उत्तराखंड में रोजगार की अपार संभावनाएं है रिंगाल व बांस में
किसी ज़माने में उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में वन रिंगाल (बांस) से सजे रहते थे और वही ग्रामीणों का रोजगार भी था। रिंगाल से काश्तकार विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का निर्माण करते थे जो टिकाऊ व् सुंदर तो होते ही थे साथ ही इन्हे शुद्ध भी माना जाता था। रिंगाल के कारोबार ने दुनियाभर में उत्तराखंड को एक...
प्रेमी के बाद प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर दी जान, मौके से दो पेज का सुसाइड नोट बरामद
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में रहने वाले एक प्रेमी युगल ने साथ जीने व साथ मरने का वायदा निभाते हुए अपनी जिन्दगी समाप्त कर दी। प्रेमी के आत्महत्या करने के दो दिन बाद बृहस्पतिवार दोपहर को प्रेमिका ने भी कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ज्ञात हो कि दो दिन पहले मंगलवार...
शिक्षिका मधु मिश्रा की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
श्रीनगर गढ़वाल: राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवाखाल विकासखंड खिर्सू, पौड़ी गढ़वाल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मधु मिश्रा की सेवानिवृत्ति पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवाखाल, एवं राजकीय इंटर कॉलेज नवाखाल के शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। श्रीमती मधु मिश्रा ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय पपडियाना विकासखंड थलीसैण से सहायक अध्यापिका के रूप में सेवा प्रारंभ की थी।...
‘‘बालिका पंचायत‘‘ की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सीएम करेंगे पुरस्कृत
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरुवार को किसान भवन देहरादून में आयोजित समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘‘बालिका पंचायत‘‘ में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि बालिका पंचायत के माध्यम से बच्चों को सामूहिक रूप से रहने का अवसर प्राप्त हुआ है यह अपने आसपास के लोगों को और...
सूर्यधार झील का होगा शीघ्र निर्माण इस योजना से 7 करोड़ रूपये की बिजली की बचत होगी: मुख्यमंत्री
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को देहरादून के डोईवाला क्षेत्र स्थित सूर्यधार झील का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग को सूर्यधार झील के शीघ्र निर्माण के निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की अन्य झीलो की सम्भावनायें तलाशी जाएं। उन्होंने झील के सौन्दर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने और इसके किनारों पर सड़क निर्माण...
समग्र शिक्षा अभियान के तहत देवलगढ में सपनो की उड़ान कार्यक्रम
श्रीनगर: समग्र शिक्षा अभियान पौड़ी के तत्वावधान में आज गुरुवार को संकुल देवलगढ में सपनो की उड़ान कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एवं सेवानिवृत्त अध्यापक कुजिका प्रसाद उनियाल ने इस तरह के आयोजन की सराहना करते हुए छात्रों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए कारगर बताया। इस अवसर पर संयोजक पदमेन्द्र लिंगवाल ने अपने सम्बोधन...
उत्तराखंड में 3 लाख सरकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर
देहरादून: गुरुवार को उत्तराखण्ड में अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के तीन लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के संयोजक मंडल के नेतृत्व में आज प्रदेश के तीन लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी अपनी विभन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहे।...
रिखणीखाल में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में सौरभ व नितिशा बने विजेता
रिखणीखाल: कलवाड़ी रिखणीखाल में आयोजित स्वर्गीय दिनेश चंद्र भट्ट मेमोरियल अंडर 17 बैडमिंटन टूर्नामेंट का बुधवार को सफल समापन हो गया है। प्रतियोगिता के बालक वर्ग का ख़िताब सौरभ नेगी ने जीता जबकि नितिन रावत उपविजेता रहे। बालक वर्ग में नितिन रावत को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वहीँ बालिका वर्ग में कुमारी नितिशा विजेता रही जबकि मीनाक्षी रावत...
पक्षी प्रेम: गौरया को नया जीवन प्रदान करते शिक्षक दिनेश कुकरेती
पहाड़ के जीवन और पहाड़ के परिवेश को खुद में समेट कर पहाड़ जैसे हो जाना हर किसी के बस की बात नहीं है। लेकिन पहाड़ के संघर्षों के साथ यहाँ के जीवन, यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य और यहां पशु-पक्षियों के जीवन को ऐसे समय में भी जीवित रखा है। जब कि कहा जा रहा है कि पहाड़ निरंतर...
चौथा वनडे: बोल्ट की तूफ़ानी गेंदबाजी के आगे टीम इंडिया 92 रन पर हुई ढेर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के चौथे मैच में आज न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया की हालत खराब कर दी है। हैमिल्टन में खेले जा रहे हैं चौथे वनडे में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। विराट कोहली और एम एस धोनी...









