पौड़ी, रानीखेत सहित पहाड़ों में हर तरफ बर्फबारी, दिल्ली में भी बारिश के साथ पड़े ओले
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में कल रात से लगातार बारिश एवं भारी बर्फ़बारी चल रही है। जिसके चलते तापमान में काफी गिरावट आने से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की वजह से प्रशासन ने कल ही राज्य के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी थी। कल रात से पौड़ी जनपद के ख़िरसू,...
पेंशन बहाली मंच श्रीनगर गढ़वाल की बैठक में हुई रणनीतिक चर्चा
श्रीनगर गढ़वाल: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रविवार को पेंशन बहाली मंच श्रीनगर गढ़वाल की एक अहम बैठक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केशर कोटियाल जिला कोषाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा की गई जबकि इसका संचालन कैलाश पुण्डीर द्वारा किया गया। बैठक में विशेष रूप से आगामी 29 जनवरी 2019 को दिल्ली में...
18 वर्षों में पहली बार मानव विकास सूचकांक की रिपोर्ट: देहरादून प्रथम, देखें अन्य जिलों की रैंकिंग
देहरादून: वित्त मंत्री प्रकाश पंत की अध्यक्षता में सचिवालचय में राज्य की प्रथम मानव विकास रिपोर्ट (एच.डी.आर.) स्टेक होल्डर, कन्सलटेशन्स की कार्यशाला का आयोजन किया गया। राज्य की मानव विकास रिपोर्ट जनपदों व शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वेक्षण के आधार पर तैयार की गयी है। रिपोर्ट के प्रारम्भिक आंकलन के अनुसार मानव विकास सूचकांक निम्नानुसार हैः- District
Overall
Rank Dehradun
0.765
1. Haridwar
0.733
2. U.S. Nagar
0.717
3. Chamoli
0.691
4. Pauri Garhwal
0.678
5. Pithoragarh
0.675
6. Nainital
0.674
7. Bageshwar
0.662
8. Almora
0.655
9. Uttarakashi
0.630
10. Rudraprayag
0.626
11. Champawat
0.620
12. Tehri...
वित्त मंत्री प्रकाश पंत द्वारा जी.आई.एस. एप्लीकेशन फॉर सर्किल रेट का लोकार्पण
देहरादून: सोमवार को रिंग रोड स्थित आयुक्त कर मुख्यालय में वित्त मंत्री प्रकाश पंत द्वारा स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा निर्मित ‘जी.आई.एस. (Geographical Information System) एप्लीकेशन फॉर सर्किल रेट’ का लोकार्पण किया गया। वित्त मंत्री ने इस दौरान लैण्ड सैटलमेन्ट के इतिहास पर दृष्टि डालते हुए जी.आई.एस. एप्लीकेशन से होने वाली सुविधा और लाभ से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि...
ICC टेस्ट क्रिकेट की ताजा रैंकिंग जारी: जाने कौन से स्थान पर है टीम इंडिया
नई दिल्ली: ICC ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। 116 अंकों के साथ टीम इंडिया विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम के रूप में बरकरार है। इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 922 अंक के साथ शीर्ष स्थान पर हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में...
पौष पूर्णिमा पर प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र, संतों को दिया हरिद्वार महाकुंभ में आने का आमंत्रण
देहरादून: सोमवार को उत्ताराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत प्रयागराज में पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर कुंभ पर्व में सम्मिलित हुए। उन्होंने कुंभ क्षेत्र का भ्रमण कर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संत महात्माओं से आशीर्वाद लिया तथा अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महामंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने विभिन्न अखाडों के प्रतिनिधियों एवं संत समाज से...
देवभूमि का जवान इम्फाल में हुआ शहीद, 3 बेटियों के पिता थे
देहरादून: देवभूमि उत्ताराखंड का एक और जवान शहीद हो गया है। शनिवार को 27 असम राइफल्स में हवलदार के पद पर तैनात काशीपुर के जसपाल सिंह रावत हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर शहीद हो गए। जाएगा। मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल, धुमाकोट के रहने वाले 41 वर्ष के जसपाल सिंह रावत 27 असम राइफल्स में हवलदार के पद...
हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली में राज्य स्तरीय निःशुल्क स्पाइन कैंप
सतपुली: स्पाइन फाउंडेशन मुंबई के तत्वावधान में द हंस फाउंडेशन जरनल अस्पताल सतपुली में राज्य स्तरीय निःशुल्क स्पाइन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 600 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। 'द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल सतपुली में आयोजित शिविर में मरीजों की जांच कर रहे हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल के डाक्टरों ने बताया...
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रेटर नोएडा के दूसरे केंद्रीय विद्यालय की रखी आधारशिला
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ कैंप) परिसर में सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्रीय विद्यालय के स्थाई भवन की आधारशिला रखी। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अब दो केंद्रीय विद्यालय हो गए हैं। हालाँकि वर्तमान में सीआइएसएफ कैंप के परिसर में अस्थाई भवन में कक्षा पांच तक के केंद्रीय...
GNIOT कॉलेज के मैकेनिकल विभाग के 38 विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित GNIOT कॉलेज में विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिनमें प्रमुख रूप से अंजनी टेक्नोप्लास्ट, यिंगटोंग इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं ग्लोबल ऑटोटेक जैसी दिग्गज कंपनियों ने छात्रों का ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के लिए चयन किया। इस ड्राइव में बी.टेक के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष...









