corona positives found in Uttarakhand

Coronavirus Update uttarakhand :  उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है. आज शुक्रवार को फिर प्रदेश में कोरोना वायरस के 46  नए मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोपहर 02 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन में 46 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है. आज मिले कुल 46 कोरोना संक्रमितों में से सबसे ज्यादा 15 लोग अकेले देहरादून जिले से हैं. जबकि 14 कोरोना संक्रमित लोग रुद्रप्रयाग जनपद से हैं, इसके अलावा 06 लोग टिहरी गढ़वाल, 05 लोग अल्मोड़ा से, 02 चमोली से, 02 चम्पावत से 01 हरिद्वार से तथा 01 कोरोना पॉजिटिव पौड़ी से है. जिसके बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों को आंकड़ा बढ़कर 1199 पहुँच गया है. इसके अलावा 309 लोग ठीक होकर घर भी लौटे हैं. जबकि 11 लोगों की मौत हो चुकी है.

रुद्रप्रयाग जनपद में आज मिले 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज दिल्ली से वहाँ गए हैं

उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले

जनपद कोरोना के मरीज
नैनीताल310
देहरादून339
टिहरी107
उधमसिंह नगर84
हरिद्वार87
पौड़ी43
अल्मोड़ा69
पिथौरागढ़28
चमोली27
उत्तरकाशी22
बागेश्वर23
चंपावत38
रुद्रप्रयाग22
कुल1199