में वैल्यू सेल ए.के.टी.यू, लखनऊ के सौजन्य से सार्वभौमिक मानव मूल्य और व्यावसायिक नैतिकता पर आठ दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 6 जनवरी से शुरू कार्यशाला 13 जनवरी तक चलेगी। इस कार्यशाला में जी.एन.आई.ओ.टी संस्थान सहित विभिन्न अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों के लगभग 50 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन ए.के.टी.यू के मुख्य...
नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सेंट जोसेफ स्कूल की छात्राओं ने स्वर्ण पदक जीतकर लहराया परचम
ग्रेटर नोएडा: डांस स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा बीते 4-5 जनवरी को जम्मू कश्मीर के अभिनव थिएटर में आयोजित नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सेंट जोसेफ स्कूल ग्रेटर नोएडा की दो छात्राओं अन रीवा दिलीप व तनुश्री खरोला ने राष्ट्रीय स्तर पर ट्यूट डांस में स्वर्ण पदक जीतकर परचम लहराया। मंगलवार को स्कूल के प्रधानाचार्य फादर मैथ्यू ने दोनो छात्राओं...
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा: महिला सहित तीन की मौत
ग्रेटर नोएडा : मंगलवार सुबह ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर एक ऑल्टो कार खड़े कैंटर में घुस गई। इस हादसे में कार में सवार एक महिला व दो पुरुष की मौत की कबर है। जबकि एक अन्य महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे का कारण ऑल्टो कार की तेज रफ़्तार...
वैभव कृष्ण बने गौतमबुद्धनगर के नए एसएसपी, अजयपाल शर्मा का हुआ तबादला
ग्रेटर नोएडा: सोमवार को उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर IPS अधिकारीयों के तबादले हुए हैं। इसीक्रम में गौतमबुद्ध नगर के तेजतर्रार एसएसपी एनकाउंटर स्पेसिलिस्ट डॉक्टर अजयपाल शर्मा का तबादला पुलिस मुख्यालय प्रयाग राज कर दिया गया है। उनकी जगह वैभव कृष्ण को गौतमबुद्धनगर का नया एसएसपी बनाया गया है, बतादें कि वैभव क्रष्ण बागपत में तैनात थे। मीडिया रिपोर्ट्स के...
एक्वा लाइन मेट्रो का बोड़ाकी तक किया जाएगा विस्तार, प्रस्ताव तैयार
ग्रेटर नोएडा: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो का विस्तार डिपो स्टेशन से बोड़ाकी तक किया जाएगा। प्राधिकरण ने इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे आगामी फरवरी या मार्च माह में होने वाली बोर्ड बैठक में पास कराया जाएगा। एक्वा लाइन का विस्तार होने से बोड़ाकी व उसके आसपास के क्षेत्र में रहने वालों के साथ साथ दादरी...









