मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने की भेंट
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने भेंट की। नैनीताल की दीपाली ने दुबई के अबू धाबी में सितम्बर में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती। उन्होंने 33 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री ने दीपाली को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य...
शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ के कपाट, रिकॉर्ड साढ़े 16 लाख से अधिक तीर्थ यात्री पहुंचे श्री केदारनाथ धाम : अजेंद्र अजय
रुद्रप्रयाग: विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट रविवार को भैया दूज के पावन पर्व पर सुबह 08:30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए। ऊं नम् शिवाय, जय बाबा केदार के जय घोष और भारतीय सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच वैदिक विधि-विधान व धार्मिक परंपराओं के साथ कपाट बंद किए गए। वहीं इस अवसर...
यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट बंद होते ही चारधाम यात्रा का मौजूदा सत्र सकुशल संपन्न, तीस दिन का यात्राकाल कम होने के बावजूद इस साल यात्रियों की संख्या...
उत्तरकाशी: यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट बंद होते ही चारधाम यात्रा का वर्तमान सत्र सकुशल संपन्न हो गया है। इस साल का यात्राकाल पिछले साल की तुलना में तीस दिन कम होने के बावजूद इन दोनों धामों में इस बार श्रद्धालुओं की दैनिक औसत संख्या 713 बढी है। समान अवधि की तुलना करने पर भी इस बार दोनों...
ऑनलाइन गेमिंग व ट्रेडिंग की लत ने नाबालिग को बनाया चोर, अपने ही घर में बनायी चोरी की योजना, पुलिस ने किया खुलासा
गोपेश्वर में हुई आभूषण चोरी की गुत्थी को सुलझा कर चमोली पुलिस ने 03 नाबालिगों को आभूषण एवं नगदी के साथ लिया अपने संरक्षण में
पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में चोरी के शत-प्रतिशत माल की बरामदगी कर 48 घन्टे में किया चोरी का खुलासा गोपेश्वर : थाना गोपेश्वर पर 31 अक्टूबर 2024 को वादिनी चम्पा गै़रोला निवासी विवेकानन्द...
वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए विश्व प्रसिद्ध श्री गंगोत्री धाम के कपाट
उत्तरकाशी : विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री मंदिर के कपाट आज अन्नकूट के पावन पर्व पर अपराह्न 12 बजकर 14 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। गंगोत्री धाम में उपस्थित देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने इस अवसर गंगा जी की उत्सव मूर्ति के निर्वाण दर्शन कर...
श्री केदारनाथ मंदिर परिसर में आतिशबाज़ी का भ्रामक वीडियो वायरल करने वालो पर बीकेटीसी करेगी वैधानिक कार्यवाही
केदारनाथ धाम : श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने कहा है कि कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया में श्री केदारनाथ मंदिर परिसर में आतिशबाजी का कोई पुराना वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। जबकि इस वर्ष दीपावली के अवसर पर श्री केदारनाथ धाम में मात्र दिए जलाए गए। शरारतपूर्ण तरीके से भ्रामक जानकारी प्रसारित कर केदारनाथ धाम और मंदिर...
सीएम धामी ने बनबसा में आयोजित कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों को किया सम्मानित, दीपावली की दी बधाई
चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली मिलन कार्यक्रम के तहत एनएचपीसी गेस्टहाउस बनबसा में आयोजित एक कार्यक्रम के तहत भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया और उन्हें दीपावली की बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि एक सैनिक अपने सेना व अर्धसैन्य बल में अपनी...
पौड़ी गढ़वाल: कलयुगी बेटे ने लाठी से पीट पीट कर की मां की हत्या
पौड़ी: पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कलयुगी बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर अपनी मां की हत्या कर दी है। बीच बचाव के लिए आई पत्नी व बेटी को भी युवक ने पीट पीटकर घायल कर दिया। घटना थलीसैंण के ग्राम गड़कोट की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना थलीसैंण पुलिस...
श्रीनगर गढ़वाल: गंगा दर्शन मोड पर साढ़े 13 लाख की लागत से बनने वाले वंदे मातरम पार्क का डॉ. धन सिंह रावत ने किया शिलान्यास
श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर गढ़वाल: नगर निगम श्रीनगर के अंतर्गत गंगा दर्शन मोड़ के पास 13 लाख 55 हजार रुपये की लागत से बनने वाले वंदे मातरम पार्क का सूबे के स्वास्थ्य एवं शिक्षा चिकित्सा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिलान्यास किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर के विकास के लिए उनके...
कारगिल दिवस पर पूरे शहर में गूंजी सेना की शौर्य गाथा
केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल ने कारगिल विजय दिवस रजत जयंती पर चित्र प्रदर्शनी और जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है. सीआरएसटी में आयोजित चित्र प्रदर्शनी की शुरुआत विधायक सरिता आर्या, एसपी क्राइम हरबंश सिंह, पूर्व सैनिक सुनील शाह, विजय कश्यप सहित तमाम गणमान्य अतिथियों ने मिलकर की. कारगिल युद्ध में 4 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतारकर सुरक्षित...









