उत्तराखंड में काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए होंगे शिक्षकों के तबादले, शिक्षा मंत्री ने दी मंजूरी
teachersदेहरादून: माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों के तबादले काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से किये जायेंगे। इस संबंध में विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विभागीय प्रस्ताव को स्वीकृत प्रदान कर दी है। तबादलों में काउंसलिंग प्रक्रिया की मंजूरी मिलते ही विभाग शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण की तैयारी में जुट गया है। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत...
सीएम धामी ने अधिकारियों को शहरों के मास्टर ड्रेनेज प्लान तथा फ्लड प्लैन जोनिंग के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहरों के मास्टर ड्रेनेज प्लान तथा फ्लड प्लैन जोनिंग के कार्यों में तेजी लाई जाए। जल स्तर बढ़ाने के लिए बांधों से सिल्ट निकालने और ड्रेजिंग सिस्टम के लिए 02 माह के अन्दर ठोस प्लान बनाकर प्रस्तुत किये...
लखनऊ में सरेराह छात्रा पर एसिड अटैक, तेजाब से झुलसा चेहरा, बचाने में भाई भी आया चपेट में
Lucknow Acid Attack: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में एक छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। घटना आज सुबह 8 बजे की है। जब छात्रा अपने मौसेरे भाई के साथ नीट की काउंसलिंग के लिए जा रही थी। छात्रा को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक लखनऊ के चौक क्षेत्र...
1 जुलाई से लागू हुए नए कानूनों के संबंध में रिखणीखाल थाना क्षेत्र में आमजन को किया गया जागरूक
पौड़ी: जनपद पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह के द्वारा 1 जुलाई से देश भर में लागू हुए नए कानून के संबंध में सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में जन जागरूक कर कानूनी उपयोगिता के संबंध में गोष्ठी आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसीक्रम में थाना रिखणीखाल में थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के द्वारा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक,...
उत्तराखंड में शुरू होगी टीचिंग शेयरिंग व्यवस्था, राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों को निःशुल्क प्रशिक्षण देगा सीबीएसई
देहरादून : प्रदेश के नौनिहालों को क्वालिटी एजुकेशन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालयी शिक्षा विभाग में टीचिंग शेयरिंग व्यवस्था शुरू की जायेगी। इसके लिये राज्य में संचालित विभिन्न बोर्डों के बीच शीघ्र ही अनुबंध किया जायेगा, जिसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। शैक्षणिक गतिविधियों में व्यापक सुधार के लिये सीबीएससी द्वारा...
कुपोषण से मुक्ति, मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए कुछ गांवों को आकांक्षी गांवों के रूप में लिया जाए: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि बच्चों में कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जच्चा और बच्चा दोनों का स्वस्थ रहना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और एएनएम के माध्यम से गर्भवती...
उत्तराखंड में बीमारी के आधार पर सुगम में तबादला पाने वाले शिक्षकों की होगी जांच, इन्हें दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति
Dehradun News: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बीमारी का बहाना बनाकर अपना ट्रांसफर सुगम क्षेत्रों में कराने वाले शिक्षकों की जांच की जाएगी. इसके अलावा जो शिक्षक गंभीर रूप से बीमार हैं, उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी. गौरतलब है कि शिक्षा विभाग में तबादलों की प्रक्रिया के दौरान कई शिक्षक गंभीर बीमार हो जाते हैं। दरअसल इसमें से कुछ शिक्षक...
हाथरस सत्संग हादसे में अब तक 120 की मौत, जुटी थी सवा लाख से ज्यादा भीड़, किन वजहों से हुआ बड़ा हादसा?
Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में मंगलवार को हुए हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है। यहाँ सत्संग के दौरान मची भगदड़ में अब तक 120 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोगों की हालत गंभीर है, इसलिए यह आंकड़ा और बढ सकता है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे भी...
9 वर्ष की उम्र में हुआ था किडनैप, 17 साल बाद अपने परिवार से मिला, बेटे को देख भावुक हुई मॉ, दून पुलिस का जताया आभार
Dehradun News: दून पुलिस ने 17 सालों से लापता बेटे को उसकी मां से मिलाकर मानवता का फर्ज निभाया है। देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 5 दिन पहले 25 जून को एक व्यक्ति द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित एएचटीयू के कार्यालय में आकर बताया कि उसे करीब 17 साल पहले जब उसकी आयु करीब 9 साल थी तो...
नेशनल डॉक्टर्स डे: प्राचार्य डॉ. रावत सहित 32 चिकित्सक हुए डॉक्टर ऑफ द ईयर 2024 से सम्मानित
National Doctors Day: नेशनल डॉक्टर्स डे पर देहरादून में विभिन्न संस्थाओं द्वारा दून मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मान समारोह में उत्तराखंड के विभिन्न मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं डॉक्टरों के साथ ही श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत को डॉक्टर ऑफ द ईयर 2024 के अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रदेश के चिकित्सा...









