नोएडा : प्रतिष्ठित एनजीओ मां तारा फाउंडेशन द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर नोएडा की स्लम बस्तियों में जरूरतमंद लोगों के लिए कपड़े वितरण एवं भोजन वितरण का आयोजन किया गया। ![]()
माँ तारा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर समरजीत चौधरी ने बताया कि संस्था द्वारा 5 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सेक्टर 63 नोएडा की सल्म बस्ती में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े तथा भोजन वितरित किया गया। साथ ही सेक्टर 30 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती बच्चों को फल वितरित किये। इसके अलावा सेक्टर 56 के ई ब्लॉक की मार्केट में माँ तारा क्लोथ्स बैंक के माध्यम से जरुरतमंदों को रोज कपड़े वितरित किये जा रहे हैं।![]()
इस मिशन ने माँ तारा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर समरजीत चौधरी, सीईओ सुधाकर दास, संतुनु बरघन, असिम, सुरेंद्र, अर्पणा चौधरी, शिमा दास, रंजना, सुजाता गुप्ता, डॉ. अखिलेश आदि लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


