बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी ने थामा कांग्रेस का हाथ
देहरादून: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पौड़ी गढ़वाल लोकसभा से बीजेपी सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है। शनिवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में मनीष खंडूड़ी कांग्रेस में...
सुभारती मेडिकल कॉलेज के सभी 300 छात्र सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शिफ्ट होंगे: सुप्रीम कोर्ट
देहरादून: सुप्रीम कोर्ट ने श्रीदेव सुमन सुभारती मेडिकल कॉलेज देहरादून के 300 छात्रों को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कॉलेज के सभी 300 छात्रों को राज्य के तीन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस रोहिंग्टन एफ नरीमन की अध्यक्षता वाली विशेष पीठ ने 23 जनवरी को...
भारतीय पेट्रोलियम संस्थान द्वारा “उन्नत घरेलू पीएनजी बर्नर” की प्रदर्शनी, 30% तक ईंधन की होगी बचत
देहरादून: भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (CSIR-IIP) देहरादून में शनिवार को संस्थान द्वारा पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ(पीसीआरए), नई दिल्ली के वित्तीय सहयोग से विकसित "उन्नत घरेलू पीएनजी बर्नर" की प्रस्तुति, प्रदर्शनी तथा उत्पाद लाइसेंसीकरण करार हस्ताक्षरण संबंधी एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 40 उद्यमियों ने भाग लिया, इनमें 25 बड़े एलपीजी स्टोव/बर्नर निर्माता भी शामिल थे। इस...
शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल श्रीनगर ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में लहराया परचम
श्रीनगर गढ़वाल: शेमफोर्ड स्कूल की 400 शाखाओं के मध्य राष्ट्रीय स्तर की अंतर विद्यालय प्रतियोगिता “We Make The World, we Live in and Shape our own environment” विषय पर आयोजित हुई। जिसमें शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल श्रीनगर गढ़वाल के छात्रों ने तीनों श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी सेक्शन (3 to 5) में सुमित रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त...
फ्योंली के फूल को संरक्षण के लिए उठी आवाज़, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
देवभूमि उत्तराखण्ड में बसंत ऋतु के आगमन के साथ पूरी धरती फ्योंली के फूलों की चादर ओढ़ लेती है। फ्योंली एक ऐसा फूल है जो पहाड़ की लोक संस्कृति में रचा-बसा है। यहां के लोक कवियों और गायकों ने इसे अपनी रचनाओं में उकेरा ही नहीं बल्कि इसे खुद में जीया भी है। शायद यही वजह भी है आज...
ऐक्वा लाइन मेट्रो स्टेशनों के लिए 16 रूटों पर 50 मेट्रो फीडर बसें शुरू, इन रूटों पर चलेंगी बसें
नोएडा: नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) ने ऐक्वा लाइन मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 16 नए रूटों पर 50 मेट्रो फीडर बसों का संचालन शुरू कर दिया है। एनएमआरसी ने सेक्टर-51 स्टेशन को अपनी बसों का हब बनाया है। शुक्रवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 16 रूटों पर 50 एयर कंडीशन फीडर बसों...
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ के सामने संविदा कर्मी ने खाया जहर
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पूर्व सविंदा कर्मी रिंकू नागर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के सामने ज़हरीला पदार्थ खा लिया। बताया जा रहा है कि सविंदा कर्मी रिंकू नागर नौकरी से निकाले जाने से नाराज चल रहा था। शुक्रवार को पूर्व सविंदा कर्मी रिंकू नागर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर के सीईओ नरेंद्र...
अंतर्राष्ट्रीय गुर्दा दिवस अवसर पर रिखणीखाल में स्वास्थ्य संगोष्ठी
कोटद्वार: अंतर्राष्ट्रीय गुर्दा दिवस (विश्व किडनी दिवस) पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 मार्च को रिखणीखाल ब्लॉक के स्वास्थ्य उपकेंद्र कलवाड़ी में एक स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि विश्व किडनी दिवस प्रत्येक वर्ष मार्च महीने के दूसरे ब्रहस्पतिवार को विश्वभर में मनाया जाता है इसकी शुरुआत वर्ष 2006 में की गई थी। इस दिवस का मुख्य...
मुंबई में CST स्टेशन के पास फुट ओवर ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा: 5 की मौत, 36 से ज्यादा लोग घायल
नई दिल्ली: फिल्मनगरी मुंबई से एक दुखद खबर आ रही है। प्राप्त सूचना के मुताबिक गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे मुम्बई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन (CST) के पास एक फुट ओवर ब्रिज के अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 36 लोग घायल बताये...
उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर पेश की ईमानदारी की मिसाल
ऋषिकेश: देवभूमि उत्तराखंड के लोगों की तरह यहाँ की पुलिस भी ईमानदार है। इसके उदाहरण आये दिन मीडिया में सुनाई देते है। एक बार फिर उत्तराखंड की ऋषिकेश पुलिस के जवानों ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। बीते मंगलवार को जनपद चमोली निवासी कुंवर पाल चमोली से मेरठ जा रहे थे। ऋषिकेश में उनका 60 हजार रुपयों से...









